एक्सप्लोरर

मुंबई लोकल में सोनू निगम के गाने को यात्रियों ने किया रिक्रिएट, सिंगर ने यूं दी प्रतिक्रिया

Viral Video: यात्रियों के समूह ने जो गाना गाया इस पर खुद सिंगर सोनू निगम ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है, और इसे एक सुखद अहसास बताया है.

दादर से शाम को बोरिवली की तरफ जा रही लोकल ट्रेन में सवार कुछ यात्रियों ने फिल्म परदेस से सोनू निगम का गाना ये दिल दीवाना गा कर इसे रिक्रिएट किया. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 10 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. यात्रियों के समूह ने जो गाना गाया इस पर खुद सिंगर सोनू निगम ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी.

एक साथ गाना गाकर यात्रा को बनाया सुखद

मुंबई लोकल में धीरे धीरे दिल्ली मेट्रो के गुण आते जा रहे हैं अगर ऐसा कहें तो शायद यह गलत नहीं होगा. आपको बता दें कि यह रोज की तरह मुंबई लोकल ट्रेन में एक सामान्य यात्रा थी, लेकिन इसे असामान्य और खास बनाया ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के समूह ने. चलती ट्रेन में यात्रियों का एक समूह अचानक शाहरुख खान की फिल्म परदेस के गाने ये दिल दीवाना को गाने लगे.  इससे यह यात्रा एक सुखद अनुभव में बदल गई. 1997 में आई फिल्म परदेस का यह गाना आज तक लोगों का पसंदीदा बना हुआ है.

देखें वीडियो

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aayush ( Haboo ) (@the_minihaboo)

सोनू निगम ने दी प्रतिक्रिया

इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा महिमा चौधरी और अमरीश पुरी जैसे बड़े कलाकार भी मौजूद थे. गाने के इस सहज जैमिंग सेशन पर खुद गायक सोनू निगम ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी. सोनू निगम ने कहा, " कितना खूबसूरत है ये सब...मुझे बहुत खुशी हुई, भगवान सबका भला करे" 

यूजर्स भी हुए दीवाने

@the_minihaboo नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर हुए इस वीडियो पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...कला का कोई स्थान नहीं होता , वो हर बार अपनी जगह खुद बना लेती है जहां चाहती है वहां. एक और यूजर ने लिखा...एकमात्र गाना जो मेरे दिल के बहुत करीब है, 26 सालों से लगातार लोगों की पसंद. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...लड़ाई झगड़ों के बीच सुखद अहसास देने वाला वीडियो, आह, मजा आ गया.

यह भी पढ़ें: Video: आनंद महिंद्रा ने शेयर किया मंडे मोटिवेशन का वीडियो, बच्चे की इस हरकत को देखकर लोग हुए हैरान

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mobile Phone Theft in Hospital: अस्पताल में घुसा चोर और उठा ले गया मरीजों के मोबाइल फोन, चोरी का वीडियो वायरल
अस्पताल में घुसा चोर और उठा ले गया मरीजों के मोबाइल फोन, चोरी का वीडियो वायरल
King Cobra Rescue Viral Video: 10 फिट लंबा कोबरा निकला तो महिला ने खिलौना समझकर पकड़ लिया, होश उड़ा देगा यह वीडियो
10 फिट लंबा कोबरा निकला तो महिला ने खिलौना समझकर पकड़ लिया, होश उड़ा देगा यह वीडियो
Sonam Wangchuk Hunger Strike: चादर की बनाई दीवार और सोनम वांगचुक को ऐसे उठा ले गई पुलिस, जंतर-मंतर का वीडियो वायरल 
चादर की बनाई दीवार और सोनम वांगचुक को ऐसे उठा ले गई पुलिस, जंतर-मंतर का वीडियो वायरल 
Varanasi Italian Man Viral Video : बनारस में इटैलियन तूफान! लोगों को पीटा, घरों में घुसकर फेंका सामान, वीडियो वायरल
बनारस में इटैलियन तूफान! लोगों को पीटा, घरों में घुसकर फेंका सामान, वीडियो वायरल

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget