एक्सप्लोरर

स्वामी रामभद्राचार्य ने अभिनव अरोड़ा को स्टेज से उतारा नीचे, वीडियो वायरल होने के बाद लोग कर रहे मजेदार कमेंट

Swami Rambhadracharya Abhinav Arora Viral Video:अभिनव अरोड़ा थे स्वामी रामभद्राचार्य की स्टेज पर मौजूद. तभी स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा 'नीचे उतरिए.' सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है यह वीडियो.

Swami Rambhadracharya Abhinav Arora Viral Video: सोशल मीडिया पर आजकल आपको बहुत से बाबा नजर आ जाते हैं. जिनमें आधे से ज्यादा तो लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे होते हैं. पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर बाल संत के नाम से मशहूर अभिनव अरोड़ा नाम का एक बच्चा काफी चर्चा में है. 10 साल के अभिनव अरोड़ा को लेकर सोशल मीडिया पर खूब मीम भी बनाए जा रहे हैं. अभिनव अरोड़ा के माता-पिता यह दावा करते हैं कि उनका बेटा आध्यात्म की ओर बढ़ चुका है और अध्यात्म में गहरी रुचि रखता है.

कई न्यूज़ चैनल्स ने भी अभिनव अरोड़ा का इंटरव्यू भी लिया है. लेकिन जब आप इंटरव्यू सुनते हैं. तब आपके समझ में आता है कि 10 साल का बच्चा बाबा बनने की कितनी कोशिश कर रहा है. हाल ही में अभिनव अरोड़ा जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य की सभा में मौजूद थे. इसी बीच ऐसा किया जिससे स्वामी रामभद्राचार्य ने उसे स्टेज से नीचे उतारने के लिए कह दिया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है. 

स्वामी रामभद्राचार्य ने अभिनव अरोड़ा को स्टेज से उतारा

सोशल मीडिया पर इन दिनों 10 साल के अभिनव अरोड़ा के खूब वीडियो वायरल हो रहे हैं. को फ्रॉड कहता है तो कोई कहता है माता-पिता ने फर्जी बाबा बनाया है. तो वहीं कोई वाकई में इस बच्चे को संत मानता है. अलग-अलग लोगों की धारणाएं अलग हैं. लेकिन सोशल मीडिया का एक तबका अभिनव अरोड़ा को खूब ट्रोल करता रहता है. हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें अभिनव अरोड़ा जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य की धार्मिक सभा में मौजूद थे. 

यह भी पढ़ें: अमेरिका में बर्गर खाने के बाद फैला खतरनाक वायरस, अब कंपनी पर आग बबूला हो रहे लोग

वीडियो में देखा जा सकता है कोई व्यक्ति स्वामी रामभद्राचार्य से कुछ बात कह रहा था. इसी बीच अभिनव अरोड़ा जाकर स्वामी रामभद्राचार्य के पास खड़ा हो गया और जयकारा लगाने लगा. स्वामी रामभद्राचार्य को यह बर्ताव पसंद नहीं आया और उन्होंने कहा 'नीचे उतारिए इनको मेरी भी मर्यादा है.' रामभद्राचार्य का अभिनव अरोड़ा को स्टेज से उतारने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस पर लोग भी काफी मजेदार कमेंट कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: 'मुसलमान कब से आने लगे इस सोसायटी में?' उर्दू टीचर से जय श्रीराम बुलवाने की कोशिश, विरोध जताया तो लिफ्ट से दे दिया धक्का

लोग कर रहे मजेदार कमेंट

वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @RoshanKrRaii नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है इस वीडियो को अब तक 5.2 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. इसपर लोगों के भी काफी मजेदार कमेंट आ रहे हैं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है 'पता नहीं मुझे क्यों अच्छा महसूस हो रहा है.' एक और यूजर ने कमेंट किया है 'पहली बार इसे सही तरीके से  ट्रीटमेंट दिया गया है.' एक और यूजर ने कमेंट किया है 'मर्यादा है मेरी, बढ़िया जोरदार थप्पड़ था इन दोनों बाप बेटों पर.' एक और यूजर ने कमेंट किया है 'यह स्कूल कब जाता है सारा दिन तो रील बनवाता है.'

यह भी पढ़ें: शारदा यूनिवर्सिटी के बाहर छात्रों के बीच हुआ दंगल, आपस में भिड़े कई गुट- वीडियो वायरल

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मां चीखती रही, मगरमच्छ बच्चे को खींच ले गया, Video देख कांप उठेंगे
मां चीखती रही, मगरमच्छ बच्चे को खींच ले गया, Video देख कांप उठेंगे
Kanwar Yatra Viral Video: बगैर टिकट यात्रा कर रहे थे कांवड़िये, TTE ने ट्रेन से उतारा
बगैर टिकट यात्रा कर रहे थे कांवड़िये, TTE ने ट्रेन से उतारा
मां को याद कर शादी के स्टेज पर रो पड़ा दूल्हा, आपको भी रुला देगा वीडियो
मां को याद कर शादी के स्टेज पर रो पड़ा दूल्हा, आपको भी रुला देगा वीडियो
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget