एक्सप्लोरर

पूरा गांव साथ में देख रहा था प्रोग्राम...रंगीन महफिल में अचानक आई कयामत, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

Viral Video: स्टेज की रौनक के बीच अचानक पुलिस की गाड़ी आ धमकती है. फिर जो भगदड़ मचती है, वो देख हर किसी को यकीन हो जाता है कि इस बार वाकई कयामत आ गई है.

गांव के चौपाल में रात के सन्नाटे को तोड़ता लाइटों से सजा स्टेज, लाउडस्पीकर पर बजता धड़कनों को तेज करने वाला गाना "कयामत कयामत" और उसके सामने झूमते हर उम्र के आशिक. नजारा कुछ ऐसा था जैसे गांव की गलियों में एक रात के लिए मेला उतर आया हो. लेकिन तभी माहौल बदल जाता है. गाने के बोल जैसे हकीकत बन जाते हैं "कयामत कयामत". क्योंकि स्टेज की रौनक के बीच अचानक पुलिस की गाड़ी आ धमकती है. फिर जो भगदड़ मचती है, वो देख हर किसी को यकीन हो जाता है कि इस बार वाकई कयामत आ गई है. वीडियो देख आप भी अपनी जगह से खड़े हो जाएंगे.

गांव में चल रहे प्रोग्राम में अचानक पहुंची पुलिस

वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी गांव के चौपाल में रात के वक्त एक स्टेज पर डीजे प्रोग्राम चल रहा है. "कयामत क़यामत" गाने की धुन पर सजी-धजी हसीनाएं थिरक रही हैं और उनके सामने आशिकों की लाइन लगी हुई है. कोई 20 का है तो कोई 60 का. माहौल इतना रंगीन है कि लगता है जैसे गांव नहीं, किसी म्यूजिक वीडियो की शूटिंग हो रही हो. लेकिन इस रंगीन समां में जैसे ही पुलिस की गाड़ी की लाल-बत्ती चमकती है, स्टेज के नीचे बैठे सारे ‘फैन्स’ ऐसे गायब हो जाते हैं जैसे बारिश में उड़ती पत्तियां.

जो था वैसा ही छोड़ भाग गए लोग

कुछ लोग खेत की ओर भागते दिखते हैं, कुछ मंच के पीछे जाकर छिप जाते हैं और कुछ तो ऐसे दिखते हैं जैसे अपने गुनाहों की लिस्ट दोहराते हुए माफी मांगने को तैयार हैं. वीडियो में पुलिस की गाड़ी की आवाज और अचानक आई अफरा-तफरी का मंजर किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगता. और हां, DJ वाले की तरफ से गाना बंद करना तो दूर, स्पीकर और लाइट तक कोई छोड़कर भाग गया.

यह भी पढ़ें: रथ यात्रा में हाथी हुए बेकाबू, जान बचाने को गलियों में भागे लोग, देखें वायरल वीडियो

यूजर्स ले रहे मजे, बोले सच में कयामत आ गई

वीडियो को @introvert_hu_ji नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा....ये तो सच में कयामत आ गई. एक और यूजर ने लिखा...पूरी महफिल की बैंड बज गई. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...हमला अचानक हुआ था.

यह भी पढ़ें: सुरीली आवाज में गाना गाकर ट्रैफिक कंट्रोल करती दिखी लेडी कॉन्स्टेबल, वायरल हो गया वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: कलेक्टर की गाड़ी का करो चालान, बगैर नंबर प्लेट देख भड़के वकील
कलेक्टर की गाड़ी का करो चालान, बगैर नंबर प्लेट देख भड़के वकील
बच्ची ने किसानों के लिए तोड़ी गुल्लक, सीएम राहत कोष में दान कर दी पॉकेटमनी
बच्ची ने किसानों के लिए तोड़ी गुल्लक, सीएम राहत कोष में दान कर दी पॉकेटमनी
Video: कजरारे गाने पर हसीना का डांस, ठुमकों से दहला इंटरनेट
कजरारे गाने पर हसीना का डांस, ठुमकों से दहला इंटरनेट
बालकनी से 11KV की लाइन पर थूका गुटका, चली गई चाचा की जान
बालकनी से 11KV की लाइन पर थूका गुटका, चली गई चाचा की जान

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget