एक्सप्लोरर

सोनू निगम के पैर छू रहे फैन को बाउंसरों ने बुरी तरह से पीटा, भड़के यूजर्स, देखें वायरल वीडियो

Viral Video: कोटा में एक शो के दौरान सोनू निगम स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे, तभी एक फैन उनके पैर छूने अचानक स्टेज पर आ पहुंचा, इसके बाद उनकी सुरक्षा में खड़े बाउंसर्स ने फैन को जमकर पीटा.

Trending Video: सोनू निगम संगीत की दुनिया का एक बहुत बड़ा नाम हैं. उनके चाहने वाले लाखों में हैं. ऐसे में जहां भी वो मौजूद होते हैं वहां लोगों का हुजूम उमड़ पड़ता है. लेकिन हाल ही में जो वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है उससे सोनू निगम की हर जगह किरकिरी हो रही है. यूजर्स ने सोनू निगम को जमकर लताड़ा है और खूब खरी खोटी सुनाई है. दरअसल, कोटा में एक शो के दौरान सोनू निगम स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे, तभी एक फैन उनके पैर छूने अचानक स्टेज पर आ पहुंचा, इसके बाद उनकी सुरक्षा में खड़े बाउंसर्स ने फैन को जमकर पीटा. वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

सोनू निगम के पैर छूने आए फैंस की हुई पिटाई

दरअसल, वायरल वीडियो कोटा में इस वक्त लगे दशहरे मेले का है, जहां सोनू निगम परफॉर्म करने पहुंचे थे. जब सोनू स्टेज पर गाना गा रहे थे, तभी भीड़ से एक शख्स अचानक स्टेज पर आ पहुंचा और सोनू निगम के पैर छूने लगा. इसके बाद सोनू निगम की सुरक्षा में तैनात बाउंसर्स ने शख्स को पकड़ कर पहले तो जमकर चांटे लगाए उसके बाद स्टेज के पीछे ले जाकर जमकर उसकी धुनाई कर दी. हैरानी की बात ये है कि शो के दौरान कई पुलिस वाले सुरक्षा में मौजूद हैं, लेकिन शख्स को पिटता हुआ देख राजस्थान पुलिस भी मूक बनी देखती रही. वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर्स में जोरदार गुस्सा है.
 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Antimahesh kota (@antimahesh_kota)

 

खामोश हैं सोनू निगम!

जब सोनू निगम स्टेज पर गाना गा रहे थे तो उनका एक फैन स्टेज पर उनके पैर छूने के लिए जैसे ही चढ़ा, सोनू उसे देखकर दूर भागने लगे. शख्स झुक कर पैर छूने की कोशिश कर ही रहा था कि बाउंसर्स ने उसे पकड़कर धुनाई कर दी. सोनू निगम का यह वीडियो वायरल होने के बाद लोग उन्हें कटघरे में खड़ा कर उनसे सवाल कर रहे हैं. फिलहाल सोनू निगम की इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
 

जमकर भड़के यूजर्स

वीडियो को antimahesh_kota नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 9 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...उम्र का लिहाज करना चाहिए था, ऐसे मारने का अधिकार किसने दिया. एक और यूजर ने लिखा...इन सिंगर्स को इन जैसे लोगों ने ही सिर पर चढ़ा रखा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा....सोनू निगम तुम इसे बचा सकते थे.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मां चीखती रही, मगरमच्छ बच्चे को खींच ले गया, Video देख कांप उठेंगे
मां चीखती रही, मगरमच्छ बच्चे को खींच ले गया, Video देख कांप उठेंगे
Kanwar Yatra Viral Video: बगैर टिकट यात्रा कर रहे थे कांवड़िये, TTE ने ट्रेन से उतारा
बगैर टिकट यात्रा कर रहे थे कांवड़िये, TTE ने ट्रेन से उतारा
मां को याद कर शादी के स्टेज पर रो पड़ा दूल्हा, आपको भी रुला देगा वीडियो
मां को याद कर शादी के स्टेज पर रो पड़ा दूल्हा, आपको भी रुला देगा वीडियो
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget