एक्सप्लोरर

पेन के बहाने आया, चेन तोड़ कर भाग गया! महिला दुकानदार से लूट की वारदात का वीडियो हो रहा वायरल

Viral Video: ग्राहक अचानक से उसका गला पकड़ता है और सोने की चेन तोड़कर भाग जाता है. वीडियो देख कर आप चौकन्ने भी हो जाएंगे और हैरान होना तो आपका लाजमी है ही.

सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सिर्फ कुछ सेकंड में घटा एक लूटपाट का मंजर देखने वालों को दंग कर देता है. वीडियो एक दुकान का है जहां एक महिला दुकानदार रोज की तरह काम कर रही होती है. तभी वहां एक ग्राहक आता है, चेहरे से साधारण लेकिन इरादों में बेहद खतरनाक. वो बड़ी मासूमियत से महिला से पेन मांगता है. लेकिन जैसे ही महिला दुकानदार ध्यान हटाकर काउंटर के पीछे से पेन दिखाती है, वही ग्राहक अचानक से उसका गला पकड़ता है और सोने की चेन तोड़कर भाग जाता है. वीडियो देख कर आप चौकन्ने भी हो जाएंगे और हैरान होना तो आपका लाजमी है ही.

सोने की चेन लूट ले गया लुटेरा

पूरा घटनाक्रम दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाता है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला जैसे ही नीचे झुककर पेन निकालती है, आरोपी एक झटके में उसके गले से चेन खींच लेता है. महिला घबरा जाती है, कुछ समझ ही नहीं पाती. अगले ही पल वह चीखने लगती है, शॉक में भागकर दुकान के बाहर लुटेरे के पीछे दौड़ती है. लेकिन तब तक वो आरोपी गली के मोड़ से आंखों से ओझल हो चुका होता है.

ग्राहक के भेष में आया शख्स

यह वारदात एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि किसी भी सामान्य ग्राहक के भेष में एक लुटेरा छुपा हो सकता है. और जब निशाना कोई अकेली महिला दुकानदार हो, तो सतर्कता और भी जरूरी हो जाती है. सीसीटीवी कैमरे भले फुटेज दे दें, लेकिन अपराध रोकने के लिए जरूरी है त्वरित कार्रवाई और अपराधियों में कानून का डर.

यह भी पढ़ें: रशियन बहू घर ले आया बिहार का लड़का, देखने वालों का भी लग गया तांता

यूजर्स हुए हैरान

वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...महिला बजाए विरोध करने के चीख रही है कि कोई मदद के लिए आएगा. एक और यूजर ने लिखा...दुकान पर सोने की चीजें कौन पहनता है भाई. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...दिन दहाड़े, कहां है पुलिस का खौफ.

यह भी पढ़ें: मां से अलग होने के बाद इंसानों से मदद मांगने लगा हाथी का बच्चा, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

YesMadam CEO Love Story Viral : YesMadam CEO की अनोखी लव स्टोरी, एयरपोर्ट पर 90 सेकंड में मिली पार्टनर
YesMadam CEO की अनोखी लव स्टोरी, एयरपोर्ट पर 90 सेकंड में मिली पार्टनर
Dakshineswar Railway Station Accident: Video: ट्रेन पर अचानक गिरा बिजली का तार, चिंगारी देखकर दहशत में यूजर्स
Video: ट्रेन पर अचानक गिरा बिजली का तार, चिंगारी देखकर दहशत में यूजर्स
Solar Panel Viral Video: बिहार में टॉर्च से सोलर पैनल चार्ज करता दिखा शख्स, Video वायरल
बिहार में टॉर्च से सोलर पैनल चार्ज करता दिखा शख्स, Video वायरल
Viral News: बर्फ में 2 घंटे तक दफन रहा युवक, बाहर निकला तो बन गया रिकॉर्ड
बर्फ में 2 घंटे तक दफन रहा युवक, बाहर निकला तो बन गया रिकॉर्ड

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget