एक्सप्लोरर

मां ने शराब के लिए नहीं दिए पैसे तो बेटे ने फूंक दीं 13 बाइक, खौफनाक वीडियो हुआ वायरल

Viral Video: शख्स की मां ने उसे शराब के लिए पैसे देने से इनकार कर दिया था. इसके बाद शख्स इतना आग बबूला हुआ कि उसने वहां खड़ी 13 बाइकों को आग के हवाले कर दिया.

Trending Video: कहते हैं कि शराब तमाम बुराइयों की मां है. बेशक हर बुराई शराब से ही पैदा होती है. शराब के लिए लोगों को आपने कई सारी हदों से गुजरते भी देखा होगा. कोई घर के गहने बेच देता है, कोई चोरी करता है तो कोई सोसाइटी में खड़ी गाड़ियों में आग लगा देता है. जी हां, आपने सही पढ़ा. हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स सोसाइटी की पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को आग लगाता दिखाई दे रहा है. इसके पीछे की वजह केवल इतनी थी कि शख्स की मां ने उसे शराब के लिए पैसे देने से इनकार कर दिया था. इसके बाद शख्स इतना आग बबूला हुआ कि उसने वहां खड़ी 13 बाइकों को आग के हवाले कर दिया. अब इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

महाराष्ट्र के पुणे से एक हैरान कर देने वाली खबर ने सभी को कंपा कर रख दिया है. जहां नशे के आदि एक शख्स ने सोसायटी में खड़ी 13 मोटरसाइकिलों में आग लगा दी जिसके बाद वो धूं धूं करके जलने लगी. इसके पीछे की वजह सामने ये आई कि शख्स की मां ने उसे शराब के लिए पैसे नहीं दिए थे. इससे नाराज शख्स ने गाड़ियों पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले कर दिया. घटना की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. मामला पिंपरी-चिंचवड़ के पिंपले निलख इलाके का बताया जा रहा है. पुलिस ने इस मामले में 27 साल के शख्स को गिरफ्तार भी कर लिया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे शख्स गाड़ियों पर पेट्रोल छिड़ककर उसमें आग लगाता दिखाई दे रहा है.

पुलिस का कहना है कि स्वप्निल पंवार अपने परिवार के साथ मोरया क्षितिज बिल्डिंग में रहता है, इसके अलावा स्वप्निल काफी पढ़ा लिखा भी है. लेकिन उसे नशे की ऐसी लत है कि वो इसके लिए किसी भी हद तक चला जाता है. आपको बता दें कि नशे की लत की वजह से ही उसे अक्सर पैसों की जरूरत पड़ती है. जब सोमवार को स्वप्निल की मां ने उसे पैसे नहीं दिए तो स्वप्निल आग बबूला हो गया और गुस्से में पार्किंग में चला गया. जिसके बाद उसने सोसाइटी में खड़े दोपहिया वाहनों में आग लगा दी.

यह भी पढ़ें: तू भाई नहीं फरिश्ता है! अपनी बहन को कंधे पर लादे स्कूल ले जाता नन्हा सा भाई, वीडियो देख हो जाएंगे इमोशनल

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...शराब की लत सबसे बुरी लत है. एक और यूजर ने लिखा...सभी गाड़ियों का पैसा इसी से वसूला जाए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...ऐसी सजा मिले कि शराब का नाम सुनते ही इसकी रूह कांप उठे.

यह भी पढ़ें: 'गाना सुनकर सिर फोड़ लेंगे आप...' न बोल समझ आ रहे न सिंगर, फिर भी झूम रहे लोग; वायरल हो रहा वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: पाकिस्तान के दरिंदे, चलती महिला को गलत जगह छूकर भागा बदमाश
पाकिस्तान के दरिंदे, चलती महिला को गलत जगह छूकर भागा बदमाश
Video: जंगल में टायर बदल रहा था शख्स, तभी टाइगर ने कर दिया अटैक
जंगल में टायर बदल रहा था शख्स, तभी टाइगर ने कर दिया अटैक
Video Viral: फ्लाईओवर से सीधे नीचे गिरा ट्रक, वीडियो देख कांप जाएगी रूह
Video Viral: फ्लाईओवर से सीधे नीचे गिरा ट्रक, वीडियो देख कांप जाएगी रूह
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना- वीडियो वायरल
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Embed widget