एक्सप्लोरर

चलती बस में स्कूल के बच्चों ने बीयर पीते हुए जमकर की मस्ती, वीडियो हुआ वायरल, पुलिस कर रही जांच

अधिकारियों के बयान से भी ये साफ हो गया है कि स्कूली छात्र-छात्राओं का चलती बस में बीयर पीने का वीडियो फेक नहीं है.

तमिलनाडु के चेंगलपट्टू जिले में स्कूल बस में बच्चों का बियर पीते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. इस बस में बच्चे स्कूल की यूनिफॉर्म में नजर आ रहे हैं. स्कूल जाते इन बच्चों का ये वीडियो इंटरनेट पर अब वायरल हो गया है. बच्चों की इन हरकतों को देखकर जिला शिक्षा अधिकारी का बयान भी आया है. बस में बैठे किसी बच्चे ने वीडियो बनाकर कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब वायरल हो चुका है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं लड़के और लड़कियों का ग्रुप बीयर (Beer) की बोतल खोलते और पीते हुए नजर आ रहे हैं.

सभी छात्र चेंगलपट्टू के एक सरकारी स्कूल के बताए जा रहे हैं. वायरल वीडियो को पुराना माना जा रहा था, लेकिन बाद में जब जांच हुई तो पता चला कि घटना बीते मंगलवार की है और सच है. छात्र अपनी स्कूल यूनिफॉर्म में तिरुकाझुकुंद्रम  से ठाचूर जा रही बस में सवार थे. इस मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा है कि इस घटना को अधिकारियों ने संज्ञान में लिया है और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

जांच करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों के बयान से भी ये साफ हो गया है कि स्कूली छात्र-छात्राओं का चलती बस में बीयर पीने का वीडियो फेक नहीं है. वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे चलती बस में सवार स्कूल ड्रेस में लड़के-लड़कियों के एक ग्रुप ने बीयर की बोतलें खोली और पीने लगे. सबलोग मौज-मस्ती नजर आ रहे हैं. घटना स्कूल परिसर के बाहर हुई है.

ये भी पढ़ें –

यूपी वाले भी कमाल हैं! 39 डिग्री की गर्मी में 1 घंटे तक सूरज को घूरता रहा बुजुर्ग, रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज

जमीन पर घास चर रहे इंपाला पर मौत बनकर आसमान से टूटा तेंदुआ, एक ही झटके में बनाया आसान शिकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इसे कहते हैं गरीबी, यूज्ड कंडोम को धोकर इस्तेमाल करने की तैयारी में शख्स
इसे कहते हैं गरीबी, यूज्ड कंडोम को धोकर इस्तेमाल करने की तैयारी में शख्स
ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल
ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल
प्रदर्शन में मम्मी का फोन आया, पुलिसवाले को थमा दिया मोबाइल; वीडियो वायरल
प्रदर्शन में मम्मी का फोन आया, पुलिसवाले को थमा दिया मोबाइल; वीडियो वायरल
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget