एक्सप्लोरर

Pratapgarh: साइकिल पर सवार दूल्हा बारात लेकर पहुंचा, जानिए पूरा मामला

कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की सबसे ज्यादा मौत ऑक्सीजन की कमी के चलते हुई है. सोशल डिस्टेंसिंग के लिए प्रतापगढ़ के गांव में विनय नाम के शख्स ने अपनी शादी में साइकिल की सवारी की.

कोरोना वायरस की मार इनदिनों देश के हर कोने में रहने वाले लोग झेल रहे हैं. इस भयानक वायरस ने शहरों के साथ साथ गांवों को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है. कोविड से संक्रमित मरीजों के मरने की वजह शरीर में ऑक्सीजन लेवल कम होना मानी गई है. इसलिए गांव के लोग शहर के लोगों की तरह कोविड के भयानक प्रकोप से बचे रहें इसके लिए यूपी के प्रतापगढ़ जिले के बोझी गांव में रहने वाले विनय कुमार ने एक नई मिसाल पेश की. दरअसल शुक्रवार को विनय कुमार अपने दोस्तों के साथ अपनी बारात ले कर निकले. उनकी बारात की खास बात ये थी कि दूल्हा समेत सारे बाराती साइकिल पर सवार होकर मास्क लगा कर गए थे. जानकारी के मुताबिक बारात राजगढ़ गांव जानी थी जो बोझी गांव से करीब 10 किमी दूर है. वहीं दूल्हे विनय ने अपनी बारात के लिए साइकिल इसलिए चुनी जिससे वो पर्यावरण में ऑक्सीजन को बचाने के लिए साइकिल से चलने को बढ़ावा दे सकें. विनय कुमार पर्यावरण कार्यकर्ता हैं. इसलिए उन्होंने अपनी ही शादी में लोगों को सीख देने का काम किया.

अपने गांव के हीरो बने विनय कुमार

अपनी शादी में साइकिल से बारात लेकर जाने के फैसले ने विनय को गांव वालों की नजरों में हीरो बना दिया है. सब लोग उनकी इस पहल की सराहना कर रहे हैं. वहीं विनय कुमार ने कहा कि 'मैं एक स्पष्ट संदेश देना चाहता था कि सोशल डिस्टेंसिंग बहुत महत्वपूर्ण है, ये कार या बस में संभव नहीं था, इसलिए हम दुल्हन के घर तक साइकिल से गए. ये कोरोना की दूसरी लहर के खिलाफ लड़ाई का मेरा तरीका है'.

विनय की पहल को लोगों ने सराहा

जानकारी के मुताबिक जब विनय साइकिल पर सवार होकर दुल्हन के घर पहुंचा तो सब लोग उसे और बारातियों को देख हैरान रह गए. लेकिन विनय की मंशा जानने के बाद सब लोगों ने उनकी खूब तारीफ की. वहीं स्थानीय लोगों ने बारातियों के साइकिल पर सवार होने की वीडियो भी बनाई. इस दौरान विनय के परिवार के सदस्यों ने बताया कि महामारी के दौरान अनावश्यक खर्च से बचने और पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए चलते ये निर्णय लिया गया है.

इसे भी पढ़ेंः

West Bengal Elections Live: सातवें चरण के लिए वोटिंग जारी, अभिषेक बनर्जी बोले- बहुमत के साथ बनेगी ममता की सरकार

कोराना संकट: डोभाल से बातचीत के बाद अमेरिका ने वैक्सीन उत्पादन के लिए कच्चा माल उपलब्ध करवाने पर सहमति जताई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कूटी खरीदने चिल्लर लेकर Showroom पहुंच गया शख्स, गिनने में छूटे पसीने
स्कूटी खरीदने चिल्लर लेकर Showroom पहुंच गया शख्स, गिनने में छूटे पसीने
8 महीने के बच्चे ने माता के भजनों पर यूं किया डांस, जमकर लगाए जयकारे
8 महीने के बच्चे ने माता के भजनों पर यूं किया डांस, जमकर लगाए जयकारे
चोर की आई शामत, पहले खिड़की से लटकाया फिर चलती ट्रेन से फेंका
चोर की आई शामत, पहले खिड़की से लटकाया फिर चलती ट्रेन से फेंका
रेलवे स्टेशन पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने दीदी की यूं लगाई क्लास
रेलवे स्टेशन पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने दीदी की यूं लगाई क्लास

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget