एक्सप्लोरर

Trending News: Sunny Leone के लेटेस्ट गाने Madhuban को लेकर विवाद, पुजारियों ने किया प्रदर्शन

Sunny Leone: सनी लियोनी के लेटेस्ट गाने Madhuban को लेकर विवाद छिड़ गया है. मथुरा के पुजारियों ने गाने पर आपत्ती जताते हुए वीडियो एल्बम पर बैन लगाए जाने की मांग की है.

Trending News: बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी (Sunny Leone) अपने नए वीडियो एल्बम सॉन्ग "मधुबन में राधिका" को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. फिलहाल अब वह इसे लेकर सवालों के घेरे में घिरती दिख रही हैं. मथुरा के पुजारियों ने सनी लियोनी के नए डांस एल्बम सॉन्ग 'मधुबन में राधिका' को लेकर सवाल उठाए हैं. इसके साथ ही उन्होंने इस एल्बम पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की है.

दरअसल मथुरा के पुजारियों का आरोप है कि बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी ने "मधुबन में राधिका" सॉन्ग पर "अश्लील" डांस करके उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत किया है. जिसे लेकर उन्होंने इस एल्बम को बैन करने की मांग की है. वृंदावन के संत नवल गिरि महाराज का कहना है कि अगर सरकार अभिनेत्री के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है और उनके वीडियो एल्बम पर प्रतिबंध नहीं लगाती है तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे.

इसे भी पढ़ेंः
Watch: बैल की बहादुरी ने दो शेरनियों को किया परास्त, वीडियो देखकर चौंक जाएंगे आप!

इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि "मधुबन में राधिका" सॉन्ग से जब तक अश्लील सीन वापस नहीं लिए जाते हैं और इसके लिए सनी लियोनी  सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगती हैं, उन्हें तब तक भारत में रहने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए. वहीं अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक ने भी सनी लियोनी के डांस वीडियो पर आपत्ति जताई है. उनका कहना है कि सनी लियोनी ने गाने को "अपमानजनक तरीके से" पेश किया है और बृजभूमि की प्रतिष्ठा को धूमिल किया है.

यहां देखें वीडियोः

बता दें कि इस गाने को सबसे पहले मोहम्मद रफी ने 1960 की फिल्म कोहिनूर के लिए गाया था. वहीं अब सारेगामा म्यूजिक ने 22 दिसंबर को मधुबन नाम से अपना लेटेस्ट म्यूजिक वीडियो जारी किया, जिसमें कनिका कपूर और अरिंदम चक्रवर्ती  द्वारा गाए सॉन्ग में सनी लियोनी को डांस करते देखा जा सकता है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्विस राजदूत माया तिस्साफी ने गुजराती स्टाइल में खेला गरबा, वीडियो वायरल
स्विस राजदूत माया तिस्साफी ने गुजराती स्टाइल में खेला गरबा, वीडियो वायरल
रामलीला में बजा 'आज की रात'... साथ नाची राम और रावण की सेना
रामलीला में बजा 'आज की रात'... साथ नाची राम और रावण की सेना
कैसी होती है प्राइवेट जेट की चाबी? शख्स ने दिखाया पूरा सिस्टम
कैसी होती है प्राइवेट जेट की चाबी? शख्स ने दिखाया पूरा सिस्टम
बाघ के बाड़े में कूदा शख्स, दरिंदे ने पंजों में जकड़ा और फेंक दिया
बाघ के बाड़े में कूदा शख्स, दरिंदे ने पंजों में जकड़ा और फेंक दिया

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget