एक्सप्लोरर

चमत्कार तो सिर्फ पाकिस्तान में होते हैं... लाहौर में एक पहिए पर लैंड हुआ विमान तो यूजर्स ने जमकर ले लिए मजे

PIA की फ्लाइट कराची हवाईअड्डे से जब लाहौर की तरफ रवाना हुई तो उसका एक पहिए कराची एयरपोर्ट पर ही छूट गया. लाहौर जा रही इस फ्लाइट में 100 से ज्यादा लोग सवार थे जिनकी सांसे थोड़े वक्त के लिए थम गईं थी.

Trending News: राहत इंदौरी का वो शेर तो आपको याद ही होगा.. "काम वो गैर जरूरी है जो सब करते हैं, हम कुछ नहीं करते गजब करते हैं". यह शेर हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान पर एक दम फिट बैठता है. क्योंकि आए दिन पाकिस्तान की ऐसी हरकतें सामने आती हैं जो वाकई में गजब की होती है. हाल ही में सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का खतरनाक लेकिन मजेदार मामला वायरल हो रहा है. जिसमें PIA की फ्लाइट कराची हवाईअड्डे से जब लाहौर की तरफ रवाना हुई तो उसका एक पहिए कराची एयरपोर्ट पर ही छूट गया. जी हां, आप भी जानकर हैरान रह गए होंगे. लाहौर जा रही इस फ्लाइट में 100 से भी ज्यादा लोग सवार थे जिनकी सांसे थोड़े वक्त के लिए थम गईं थी.

पाकिस्तान में एक पहिए पर लैंड हुआ प्लेन

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) का एक घरेलू विमान लाहौर हवाई अड्डे पर उतरा, जिसका एक पहिया गायब था, इसकी जानकारी एक संबंधित अधिकारी ने दी जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ वरना सैकड़ों लोगों की जान जा सकती थी. दरअसल, कराची से लाहौर के लिए रवाना हुई पीआईए की फ्लाइट संख्या पीके-306 का एक पिछला पहिया लाहौर हवाई अड्डे पर उतरते समय गायब था. अब अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि विमान कराची से "गायब पहिये" के साथ उड़ा था या उड़ान भरते वक्त अलग होकर गिर गया था.

कराची से लाहौर जा रही थी फ्लाइट

एयरलाइन इस बात को मान रही है कि पहिए के कुछ टुकड़े कराची एयरपोर्ट पर पाए गए हैं और जब फ्लाइट कराची रवाना हुई तो इसका एक पहिया जर्जर हालत में था. अब सवाल ये खड़ा होता है कि अगर एयरपोर्ट प्रशासन और एयरलाइन को पता था तो उन्होंने सेफ्टी ओके का सिग्नल कैसे दे दिया. मामले की फिलहाल जांच की जा रही है. मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिस पर हर कोई पाकिस्तान की किरकिरी करता दिखाई दे रहा है.

सोशल मीडिया पर खूब हो रही फजीहत

सोशल मीडिया पर जैसे ही खबर फैली वैसे ही मीम सेना से लेकर यूजर्स ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी. एक यूजर ने लिखा...चमत्कार तो केवल पाकिस्तान में ही होते हैं. एक और यूजर ने लिखा...मुझे गुस्सा भी आ रहा है और हंसी भी. क्या करें इन पड़ोसियों का. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...पाकिस्तान खुद अपने लोगों का दुश्मन बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: लड़कियों के प्राइवेट पार्ट्स ही क्यों...? बरसाने होली खेलने पहुंचे एक्टर ने शेयर किया वीडियो; महिलाओं के साथ गंदी हरकत देख यूजर्स का फूटा गुस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: 21 मंजिल तक सिर पर ईंट ढोता दिखा मजदूर, वायरल वीडियो पर उठे सवाल
21 मंजिल तक सिर पर ईंट ढोता दिखा मजदूर, वायरल वीडियो पर उठे सवाल
Viral Photoshoot: गुब्बारों के साथ हवा में उड़ने लगी दुल्हन, देखें वायरल वीडियो
गुब्बारों के साथ हवा में उड़ने लगी दुल्हन, देखें वायरल वीडियो
Viral Video: कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
Viral Video: iPhone के जमाने में बाप ने बेटी को दिलाया कीपैड वाला फोन, इमोशनल हुए यूजर्स
iPhone के जमाने में बाप ने बेटी को दिलाया कीपैड वाला फोन, इमोशनल हुए यूजर्स

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget