एक्सप्लोरर

Plane Crash: यात्रियों से भरा विमान लैंडिंग के दौरान फिसला, बाड़े से टकराकर हुआ टुकड़े-टुकड़े, देखिए खौफनाक Video

Plane Crash Viral Video: यह हादसा सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में एडेन एडे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त हुआ, जिसमें विमान के विंग्स टूट गए. इस हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं.

Plane Crash Viral Video: प्लेन क्रैश होने के कई हादसे हुए हैं, जिसमें बहुत यात्रियों की मौतें भी हुई हैं. आज हम आपको प्लेन क्रैश होने की एक ऐसी वीडियो दिखाने जा रहे हैं जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे. दरअसल सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में एक विमान हादसे का शिकार हो गया. एडेन एडे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त ये हादसा हुआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी डरावना नजर आ रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि विमान के विंग्स टूट गए और विमान किसी कार की तरह जमीन पर घसीटा जा रहा है. हालांकि अच्छी बात यह है कि विमान में मौजूद सभी यात्री सुरक्षित हैं.

रनवे पर फिसला विमान VIDEO

वीऑन की रिपोर्ट के मुताबिक यहां एक छोटा विमान रनवे पर फिसल गया और बाड़े से टकरा गया. इस वीडियो में नजर आ रहा है कि एक विमान रनवे पर अचानक फिसल कर अपना बैलेंस खो देता है और वहां पास के बाड़े से टकरा गया, जिससे विमान क्षतिग्रस्त हो गया. इस विमान के विंग्स पूरी तरह टूट गए और एक चक्का टूट कर बाहर आ गया. थोड़ी देर बात विमान से एक शख्स बाहर निकलता नजर आ रहा है. यह वीडियो काफी खतरनाक है. 

सभी यात्री हैं सुरक्षित

सोमाली नागरिक उड्डयन अथॉरिटी के मुताबिक इस हादसे में किसी की मौत की कोई सूचना नहीं है. वहीं कुछ लोगों को मामूली चोटें आई है. वहीं बताया गया कि हादसे का शिकार हुआ यह विमान हल्ला एयरलाइंस के द्वारा संचालित किया जा रहा था. जिसमें 30 यात्री और चार क्रू मेंबर्स सवार थे. दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले पायलट द्वारा किसी हादसे का संकेत नहीं दिया गया था और न ही कंट्रोल रूम से किसी भी तरह की कोई समस्या की बात कही गई थी.

हल्ला एयरलाइंस के एक प्रवक्ता के अनुसार वे इस पूरे मामले की जांच करेंगे. वहीं उन्होंने इस घटना को जुलाई 2022 में हुई पिछली दुर्घटना के समान बताया. उस समय भी उसी हवाई अड्डे पर एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जिसमें 30 यात्री मौजूद थे और सभी सुरक्षित बच गए थे.

ये भी पढ़ें:  एक 'शेरनी' के लिए झगड़ पड़े दो शेर, बिगाड़ डाला एक दूसरे का हुलिया, Video देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Purvi Tripathi Dance Video: पहली मोहब्बत गाने पर हसीना ने उड़ाया गर्दा, वीडियो देख दीवानों का कांपने लगा बदन 
पहली मोहब्बत गाने पर हसीना ने उड़ाया गर्दा, वीडियो देख दीवानों का कांपने लगा बदन 
मुंबई लोकल के सामने फंस गया कुत्ता, फिर लोको पायलट ने जो किया उसने जीत लिया लोगों का दिल
मुंबई लोकल के सामने फंस गया कुत्ता, फिर लोको पायलट ने जो किया उसने जीत लिया लोगों का दिल
Video: टीचर ने 'मुकाबला' पर किया ऐसा डांस, 19 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा VIDEO, जमकर हो रहा वायरल
टीचर ने 'मुकाबला' पर किया ऐसा डांस, 19 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा VIDEO, जमकर हो रहा वायरल
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Dalai Lama Birthday: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
Mango Shake Vs Aamras: मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
Embed widget