एक्सप्लोरर

रोहतास: सड़क किनारे युवती की मांग में युवक ने भरा सिंदूर, CCTV फुटेज वायरल होने से मचा हड़कंप

वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और लोग इस घटना को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी बवाल कटा हुआ है.

रोहतास जिले के तिलौथू थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि एक युवक ने सरेआम सड़क पर खड़ी युवती की मांग में सिंदूर भर दिया. यह पूरी घटना पास के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और लोग इस घटना को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

CCTV में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम

जानकारी के अनुसार यह घटना सोमवार सुबह तिलौथू थाना क्षेत्र के न्यू एरिया मोहल्ले की बताई जा रही है. वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक युवती अपने एक पुरुष मित्र के साथ बाइक से वहां पहुंचती है, दोनों गली में बाइक खड़ी कर कुछ देर तक आपस में बातचीत करते नजर आते हैं.

युवक ने प्रेमिका की मांग में भरा सिंदूर

इसी दौरान अचानक युवक युवती के करीब जाता है और उसके सिर की मांग में सिंदूर भर देता है. यह पूरा घटनाक्रम वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो जाता है, इसके बाद दोनों बिना किसी हड़बड़ी के वहां से चले जाते हैं. बाद में किसी ने यह फुटेज सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया.

वायरल वीडियो के बाद इलाके में तेज हुई चर्चाएं

वीडियो वायरल होने के बाद पूरे इलाके में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल गर्म हो गया है. स्थानीय लोग इस घटना को लेकर अलग-अलग राय दे रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि यह युवक और युवती के बीच का निजी मामला हो सकता है, इसलिए इसे ज्यादा तूल नहीं देना चाहिए.

वहीं कई लोग सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की घटना को लेकर सवाल भी उठा रहे हैं. उनका कहना है कि खुलेआम सड़क पर इस तरह की घटना होना सामाजिक मर्यादा और सार्वजनिक व्यवहार को लेकर भी चर्चा का विषय बन सकता है.

महिला सुरक्षा को लेकर भी उठे सवाल

वीडियो सामने आने के बाद महिला सुरक्षा को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है. कई लोगों का कहना है कि अगर यह घटना युवती की इच्छा के खिलाफ हुई होगी तो यह गंभीर मामला बन सकता है. हालांकि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह घटना आपसी सहमति से हुई या किसी दबाव में. इसी वजह से सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं और लोग अपने-अपने नजरिए से इस पर टिप्पणी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: वर्ल्डकप की जीत के बाद वायरल हो गए हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड के साथ 1-2 नहीं ढेरों वीडियो वायरल

यूजर्स बोले, इनके मां बाप पीटते नहीं हैं क्या

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा....बड़े खतरनाक लोग हैं, बगैर शादी के पति पत्नी बने हुए हैं. एक और यूजर ने लिखा...कैसे कैसे लोग हैं भाई, इनके मां बाप नहीं पीटते क्या. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...इन लोगों ने ही सबसे ज्यादा गंध मचाई हुई है.

यह भी पढ़ें: मुझे भूल गए क्या? एयरपोर्ट पर प्रिया सरोज को भूले रिंकू सिंह तो सांसद साहिबा ने यूं दिलाया याद, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: हसीना के हाथ में हुस्न, सोशल मीडिया पर छिड़ी खूबसूरत बहस- देखें वीडियो
हसीना के हाथ में हुस्न, सोशल मीडिया पर छिड़ी खूबसूरत बहस- देखें वीडियो
Viral Video: ट्रेन ने गाय को मारी टक्कर, लेकिन अगले ही पल जो हुआ उस कर दिया हैरान
ट्रेन ने गाय को मारी टक्कर, लेकिन अगले ही पल जो हुआ उस कर दिया हैरान
बच्ची को डराने के लिए किया फेक अल्ट्रासाउंड, मां का जुगाड़ देख नहीं रुकेगी हंसी
बच्ची को डराने के लिए किया फेक अल्ट्रासाउंड, मां का जुगाड़ वायरल
यमराज का वेकेशन- जंगल में शेरों के बीच बेखौफ होकर निकले चाचा, हैरान कर रहा वीडियो
यमराज का वेकेशन- जंगल में शेरों के बीच बेखौफ होकर निकले चाचा, हैरान कर रहा वीडियो

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
Embed widget