एक्सप्लोरर

शादी में नन्हें मेहमान की एंट्री! मंडप में दुल्हन के सिर पर बैठा कबूतर, दूल्हे का हंस-हंसकर बुरा हाल

ये पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया और फिर सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही आग की तरह फैलने लगा. लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं और इस पर तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं.

शादी ब्याह में अक्सर ऐसा कुछ न कुछ हो जाता है जो पूरी उम्र याद रह जाता है. कभी फोटोग्राफर का मजाक बन जाता है, तो कभी कोई रिश्तेदार फुल जोश में गिर पड़ता है. लेकिन इस बार जो हुआ उसने शादी के पवित्र मंडप को ही सोशल मीडिया पर छा जाने वाला सीन बना दिया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन अपने फेरों के लिए पूरी सादगी और शांति से मंडप में बैठे थे. चारों तरफ फूलों की खुशबू, मंत्रोच्चारण और कैमरों की लाइटें थीं. लेकिन तभी आसमान से आया एक नन्हा मेहमान जिसने इस शादी का सबसे यादगार पल बना दिया. जी हां, एक कबूतर सीधा उड़ता हुआ आया और दुल्हन के सिर पर आराम से बैठ गया. फिर जो हुआ वो हर किसी को हैरान भी कर रहा है और हंसने पर मजबूर भी कर रहा है.

दुल्हन के सिर पर आकर बैठा कबूतर

वीडियो में दिखता है कि दूल्हा-दुल्हन मंडप में अग्नि के सामने बैठे हैं. दुल्हन लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत नजर आ रही है. दूल्हा भी माथे पर सेहरा बांधे बड़ी शान से मुस्कुरा रहा है. शादी के फेरों की तैयारी चल रही है. घर वाले और पंडित मंत्र पढ़ रहे हैं. माहौल पूरी तरह से शुभ और पवित्र है, तभी आसमान से अचानक एक कबूतर उड़ता हुआ आता है. ना कोई घबराहट, ना कोई डर. सीधा आकर दुल्हन के सिर पर उतर जाता है मानो पहले से बुलावा मिला हो.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rishav Raj (@trendy___larkaa)

हैरान रह गए मेहमान, हंसने लगा दूल्हा

दुल्हन पहले तो कुछ पल के लिए हैरान रह जाती है, लेकिन जल्दी ही उसके चेहरे पर हल्की मुस्कान आ जाती है. दूल्हा भी इस अचानक आई मेहमान पर मुस्कुराने लगता है. मंडप में मौजूद बाकी मेहमान और कैमरामैन इस नजारे को देखकर दंग रह जाते हैं. कुछ तो हंसते हुए वीडियो रिकॉर्ड करने लगते हैं. वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद यूजर्स भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: प्रदर्शन कवर कर रही ऑस्ट्रेलियाई रिपोर्टर को लगी पुलिस की गोली, कैमरे पर कैद हुई दर्दनाक घटना

यूजर्स दे रहे मजेदार रिएक्शन

वीडियो को Rishav Raj नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. एक यूजर ने लिखा...लगता है कोई पूर्वज होंगे जो आशीर्वाद देने आए हैं. एक और यूजर ने लिखा...दीदी तो किस्मत वाली है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...रोने का वक्त है, हंसा दिया बेचारी को.

यह भी पढ़ें: इन्हें भी निबंध लिखना पड़ेगा... स्कूल की ड्रेस में थार चलाते दिखे बच्चे, वायरल रील देखकर आग बबूला हुए लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dog Stuck in Wall: दीवार के छेद में फंस गया कुत्ता, लोगों ने बचाई जान; वीडियो वायरल
दीवार के छेद में फंस गया कुत्ता, लोगों ने बचाई जान; वीडियो वायरल
Teacher Viral Video: Chemistry की क्लास बनी डांस फ्लोर, Periodic Table पढ़ते झूमे छात्र
Video: Chemistry की क्लास बनी डांस फ्लोर, Periodic Table पर झूमे छात्र
Train Toilet Viral Video : ट्रेन के टॉयलेट में रासलीला, वायरल वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन के टॉयलेट में रासलीला, वायरल वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Viral Video: 14 अगस्त पर पाकिस्तान में कटा हरा केक, भूखे-नंगों की तरह लूट ले गई पब्लिक
14 अगस्त पर पाकिस्तान में कटा हरा केक, भूखे-नंगों की तरह लूट ले गई पब्लिक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget