एक्सप्लोरर

Video: दूल्हे को खुशी खुशी हल्दी लगा रहा था शख्स, तभी नीचे गिरा और हो गई मौत...डरा देगा ये वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो आया है. जिसमें हल्दी की रस्म के दौरान दूल्हे के सामने बैठा शख्स अचानक गिर जाता है और उसकी मौत हो जाती है. जिसे देख हर कोई दंग रह गया है.

Viral Video: बीते कुछ समय से अचानक हो रही मौतों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. जिनके वीडियो को देख हर कोई काफी दंग रह जाता है. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. जिसमें हल्दी की रस्म के दौरान दूल्हे को हल्दी लगाते समय एक शख्स की अचानक ही मौत हो गई. जिससे हंसते खेलते परिवार की खुशियां अचानक से मातम में बदल गई.

दरअसल बीते दिनों सोशल मीडिया पर हमें ऐसे कई वीडियो देखने को मिले, जिनमें कुछ लोगों की अचानक ही दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. हाल ही में सामने आई वीडियो में हमें ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है. जिसे देखने के बाद यूजर्स काफी सकते में आ गए हैं. वायरल हो रही इस वीडियो को समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज सिंह ने ट्विटर पर पोस्ट किया है.

हल्दी की रस्म के दौरान हुई मौत

सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद से ही यह वीडियो तेजी से वायरल हो रही है. जिसमें एक घर में शादी की तैयारियों को होते देखा जा रहा है. इस दौरान दूल्हे को परिवार वाले हल्दी लगाते नजर आ रहे हैं. तभी एक शख्स दूल्हे के सामने बैठते हुए उसे हल्दी लगाने की तैयारी करता है. इसी दौरान लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही शख्स तेजी से सिर के बल नीचे गिर जाता है.

चंद सेकंड में हो गई मौत

शख्स के नीचे गिरता ही दूल्हा और परिवार के सदस्य उसे उठाते हैं और वीडियो में औरतों और बच्चों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनाई देने लगती है. वीडियो को शेयर करने के साथ ही मनोज सिंह ने सवाल किया है कि बीते दिनों में इस तरह से हो रही मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है. जिसके कारणों का पता लगाए जाने की बात की है. फिलहाल खबर लिखे जाने तक वीडियो को सोशल मीडिया पर तीन लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं.

यह भी पढ़ेंः एक पैर से दिव्यांग होने के बाद भी लड़की जा रही स्कूल, वीडियो देख हो जाएंगे इमोशनल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Video: कलेक्टर की गाड़ी का करो चालान, बगैर नंबर प्लेट देख भड़के वकील
कलेक्टर की गाड़ी का करो चालान, बगैर नंबर प्लेट देख भड़के वकील
बच्ची ने किसानों के लिए तोड़ी गुल्लक, सीएम राहत कोष में दान कर दी पॉकेटमनी
बच्ची ने किसानों के लिए तोड़ी गुल्लक, सीएम राहत कोष में दान कर दी पॉकेटमनी
Video: कजरारे गाने पर हसीना का डांस, ठुमकों से दहला इंटरनेट
कजरारे गाने पर हसीना का डांस, ठुमकों से दहला इंटरनेट

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget