एक्सप्लोरर

इतनी क्या चुल्ल है... iPhone 17 के लिए लंबी लाइन देख घूम जाएगा दिमाग, यूजर्स बोले- हम तो अभी भी नोकिया 1100...

Iphone 17 Launch: आईफोन 17 की सेल शुरू होते ही मुंबई BKC स्टोर पर लगी लंबी कतारों का वीडियो हो रहा है वायरल. आईफोन के लिए लाइन में लगने वालों को लेकर यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट. पढ़ें पूरी खबर.

Iphone 17 Launch: पिछले कुछ सालों में देश में जब भी कई नया आईफोन लॉन्च होता है. तो एप्पल स्टोर पर आपको लंबी-लंबी कतार लगी दिख जाती है. iPhone 17 के लॉन्च को लेकर भी कुछ ऐसा ही हुआ है. मुंबई के BKC में इसकी सेल शुरू होते ही लोगों की भीड़ टूट पड़ी और सैकड़ों लोग लाइन में खड़े दिखाई दिए.

सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. लाइन इतनी बड़ी थी कि लोग देखकर हैरान रह गए. कई यूजर्स ने इस नजारे पर मजेदार कमेंट किए और उनका मजाक भी उड़ाया. किसी ने लिखा कि इतनी क्या चुल्ल है भाई आईफोन लेने की, तो किसी ने कहा हम तो अभी भी नोकिया 1100 से खुश हैं. देखें और क्या कह रहे हैं लोग.

आईफोन 17 के लिए लोगों की लगी भीड़

भारत में आईफोन का क्रेज हर साल और ज्यादा बढ़ता जा रहा है. पिछले कुछ सालों में यह जुनून एक ट्रेंड बन चुका है. जब भी नया आईफोन लॉन्च होता है, लेटेस्ट सीरीज को खरीदने वालों की लंबी कतारें बाहर दिख जाती हैं. ऐसा ही नजारा इस बार आईफोन 17 के लॉन्च पर भी देखने को मिला. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स एप्पल स्टोर के बाहर भारी भीड़ नजर आई.

यह भी पढ़ें: Video: स्पीड Kills! मोड़ पर बेकाबू हुई तेज रफ्तार कार, पलटकर तालाब में गिरी, हादसे का वीडियो वायरल

आज से भारत में आईफोन 17 सीरीज की सेल शुरू हुई है और इसी मौके पर कई मीटर लंबी लाइन में लोग खड़े दिखे. नए आईफोन को हाथ में लेने की लोगों की बेसब्री वीडियो में साफ झलक रही है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोगों के इस वीडियो पर काफी मजेदार कमेंट आ रहे हैं. 

कुछ जगह हुई लड़ाई

आपको बता दें आईफोन 17 की सेल शुरू होते ही कई शहरों में भारी भीड़ जुटी. कुछ जगहों पर लोग फोन लेने की जल्दी में एक-दूसरे से टकरा गए और झगड़े की खबरें भी आईं. कुछ मामलों में मारपीट तक बात पहुंच गई. सोशल मीडिया पर इन घटनाओं के भी क्लिप्स वायरल हो रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: Video: रावण को भी माफ कर दिया! बुकिंग रिकॉर्ड से नंबर चुरा महिलाओं को भेजे अश्लील वीडियो, सरेआम हुई कुटाई

'कितनी चुल्ल है आईफोन लेने की..'

वायरल हो रहे है इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ANI ने अपने ऑफिशियल हैंडल @ANI से शेयर किया है. इस वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं. इस पर लोगों के काफी मजेदार कमेंट भी आ रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है ' यह तो सब गरीब लग रहे हैं.' एक और यूजर ने कमेंट किया है 'भाई मैं तो 15 साल से नोकिया 1100 का इस्तेमाल कर रहा हूं.' एक अन्य यूजर ने लिखा है ' 80 परसेंट तो EMI वाले हैं.' एक और यूजर ने लिखा है ' आईफोन खरीदने इतनी भी क्या चुल्ल है.'

यह भी पढ़ें: बड़े ईमानदार चोर हैं... रोने लगा शख्स तो पिघल गया चोरों का कलेजा, वापस कर दिया सामान; देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहाड़ से गिरा भारीभरक पत्थर बस से टकराया, सामने आया तबाही का वीडियो
पहाड़ से गिरा भारीभरक पत्थर बस से टकराया, सामने आया तबाही का वीडियो
Video: शौक शौक में खा लिया जोलो चिप्स, पापा की परी की हालत हुई खराब
शौक शौक में खा लिया जोलो चिप्स, पापा की परी की हालत हुई खराब
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
'विकास पगला गया है' जेवर एयरपोर्ट पर भरा पानी, यूजर्स ने ले लिए मजे
'विकास पगला गया है' जेवर एयरपोर्ट पर भरा पानी, यूजर्स ने ले लिए मजे

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget