एक्सप्लोरर

इसे खाकर निकलेगी आग! शख्स ने बनाई 'चिली चाट', यूजर्स बोले- नशे में हो क्या; वीडियो वायरल

Viral Video: इस डिश को बंगाल में चिली चाट के नाम से जाना जाता है. वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल है, जिसके बाद यूजर्स वीडियो को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

Trending Video: सोशल मीडिया पर आपने कई तरह के फूड वीडियो देखे होंगे. पिछले कुछ सालों में भारत में फूड ब्लॉगिंग का चलन काफी बढ़ा है. जहां कोई चाय बेचकर बिग बॉस जा रहा है तो कोई वड़ा पाव बेचकर फेम पा रहा है. ऐसे में बंगाल से एक और वीडियो सामने आ रहा है जिसमें एक शख्स स्ट्रीट फूड वाले के पास जाता है जो मिर्च से एक अजीब सी डिश बना रहा है. इस डिश को खाने के बाद आपके कान,नाक और मुंह से धुआं निकलने लगेगा. इस डिश को बंगाल में चिली चाट के नाम से जाना जाता है. वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल है,जिसके बाद यूजर्स वीडियो को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

शख्स ने बनाई मिर्च चाट

दरअसल, वायरल वीडियो देखने के बाद आपके मुंह में तीखेपन का पानी आ जाएगा और आप अपने कानों से धुआं निकलता महसूस करेंगे. वीडियो में एक शख्स कैमरा लेकर वेंडर के पास पहुंचता है जहां वेंडर अपने हाथ में मुठ्ठी भरकर मिर्च उठाता है और उसे एक बाल्टी में डाल देता है. जिसके बाद वो बाल्टी में धनिया और बाकी मसाले डालकर उसे जोर-जोर से कूटने लगता है. मिर्च को कूटने के बाद वह उसे एक दोने में डालकर शख्स को परोस देता है. बगैर किसी मसाले और एडेड फूड के खाली मिर्च को देख फूड व्लॉगर का भी दिमाग घूम जाता है.

View this post on Instagram
 
A post shared by Kamalesh (@kamalesh_sarkar98)

खाने के नाम पर देश में फैल रही फूहड़ता!

गौरतलब है कि देश में अजीब खानों का एक दौर सा चल रहा है. फिर चाहे वो दूध कोला हो, मिर्च चाट हो या फिर आइसक्रीम पकौड़ा हो. स्ट्रीट वेंडर ने खाने के प्रचार के नाम पर फूहड़ता मचाई हुई है. पानी वाले ऑमलेट से लेकर पारले जी बिरयानी भी फूड लवर्स के दिलों पर खंजर चला चुकी है. बहरहाल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है, जिसे खूब शेयर किया जा रहा है और यूजर्स भी बराबर इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Deepseek AI के बाद चीन में दिखे ये खतरनाक रोबोट, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा वीडियो

यूजर्स का चकरा गया सिर

वीडियो को kamalesh_sarkar98 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं करीब 55 हजार लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...इसे खाना तो संभव ही नहीं है. एक और यूजर ने लिखा....मिर्च चाट में भी चिली सॉस मिला दिया, इन लोगों ने हद कर दी है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...मुझे तो देखकर ही जलन होने लगी, जो खाएगा उसका क्या हाल होगा. तो वहीं कई यूजर्स ने कहा कि तुम नशे में तो नहीं हो.

यह भी पढ़ें: हाथ पैरों में है चमत्कारिक शक्तियां, लोगों को छूकर ठीक कर रहे कुंभ के डॉक्टर बाबा, वायरल हो रहा वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
डिलीवरी बॉय को मिली फ्री स्कूटी, अनंत अंबानी का तोहफा देख बहाए आंसू
डिलीवरी बॉय को मिली फ्री स्कूटी, अनंत अंबानी का तोहफा देख बहाए आंसू
ये पाप है... बीवी के हाथ बांधकर पति ने दिखा-दिखाकर खाए गोलगप्पे, देखें वीडियो
ये पाप है... बीवी के हाथ बांधकर पति ने दिखा-दिखाकर खाए गोलगप्पे, देखें वीडियो

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT

Embed widget