एक्सप्लोरर

Video: गुलाबी रंग का तंदूरी चिकन देख भड़क गए लोग, आप भी देखें ये वीडियो

Viral video: लेकिन आप बताइए कि अगर तंदूरी चिकन गुलाबी हो तो क्या आप इसे खाना पसंद करेंगे? बस यही वजह है कि इंटरनेट पर यह तंदूरी चिकन बहस की वजह बन गया है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपको कई तरह की अनोखी और अजीब चीजें देखने को मिलेंगी. खासकर फूड ब्लॉगिंग के जमाने में तो खाने को लेकर इतने एक्सपेरिमेंट हुए जितने शायद कभी नहीं हुए. इन्हीं सब में शेफ और फूड वेंडर अजीब अजीब तरह के प्रयोग करने लगे हैं.

ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसने इंटरनेट पर यूजर्स के बीच बहस छेड़ दी है. जी हां, बहस छिड़ने की वजह है तंदूरी चिकन. आप कहेंगे कि तंदूरी चिकन पर कोई बहस क्यों ही करेगा? लेकिन आप बताइए  कि अगर तंदूरी चिकन गुलाबी हो तो क्या आप इसे खाना पसंद करेंगे? बस यही वजह है कि इंटरनेट पर इस यह तंदूरी चिकन बहस की वजह बन गया है.

गुलाबी चटनी के साथ परोसा गया चिकन

वायरल वीडियो में तंदूरी चिकन बनाने की प्रोसेस दिखाई गई है जो दिखने में एकदम नॉर्मल है, लेकिन वीडियो में ट्विस्ट तब आता है जब यह तंदूरी चिकन पिंक कलर में बदल जाता है. अब आप सोचेंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है तो यह आप खुद ही देख लीजिए वायरल वीडियो में. दरअसल, तंदूरी चिकन को मेरिनेट करके पहले कुछ देर रखा गया है, इसके बाद इसे सीख में फंसा कर तंदूर में डाल दिया गया है.

तंदूर से निकले हुए चिकन को गुलाबी चटनी के साथ सर्व करते हुए देखा जा सकता है. तंदूरी चिकन का यह रूप देखकर यूजर्स ने अपना माथा पकड़ लिया है और वह इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो नवी मुंबई के एरोली इलाके के एक रेस्टोरंट का है.

देखें वीडियो

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Konkan Fusion - Airoli (@konkanfusion.airoli)

यूजर्स ने निकाला गुस्सा

konkanfusion.airoli नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो को अब तक 2.6 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं 37 हजार से ज्यादा बार वीडियो को लाइक किया गया है. ऐसे में यूजर्स वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी व्यक्त कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...यह देखने में काफी परेशान करने वाला है. एक और यूजर ने लिखा...चिकन को इंसाफ दो. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...तंदूरी चिकन का ये हाल देखकर मुझे रोना भी आ रहा है और गुस्सा भी.

यह भी पढ़ें: Video: मेट्रो स्टेशन पर झगड़ा सुलझाने पहुंचे शख्स को ही पड़ गया थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल

शेख इंजमाम उल हक एबीपी लाइव में बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह फीचर सेक्शन में खबरों की कांट छांट और उन्हें तराशने का बेहतरीन हुनर रखते हैं. 4 साल से पत्रकारिता की दुनिया में कार्यरत शेख इंजमाम विकिपीडिया एंव इंडिया न्यूज जैसे संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.

शेख इंजमाम ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की, जहां उन्होंने हिंदी जर्नलिज्म में एमए एमफिल किया. इसके अलावा उन्होंने कोटा से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की, जो उनका जन्म स्थल भी है.

शेख इंजमाम को टीवी इंटरव्यू देखना, फिल्में देखना काफी पसंद है. शेख इंजमाम पत्रकारिता के अलावा साहित्य और इतिहास की भी गहरी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम ट्रेंडिंग और वायरल खबरों पर अच्छी पकड़ रखते हैं. उन्हें फीचर और डिजिटल स्टोरीटेलिंग का भी अनुभव है. शेख इंजमाम हिंदी भाषा और कॉपी एडिटिंग में विशेषज्ञता रखते हैं और लगातार इसे बेहतर कर रहे हैं. राजनीतिक, राष्ट्रीय और राज्य की खबरें भी उनसे बच नहीं पाती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 Earthquake Viral Video: भूकंप के झटकों से गिरने लगा घर, जान बचाकर भागे लोग
भूकंप के झटकों से गिरने लगा घर, जान बचाकर भागे लोग
Delhi New Footpath: दिल्ली के नए फुटपाथ में जगह-जगह छेद, डिजाइन देखकर लोगों ने उठाए सवाल
दिल्ली के नए फुटपाथ में जगह-जगह छेद, डिजाइन देखकर लोगों ने उठाए सवाल
Viral Video: सड़क पर कार फंसी तो मदद को दौड़ा बच्चा, वीडियो ने जीता यूजर्स का दिल
सड़क पर कार फंसी तो मदद को दौड़ा बच्चा, वीडियो ने जीता यूजर्स का दिल
Viral Video: छोटे से पप्पी को बचाने आए मंकेश भाई, छलांग लगा-लगाकर किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
छोटे से पप्पी को बचाने आए मंकेश भाई, छलांग लगा-लगाकर किया रेस्क्यू; देखें वीडियो

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget