एक्सप्लोरर

मुझे भूल गए क्या? एयरपोर्ट पर प्रिया सरोज को भूले रिंकू सिंह तो सांसद साहिबा ने यूं दिलाया याद, वीडियो वायरल

Viral video: रिंकू सिंह एयरपोर्ट से बाहर आते दिखाई दे रहे हैं लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है कि भारतीय क्रिकेट के इस उभरते सितारे को उनकी मंगेतर मजेदार अंदाज में टोकती है.

टी-20 वर्ल्डकप खत्म हो चुका है और अब खिलाड़ियों के अपने अपने घर जाने की कवायदें शुरू हो चुकी हैं. ऐसे में कई सितारे अपने पार्टनर के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हो रहे हैं उन्हीं में से एक हैं रिंकू सिंह और प्रिया सरोज. हाल ही में इस कपल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें रिंकू सिंह एयरपोर्ट से बाहर आते दिखाई दे रहे हैं लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है कि भारतीय क्रिकेट के इस उभरते सितारे को उनकी मंगेतर मजेदार अंदाज में टोकती है, वीडियो देखने के बाद आपकी भी हंसी निकलना तय है.

अपनी मंगेतर प्रिया सरोज को एयरपोर्ट पर भूले रिंकू सिंह?

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह एयरपोर्ट से बाहर आते दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान रिंकू के साथ सिक्योरिटी और स्टाफ तो है ही लेकिन साथ में है उत्तर प्रदेश के मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज जो रिश्ते में रिंकू सिंह की मंगेतर भी लगती हैं. वीडियो में दिखता है कि रिंकू सिंह अपने में ही खोए हुए प्रिया सरोज को पीछे छोड़ आगे निकल जाते हैं और तभी प्रिया सरोज जो करती है वो कैमरे में कैद हो जाता है.

प्रिया सरोज ने यूं दिलाया याद

वीडियो में आगे दिखता है कि जैसे ही रिंकू सिंह आगे निकलते हैं वैसे ही प्रिया सरोज उनका हाथ पकड़कर कहती है...."मुझे भूल गए क्या" इसके बाद रिंकू सिंह भी हंसने लगते हैं और प्रिया सरोज के कंधे पर हाथ रखकर उन्हें भी अपने साथ लेकर निकल जाते हैं. वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल है जिसे लेकर यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एबीपी लाइव वीडियो की पुष्टि नहीं करता, खबर केवल सोशल मीडिया पर हो रहे दावों के आधार पर लिखी गई है.

यह भी पढ़ें: Video: पानी के दरिंदे को फाड़ खा गया जंगल का राजा, नदी किनारे जमकर दहाड़ी मौत, वीडियो देख कांप उठेगा कलेजा

यूजर्स बोले, भाभी को साथ रखो जमाना खराब है

वीडियो को @choudhary_99415 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...रिंकू सिंह के पिता कुछ दिन पहले ही गुजरे हैं, इस तरह से हंसना उन्हें शोभा नहीं देता. एक और यूजर ने लिखा...सांसद को भी किसी की जरूरत पड़ती है पहली बार देखा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...भाई भाभी को साथ रखकर चलो, जमाना खराब है.

यह भी पढ़ें: क्या वाकई जमीन पर एयरबेस के डिजाइन बना रहे ईरानी? देखें अमेरिका को धोखा देने वाले वायरल वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Viral Video: तेरे जैसे रोज नापता हूं...पुलिस से भिड़ा वकील, जमकर की बदतमीजी
तेरे जैसे रोज नापता हूं...पुलिस से भिड़ा वकील, जमकर की बदतमीजी
Viral Video: जियो के सेमिनार में भतीजे ने किया अनंत अंबानी को परेशान, वीडियो वायरल
जियो के सेमिनार में भतीजे ने किया अनंत अंबानी को परेशान, वीडियो वायरल
दीदी खेल गईं...ज्वैलरी शॉप से महिला ने ऐसे साफ किया सोने पर हाथ
दीदी खेल गईं...ज्वैलरी शॉप से महिला ने ऐसे साफ किया सोने पर हाथ
सड़क पर चलती गाड़ियों पर आई समुद्र की लहरें, चेन्नई का खौफनाक वीडियो वायरल
सड़क पर चलती गाड़ियों पर आई समुद्र की लहरें, चेन्नई का खौफनाक वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget