एक्सप्लोरर

West Bengal Elections 2021: कोरोना के बीच बंगाल में वोटिंग को लेकर जबरदस्त उत्साह, शाम साढे पांच बजे तक 75% से ज्यादा मतदान

West Bengal Elections 2021 Voting Live Updates: मुर्शिदाबाद और पश्चिम वर्द्धमान जिलों के 9-9, दक्षिण दिनाजपुर और मालदा जिलों के 6-6 और कोलकाता दक्षिण के 4 विधानसभा क्षेत्रों में 12 हजार 68 मतदान केंद्रों में वोटिंग हुई. कोरोना महामारी के बीच वोटिंग में लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए एबीपी न्यूज़ के साथ.

Key Events
West Bengal Elections Live Updates: Seventh phase voting today West Bengal Elections 2021: कोरोना के बीच बंगाल में वोटिंग को लेकर जबरदस्त उत्साह, शाम साढे पांच बजे तक 75% से ज्यादा मतदान
ANI Photo

Background

West Bengal Elections 2021 Voting Live Updates: देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए आज वोटिंग हो रही है. इस चरण में 34 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे. 34 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 86,78,221 मतदाता 284 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. इनमें 44,44,634 पुरुष, 42,33,358 महिलाएं और 229 तीसरे लिंग के मतदाता हैं. जिन जिलों में वोटिंग होगी, वो जिले हैं-

  • मालदा (भाग एक)
  • कोलकाता दक्षिण
  • मुर्शिदाबाद (भाग एक)
  • पश्चिम वर्द्धमान (भाग एक)
  • और दक्षिण दिनाजपुर

सुबह 7 बजे से शाम 6.30 बजे तक होगा मतदान 

मुर्शिदाबाद और पश्चिम वर्द्धमान जिलों के नौ-नौ, दक्षिण दिनाजपुर और मालदा जिलों के छह-छह और कोलकाता दक्षिण के चार विधानसभा क्षेत्रों में 12,068 मतदान केंद्रों में सुबह 7 बजे से शाम 6.30 बजे तक मतदान होगा. इस चरण में केंद्रीय बलों की कम से कम 796 कंपनी तैनात की गई है. समसेरगंज और जंगीपुर में दो उम्मीदवारों के निधन के बाद इन दोनों सीटों पर मतदान को स्थगित कर दिया है. इन दोनों सीटों पर मतदान के लिए 16 मई की तारीख तय की गई है. चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए एबीपी न्यूज़ के साथ.

इस चरण में शहर के दक्षिणी हिस्से, खासकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के गढ़ भवानीपुर की सीटों पर मुख्य रूप से ध्यान केंद्रित होगा. बनर्जी इस बार नंदीग्राम से चुनावी मैदान में उतरी हैं, लेकिन उन्होंने अपनी पार्टी के वरिष्ठतम नेताओं में शामिल सोवनदेब चट्टोपाध्याय को भवानीपुर से उम्मीदवार बनाया है.बीजेपी ने अभिनेता से नेता बने रुद्रनील घोष को इस सीट से खड़ा किया है.

भगवा दल ने रासबिहारी से लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रत साहा को तृणमूल कांग्रेस के देबाशीष कुमार के खिलाफ खड़ा किया है. कोलकाता पोर्ट क्षेत्र में राज्य के मंत्री एवं शहर के महापौर फरहाद हकीम के सामने बीजेपी के अवध किशोर गुप्ता और कांग्रेस के मोहम्मद मुख्तार की चुनौती होगी. इनके अलावा बालुरघाट, मालदा, चंचल, हरिश्चंद्रपुर, लालगोला, मुर्शिदाबाद और फरक्का क्षेत्रों पर भी लोगों का ध्यान केंद्रित रहेगा.

यह भी पढ़ें-

US नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर ने NSA अजीत डोभाल से की बात, जानें वैक्सीन निर्माण के लिए कच्चा माल भेजने पर क्या कहा

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 66191 नए मरीजों की पुष्टि, 832 लोगों की मौत

17:48 PM (IST)  •  26 Apr 2021

बंगाल चुनाव के सातवें चरण में शाम साढे पांच बजे तक 75.06 फीसदी वोटिंग

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के सातवें चरण में लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. चुनाव आयोग के मुताबिक, शाम साढ़े पांच बजे तक 75.06 फीसदी लोगों ने वोट किया. 

16:41 PM (IST)  •  26 Apr 2021

सीएम ममता बनर्जी ने डाला वोट

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के दौरान कोलकाता के एक बूथ पर अपना वोट डाला. उसके बाद ममता ने जीत का साइन लोगों की तरफ दिखाया.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
लगातार तीसरे दिन इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, राष्ट्रपति से मुलाकात का मांगा समय, कल 3 बजे बैठक
लगातार तीसरे दिन इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, राष्ट्रपति से मुलाकात का मांगा समय, कल 3 बजे बैठक
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget