एक्सप्लोरर

ट्रेन में फर्जी टीटी बन टिकट चेक कर रही थी लड़की, यात्रियों ने ऐसे सिखाया सबक, देखें वीडियो

Viral Video: दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक ट्रेन यात्रियों से खचाखच भरी है, इसमें कुछ यात्री एक महिला टीटी से बहस करते दिखाई दे रहे हैं, आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा.

Trending Video: रेलवे में खाने को लेकर और जेब को लेकर धोखाधड़ी होना आम बात है, आए दिन लोगों की जेबें कटती है और मोबाइल चोरी होते हैं. लेकिन इस बार जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे, क्योंकि यह लूट और धोखाधड़ी सरेआम रेलवे के नाम पर हो रही है. वायरल वीडियो में ट्रेन यात्रियों ने नकली टीटी बन लोगों से पैसे ऐंठ रही लड़की को पकड़ा है जिसका वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

टिकट चेक कर रही फर्जी टीटी को पकड़ा

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक ट्रेन यात्रियों से खचाखच भरी है, इसमें कुछ यात्री एक महिला टीटी से बहस करते दिखाई दे रहे हैं, वीडियो को आगे देखने पर पता लगता है कि यह बहस किस मुद्दे को लेकर हो रही है. आपको बता दें कि ट्रेन में टिकट चेक कर रही महिला एक फर्जी टीटी है जो गरीब और बिना टिकट यात्रियों से अवैध वसूली की फिराक में दिख रही है. यात्री महिला से उसका आईडी कार्ड और जॉब नंबर पूछ रहे हैं, लेकिन इस पर फर्जी टीटी अपनी पहचान जाहिर करने से मना कर देती है. वो पकड़े जाने पर कहती है कि आपके पास टिकट नहीं है तो कोई बात नहीं, मैं तो मैडम के कहने पर चेकिंग के लिए आई हूं, वरना मेरा अधिकार क्षेत्र तो मथुरा तक ही है.

पकड़कर किया पुलिस के हवाले

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक यह घटना उत्तर प्रदेश के झांसी की है, जहां चलती ट्रेन में यह कथित महिला टीटी अवैध तरीके से टिकट चेक कर रही थी. वीडियो के वायरल होने के बाद रेलवे ने मामले को संज्ञान में लिया और महिला को पकड़कर रेलवे पुलिस को दे दिया गया. वायरल हो रहे वीडियो को कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है. जिस पर लोग अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं देते दिख रहे हैं.

रेलवे में अलग ही लेवल का स्कैम चल रहा है

वीडियो को @FirdosKhan52377 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो पर अपने रिएक्शन भी देते दिख रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...रेलवे में अलग ही लेवल पर धोखाधड़ी चल रही है, शर्म आनी चाहिए. एक और यूजर ने लिखा...इस देश में नमूनों की कमी नहीं है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...ऐसे लोगों को सख्त सजा देनी चाहिए जिससे इनकी रूह कांप जाए.

यह भी पढ़ें: आठ घंटे में बना दिया 54 मंजिला ताश का महल, ऐसे तोड़ा अपना ही 17 साल पुराना रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बालकनी से 11KV की लाइन पर थूका गुटका, चली गई चाचा की जान
बालकनी से 11KV की लाइन पर थूका गुटका, चली गई चाचा की जान
बचपन में पढ़ी कर्क रेखा, वहीं पहुंच गया शख्स, इलाका देख हैरान रह गए यूजर्स
बचपन में पढ़ी कर्क रेखा, वहीं पहुंच गया शख्स, इलाका देख हैरान रह गए यूजर्स
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Video: कलेक्टर की गाड़ी का करो चालान, बगैर नंबर प्लेट देख भड़के वकील
कलेक्टर की गाड़ी का करो चालान, बगैर नंबर प्लेट देख भड़के वकील

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget