एक्सप्लोरर

Ramlalla: अयोध्या के मंदिर में रामलला ने झपकाईं पलकें? वायरल वीडियो देखकर श्रद्धालु बोले- जय श्रीराम

अयोध्या स्थित राम मंदिर में रामलला की मूर्ति के पलकें झपकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसे देखकर श्रद्धालु आश्चर्यचकित हैं.

अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है. हजारों वीवीआईपी इस कार्यक्रम में शरीक हुए, जबकि देश-दुनिया में करोड़ों श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट देखकर भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का आनंद उठाया. वहीं, रात के वक्त पूरे देश ने दीवाली मनाई. अब सोशल मीडिया पर रामलला की प्रतिमा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रामलला पलकें झपकाते नजर आए. यह वीडियो देखकर रामभक्त भाव-विभोर हैं और वे लगातार जय श्रीराम के नारे लगा रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बता दें कि राम मंदिर में आकर्षण का केंद्र रामलला की 51 इंच की मूर्ति है, जो बेहद मनमोहक है. इस मूर्ति की तस्वीर सोशल मीडिया पर छा चुकी है. हर कोई अपनी प्रोफाइल से लेकर स्टेटस और रील्स तक में रामलला की इस मूर्ति की तस्वीर को शेयर कर रहा है. अब सोशल मीडिया पर रामलला का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रामलला पलकें झपकाते नजर आए.

 

 

लोगों ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट

रामलला का यह रूप देखकर हर कोई हैरान रह गया है. यूजर्स सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि वे इस वीडियो को देखकर मंत्रमुग्ध हैं. एक यूजर ने लिखा कि इस वीडियो में हमारे रामलला बेहद मासूम और पहले से ज्यादा दिव्य लग रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करने के लिए शुक्रिया. वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि जिसने भी यह किया, उसे कोटि-कोटि धन्यवाद. मैं इस वीडिया के लिए तैयार ही नहीं था. मेरा दिल बुरी तरह धड़कने लगा. यूं लगा कि रामलला जीवंत हो गए हैं.

क्या वाकई रामलला ने झपकाईं पलकें?

अब सवाल उठता है कि रामलला ने क्या वाकई पलकें झपकाई हैं? आइए आपको हकीकत से रूबरू कराते हैं. दरअसल, यह वीडियो एआई की मदद से बनाया गया है, लेकिन यह काम इतनी सफाई से किया गया कि मूर्ति एकदम जीवंत लग रही है और हर कोई इसे पहली नजर में वास्तविक मान रहा है.

यह भी पढ़ें: 'काला जादू' करके बॉयफ्रेंड को वश में करना चाहती थी महिला, लग गया लाखों का चूना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल
ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल
प्रदर्शन में मम्मी का फोन आया, पुलिसवाले को थमा दिया मोबाइल; वीडियो वायरल
प्रदर्शन में मम्मी का फोन आया, पुलिसवाले को थमा दिया मोबाइल; वीडियो वायरल
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
किस बात की जल्दी है भाई... ड्राइवर ने बस को बना दिया हेलिकॉप्टर; वीडियो वायरल
किस बात की जल्दी है भाई... ड्राइवर ने बस को बना दिया हेलिकॉप्टर; वीडियो वायरल

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget