एक्सप्लोरर

ट्रेन में टॉयलेट के पास सोते नजर आए लोग, वीडियो हो रहा है वायरल

Viral Video:यात्री ट्रेन के टॉयलेट में सोते हुए दिखाई दे रहे हैं. यह ट्रेन 18237 बिलासपुर अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस है.लोग टॉयलेट में ऐसे एक के ऊपर एक सो रहे हैं जैसे किसी दड़बे में मुर्गियां भरी हो.

Trending Video: भारत में रोजाना करोड़ों की संख्या में लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं. कम दूरी के सफर पर जाना हो तो अधिकतर लोग फ्लाइट की जगह ट्रेन से ही जाते हैं. ट्रेन के सफर में काफी सुविधाएं मिलती हैं. ट्रेन का सफर सुरक्षा भरा होता है. लेकिन सोशल मीडिया पर खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. लोग ट्रेन में सफर करते हैं तो या एसी कोच में सफर करते हैं या स्लीपर कोच में या फिर जनरल बोगी में. लेकिन इस वीडियो में लोग ट्रेन के टॉयलेट के पास सोते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान लोग एक दूसरे के ऊपर सोते हुए नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

स्लीपर कोच के हैं इतने बुरे हाल

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो एक चलती ट्रेन का है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे यात्री ट्रेन के टॉयलेट में सोते हुए दिखाई दे रहे हैं. यह ट्रेन 18237 बिलासपुर अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस है.लोग टॉयलेट में ऐसे एक के ऊपर एक सो रहे हैं जैसे किसी दड़बे में मुर्गियां भरी हो. हैरानी की बात ये है कि यह ट्रेन का स्लीपर कोच है. रेलवे नवीनीकरण की बात तो हर कोई करता है, लेकिन ट्रेनों के जनरल कोचों की हालत कब सुधरेगी इस पर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है. 28 सेकंड के इस वीडियो को हजारों बार देखा जा चुका है, जिसमें लोग टॉयलेट के फर्श पर सोते हुए यात्रा कर रहे हैं तो कुछ लोग जगह तलाशने के लिए मजबूर दिख रहे हैं. इसकी ऑनलाइन काफी ज्यादा निंदा की जा रही है.

देखें वीडियो

यूजर्स के रिएक्शन

वीडियो को @Hatindersinghr3 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक कई लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. यूजर्स वीडियो को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...ट्रेनों में जगहों को लेकर जद्दोजहद तो आजादी के वक्त से चल रही है. एक और यूजर ने लिखा...बुलेट और वंदेभारत बाद में चलाना, पहले जो चल रही है उन्हें सुधार लो. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...शेम ऑन रेलवे सिस्टम. 

यह भी पढ़ें: Video: चिड़ियाघर में दिखा दो मुंह वाला सांप, देखने वाले रह गए हैरान

शेख इंजमाम उल हक एबीपी लाइव में बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह फीचर सेक्शन में खबरों की कांट छांट और उन्हें तराशने का बेहतरीन हुनर रखते हैं. 4 साल से पत्रकारिता की दुनिया में कार्यरत शेख इंजमाम विकिपीडिया एंव इंडिया न्यूज जैसे संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.

शेख इंजमाम ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की, जहां उन्होंने हिंदी जर्नलिज्म में एमए एमफिल किया. इसके अलावा उन्होंने कोटा से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की, जो उनका जन्म स्थल भी है.

शेख इंजमाम को टीवी इंटरव्यू देखना, फिल्में देखना काफी पसंद है. शेख इंजमाम पत्रकारिता के अलावा साहित्य और इतिहास की भी गहरी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम ट्रेंडिंग और वायरल खबरों पर अच्छी पकड़ रखते हैं. उन्हें फीचर और डिजिटल स्टोरीटेलिंग का भी अनुभव है. शेख इंजमाम हिंदी भाषा और कॉपी एडिटिंग में विशेषज्ञता रखते हैं और लगातार इसे बेहतर कर रहे हैं. राजनीतिक, राष्ट्रीय और राज्य की खबरें भी उनसे बच नहीं पाती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्लेन में कुत्ते की हरकत से फंसे यात्री, पायलट ने कराई वोटिंग; वीडियो वायरल
प्लेन में कुत्ते की हरकत से फंसे यात्री, पायलट ने कराई वोटिंग; वीडियो वायरल
Viral Video: 21 मंजिल तक सिर पर ईंट ढोता दिखा मजदूर, वायरल वीडियो पर उठे सवाल
21 मंजिल तक सिर पर ईंट ढोता दिखा मजदूर, वायरल वीडियो पर उठे सवाल
Viral Photoshoot: गुब्बारों के साथ हवा में उड़ने लगी दुल्हन, देखें वायरल वीडियो
गुब्बारों के साथ हवा में उड़ने लगी दुल्हन, देखें वायरल वीडियो
Viral Video: कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Pressure Cooker Tips: प्रेशर कुकर से बाहर निकल रही भाप, ये जुगाड़ आएगा काम
प्रेशर कुकर से बाहर निकल रही भाप, ये जुगाड़ आएगा काम
Embed widget