एक्सप्लोरर

जिगर मा बड़ी आग है! घोड़े बेचकर सो रहा था शख्स, अचानक जेब में रखे फोन में लग गई आग- वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो किसी किचन का मालूम होता है. यहां कुर्सी पर घोड़े बेचकर सो रहे शख्स के साथ जो हुआ वो आपको हैरान कर देगा.

कहते हैं मौत और मुसीबत कभी कहकर नहीं आती. लेकिन अगर किस्मत अच्छी हो और खुदा मेहरबान हो तो मौत भी आने से पहले पूछती है और मुसीबत आने से पहले चेतावनी देती है. ऐसा ही कुछ हुआ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में शख्स के साथ. ये जनाब घोड़े बेचकर सो रहे थे कि तभी इन्हें अहसास हुआ कि उनकी जेब में कुछ हलचल हो रही है जिसके बाद इन्हें थोड़ी दिक्कत जरूर हुई लेकिन बहरहाल जान बच गई. मंजर डरावना था लेकिन जानलेवा नहीं, आप भी देखिए.

कुर्सी पर सो रहे शख्स की जेब में रखे फोन ने पकड़ी आग

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो किसी किचन का मालूम होता है. यहां कुर्सी पर घोड़े बेचकर सो रहे शख्स के साथ जो हुआ वो आपको हैरान कर देगा. हुआ यूं कि शख्स जब नींद ले रहा था तो उसकी जेब में रखे फोन में अचानक चिंगारी निकली और वो गर्म हो गया. जिसके बाद शख्स की नींद खुल गई, नींद खुलते ही मोबाइल ने आग पकड़ ली मानों उसके जागने का ही इंतजार कर रहा था. बहरहाल, जैसे ही फोन ने आग पकड़ी शख्स घबरा गया, मोबाइल धूं धूं करके जलने लगा तब तक भाग कर आए शख्स और नींद धारी जनाब ने फोन को जेब से निकालकर बाहर फेंक दिया जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया.

फिर इस तरह से बची जान

बताया जा रहा है कि मोबाइल फोन की बैटरी फूलने के बाद गर्म हो गई थी ,जिसके बाद उसमें आग लग गई. आग लगते ही शख्स ने फुर्ती दिखाते हुए फोन को जेब से निकालकर बाहर फेंक दिया. वक्त पर नींद खुलना और समझदारी दिखाने की वजह से शख्स की जान जाने से बच गई. वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद यूजर्स भी तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: डोगेश भाइयों की जीत हुई... आवारा कुत्तों पर सुप्रीम डिसीजन से झूम गया इंटरनेट, शेयर हो रहे मजेदार मीम्स 

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

वीडियो को @Faruk_pathan01 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...भाई की किस्मत बढ़िया थी जो जान बच गई. एक और यूजर ने लिखा....भाई के जिगर मा बड़ी आग है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...भाई दिल जला है, मोहब्बत का मारा है तभी आग लग गई.

यह भी पढ़ें: Video: मां-बाप सावधान! 30 सेकंड में लड़की को किया किडनैप, भगा ले गए कार, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मां ने 30 साल तक नौकरी कर बेटे को बनाया कामयाब, अब बेटे ने दिया ऐसा सरप्राइज कि रो पड़े लोग
मां ने 30 साल तक नौकरी कर बेटे को बनाया कामयाब, अब बेटे ने दिया ऐसा सरप्राइज कि रो पड़े लोग
स्विमिंग पूल में 'जलपरी' बन उतरी सीमा हैदर, भीगे बदन पानी में लगाई ऐसी डुबकी कि देखते रह गए लोग
स्विमिंग पूल में 'जलपरी' बन उतरी सीमा हैदर, भीगे बदन पानी में लगाई ऐसी डुबकी कि देखते रह गए लोग
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
घायल प्रदर्शनकारी की मदद करती दिखी डिंपल यादव, वीडियो देख यूजर्स बोले- वो भी एक मां है
घायल प्रदर्शनकारी की मदद करती दिखी डिंपल यादव, वीडियो देख यूजर्स बोले- वो भी एक मां है

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर फिर धरने पर बैठे अभिजीत दीपके, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
LIVE: दीपके फिर धरने पर बैठे, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget