एक्सप्लोरर

'काला जादू' करके बॉयफ्रेंड को वश में करना चाहती थी महिला, लग गया लाखों का चूना

वह इश्क में बेताब थी और अपने प्रेमी को हर हाल में हासिल करना चाहती थी, चाहे रास्ता कोई भी क्यों न हो. हालांकि, ऐसे ही एक रास्ते ने उसे ठगी का शिकार बना दिया.

कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है. प्यार की कोई कीमत नहीं लगाई जा सकती. ऐसा ही एक मामला बेंगलुरु में सामने आया, जहां एक लड़की ने अपने पुराने प्यार को हासिल करने के चक्कर में लाखों रुपये गंवा दिए. बेंगलुरु में रहने वाली उस लड़की को कतई अंदाजा ही नहीं था कि इश्क की राह पर चलते-चलते वह ठगी की शिकार हो जाएगी.

यह है पूरा मामला

हुआ यूं कि बेंगलुरु में रहने वाली एक लड़की इश्क में गिरफ्तार थी. हालांकि, कुछ समय पहले उसका ब्रेकअप हो गया, जिसके चलते वह बुरी तरह टूट चुकी थी. इस दौरान 9 दिसंबर 2023 को उसकी मुलाकात सोशल मीडिया पर अहमद नाम के एस्ट्रोलॉजर से हुई. वह अपने सहयोगियों अब्दुल और लियाकतुल्ला के साथ काम करता था. अहमद ने दावा किया कि वह अपने काले जादू की मदद से उस लड़की को उसकी मोहब्बत से मिलवा सकता है.

धीरे-धीरे जाल में फंस गई लड़की

अहमद ने काला जादू करने के लिए शुरुआत में सिर्फ 501 रुपये की डिमांड की थी तो लड़की भी उसके झांसे में आ गई. इसके बाद एस्ट्रोलॉजर ने लड़की से उसके, उसके दोस्तों, परिवार समेत तमाम लोगों के फोटोग्राफ्स मांग लिए. इसके बाद अहमद ने लड़की के एक्स-बॉयफ्रेंड पर काला जादू करने के लिए 2.4 लाख रुपये की डिमांड रखी. इश्क में इमोशनल होकर पीड़िता ने 22 दिसंबर को अहमद को रकम सौंप दी.

बार-बार डिमांड करता रहा एस्ट्रोलॉजर

कुछ समय बाद कथित एस्ट्रोलॉजर ने लड़की से दोबारा पैसे मांगे. उसने 1.7 लाख रुपये की डिमांड की, जिसे देने से लड़की ने इनकार कर दिया. ऐसे में अहमद ने उसके साथ गाली-गलौज की और उसके अश्लील फोटोज वायरल करने की धमकी दे डाली. बदनामी से बचने के लिए पीड़िता ने 10 जनवरी को अहमद को 4.1 लाख रुपये दे दिए.

मामले की जांच कर रही पुलिस

इसके बाद भी अहमद की मनमानी नहीं रुकी और वह बार-बार पैसों की डिमांड करने लगा. परेशान होकर पीड़िता ने मामले की जानकारी अपने पैरेंट्स को दी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत कर दी. पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि सारा पैसा अहमद के सहयोगी लियाकतुल्ला के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया गया था. आरोपी का फोन स्विच्ड ऑफ है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: Opticall Illusion: इस तस्वीर में छुपा है डायनासोर, 10 सेकंड में अगर ढूंढ लिया, तो समझिए नजर बाज़ जैसी है आपकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Trending Video: भगवान राम के रूप में दिखे मोदी, आरती के बाद हुई 'मोदी चालीसा'; वीडियो वायरल
भगवान राम के रूप में दिखे मोदी, आरती के बाद हुई 'मोदी चालीसा'; वीडियो वायरल
Bike Stunt Video: और कर लो स्टंट...बाइक सवार का हुआ बुरा हाल, वीडियो वायरल
और कर लो स्टंट...बाइक सवार का हुआ बुरा हाल, वीडियो वायरल
Dangerous Driver Video: ये हैवी ड्राइवर है... खाईं से पार कराई बोलेरो, वीडियो देख आएगी कंपकंपी
ये हैवी ड्राइवर है... खाईं से पार कराई बोलेरो, वीडियो देख आएगी कंपकंपी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget