एक्सप्लोरर

NCC ट्रेनिंग के नाम पर स्टूडेंट्स को बनाया 'घोड़ा', फिर जमकर लगाए डंडे, होश उड़ा देगा यह वीडियो

Viral Video: वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है जो कि बहुत परेशान कर देने वाला मामला लग रहा है. यह वीडियो आपको विचलित भी कर सकता है. वीडियो में छात्रों को बेरहमी से पीटा जा रहा है.

Trending Video: आंध्र प्रदेश के पालनाडु से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एसएसएन कॉलेज में एनसीसी ट्रेनिंग के दौरान सीनियर ने जूनियर की बुरी तरह से रैगिंग कर डाली. इतना ही नहीं, सीनियर्स ने जूनियर का शारीरिक उत्पीड़न भी किया जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है जो कि बहुत परेशान कर देने वाला मामला लग रहा है. यह वीडियो आपको विचलित भी कर सकता है.

इतना मारा कि तड़प उठे छात्र

दरअसल, गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि सीनियर छात्रों के एक ग्रुप ने जूनियर छात्रों को आधी रात में अपने कमरे में बुलाया और एनसीसी की ट्रेनिंग के बहाने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कितनी बुरी तरह से छात्रों की डंडों से पिटाई की जा रही है. फुटेज में छात्रों को दर्द से कराहते हुए देखा जा सकता है, लेकिन इस पर भी सीनियर्स हंसते और मजाक करते हुए दिख रहे हैं. जबकि कमरे के अंदर एक शख्स इस सारे कांड को फिल्मा रहा है.

देखें वीडियो

रोता रहा जूनियर, बरसते रहे लठ

वायरल वीडियो में पालनाडु जिले के नरसारावपेट में एसएसएन कॉलेज में एनसीसी प्रशिक्षण की आड़ में छात्रों के साथ गंभीर रैगिंग की गई है, जिसके चलते जूनियर को सीनियर्स ने अपने कमरे में बुला कर पीटा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जूनियर छात्र दर्द के मारे तड़प रहा है, लेकिन इसके बावजूद भी सीनियर्स जालिम बन रहे हैं और उस पर लगातार डंडों से वार कर रहे हैं. 

पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने इस रैगिंग की घटना को लेकर एक छात्र को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार 2 फरवरी को एनसीसी प्रशिक्षण की आड़ में अंतिम वर्ष के छह छात्रों ने दूसरे वर्ष के छात्रों के साथ रैगिंग की. अंतिम वर्ष के छात्रों ने कथित तौर पर अपने से जूनियर छात्रों का शारीरिक उत्पीड़न किया. घटना का पता तब लगा जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. 

अभी और होंगी गिरफ्तारी

पुलिस की एक टीम ने कॉलेज का दौरा किया और जांच की, इसमें शामिल अंतिम वर्ष के छात्रों ने मार्च/अप्रैल में अपनी परीक्षाएं पूरी कर ली थी और अपने घर लौट गए थे. पीड़ितों को तब से अंतिम वर्ष में पदोन्नत कर दिया गया है. छात्रों के बयानों और वीडियो साक्ष्य के आधार पर, पुलिस ने मामला दर्ज किया है और एक गिरफ्तारी की है, और आगे और भी गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है.

यूजर्स ने किया रिएक्ट

वीडियो को @umasudhir नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 61 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...मैनेजमेंट गहरी नींद में सो रहा है. इन सभी को कॉलेज से निकालकर कड़ी सजा देनी चाहिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...इन बच्चों को लग रहा होगा कि उन्होंने सजा पाने के लिए ही यहां दाखिला लिया है.

यह भी पढ़ें: ट्रेन में रेल नीर की जगह दूसरा पानी बेच रहा था वेंडर, यूजर्स बोले- हर जगह दलाली हावी

शेख इंजमाम उल हक एबीपी लाइव में बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह फीचर सेक्शन में खबरों की कांट छांट और उन्हें तराशने का बेहतरीन हुनर रखते हैं. 4 साल से पत्रकारिता की दुनिया में कार्यरत शेख इंजमाम विकिपीडिया एंव इंडिया न्यूज जैसे संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.

शेख इंजमाम ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की, जहां उन्होंने हिंदी जर्नलिज्म में एमए एमफिल किया. इसके अलावा उन्होंने कोटा से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की, जो उनका जन्म स्थल भी है.

शेख इंजमाम को टीवी इंटरव्यू देखना, फिल्में देखना काफी पसंद है. शेख इंजमाम पत्रकारिता के अलावा साहित्य और इतिहास की भी गहरी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम ट्रेंडिंग और वायरल खबरों पर अच्छी पकड़ रखते हैं. उन्हें फीचर और डिजिटल स्टोरीटेलिंग का भी अनुभव है. शेख इंजमाम हिंदी भाषा और कॉपी एडिटिंग में विशेषज्ञता रखते हैं और लगातार इसे बेहतर कर रहे हैं. राजनीतिक, राष्ट्रीय और राज्य की खबरें भी उनसे बच नहीं पाती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
जलपरी का शो देखने आई महिला की पिटाई, बाउंसर्स ने बरसाए लात घूंसे
जलपरी का शो देखने आई महिला की पिटाई, बाउंसर्स ने बरसाए लात घूंसे
समुद्र किनारे इश्क पड़ा भारी, प्यार में खोए कपल को बहा ले गईं लहरें
समुद्र किनारे इश्क पड़ा भारी, प्यार में खोए कपल को बहा ले गईं लहरें

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget