एक्सप्लोरर

आठ घंटे में बना दिया 54 मंजिला ताश का महल, ऐसे तोड़ा अपना ही 17 साल पुराना रिकॉर्ड

हाल ही में अमेरिका के ब्रायन बर्ग ने 54 मंजिला ताश का घर बनाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया. इस काम को करने से पहले वो 2007 में 25 फीट ऊंचा ताश का घर बना चुके हैं.

Trending News: दुनिया में लोगों को तरह तरह के शौक होते हैं जो कई बार उन्हें बुलंदियों तक का सफर तय कराते हैं. गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ऐसे लोगों को रजिस्टर करता है जो अपने रिकॉर्ड से दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं. हाल ही में अमेरिका के ब्रायन बर्ग ने भी अपने रिकॉर्ड से दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा जिसने दुनिया का सबसे बड़ा ताश के पत्तों का घर बनाया. यह घर 54 मंजिला था जो उन्हीं के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया गया था.

1992 से रिकॉर्ड बना रहे हैं ब्रायन बर्ग

आपको बता दें कि ब्रायन बर्ग एक प्रोफेशनल वास्तुकार हैं जिन्होंने रिकॉर्ड बनाने की शुरुआत 1992 में स्टैकिंग से की थी. हाल ही में ब्रायन बर्ग ने 54 मंजिला ताश का घर बनाया जिसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपनी बुक में दर्ज किया. बर्ग को इस घर को बनाने में 8 घंटे का वक्त लगा और इसे बनाने में उन्होंने केवल और केवल ताश के पत्तों का इस्तेमाल किया.

देखें वीडियो

8 घंटे में पूरा किया अपना चैलेंज

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बर्ग को गिनीज बुक के एक अधिकारी अपने टारगेट के बारे में समझाते दिख रहे हैं, उनके हाथ में एक टाइमर है जिसके जरिए वो बर्ग की एक्टिविटी को जांच रहे हैं. ऐसे में बर्ग ताश के पत्तों से घर बनाना शुरू करते हैं. गुजरते हुए समय के साथ वो 8 घंटे में अपने इस चैलेंज को पूरा करके 54 मंजिला ताश के पत्तों का घर बना डालते हैं, इतना ही नहीं, इस घर के ऊपर वो अपना भारी भरकम हॉनर मैजिक वी3 फोन भी रखते हैं. 

केवल ताश के पत्तों का किया उपयोग

आपको जानकर हैरानी होगी कि ब्रायन बर्ग ने ताश के पत्तों की इस इमारत को बनाने में किसी भी तरह के गम या गोंद का इस्तेमाल नहीं किया, इस कला में उन्हें सिर्फ ताश की इंटरलॉकिंग काम आई. बर्ग के नाम इससे पहले भी सबसे ऊंची ताश की बिल्डिंग बनाने का रिकॉर्ड है जो कि उन्होंने 2007 में बनाया था. इसकी ऊंचाई 25 फीट और 9 इंच थी.

यह भी पढ़ें: बच्चे की परवरिश से बचने के लिए रचा मौत का नाटक, अब हो गया ऐसा हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: भारत छोड़ते हुए रो पड़ा विदेशी नागरिक, बोला यही सबसे बड़ा दर्द- जा रहा हूं, जय हिंद
भारत छोड़ते हुए रो पड़ा विदेशी नागरिक, बोला यही सबसे बड़ा दर्द- जा रहा हूं, जय हिंद
टोरंटो में भारतीयों के डांस पर मचा बवाल, कनाडाई नागरिक बोले- 'कनाडा बन गया Indian colony'
टोरंटो में भारतीयों के डांस पर मचा बवाल, कनाडाई नागरिक बोले- 'कनाडा बन गया Indian colony'
नॉनवेज के डर से खाना नहीं खा रही थी भारतीय महिला, वियतनाम के वेटर की इस बात ने जीता लोगों का दिल
नॉनवेज के डर से खाना नहीं खा रही थी भारतीय महिला, वियतनाम के वेटर की इस बात ने जीता लोगों का दिल
कोचिंग में तोड़फोड़ पर यूजर्स ने लिए खान सर के मजे, बोले- कब खून खौलेगा रे तेरा 'फैजल'
कोचिंग में तोड़फोड़ पर यूजर्स ने लिए खान सर के मजे, बोले- कब खून खौलेगा रे तेरा 'फैजल'

वीडियोज

Khan Sir Controversy: आज कोर्ट में सरेंडर करेंगे खान सर? | Patna Coaching Firing
Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar
US Iran War Updates: Hormuz पर बड़ी कार्रवाई के बाद Trump का बयान | Khamenei | Breaking |Latest News
Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News
Khan Sir Controversy: 'गोली कांड' में खान सर फंस गए! | Roshan Anand | Coaching Firing | Bihar News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत को धमकी देने वाले अमेरिका-यूरोप को पुतिन की दो टूक, कहा- 'PM मोदी के राज में प्रतिबंधों...'
भारत को धमकी देने वाले अमेरिका-यूरोप को पुतिन की दो टूक, कहा- 'PM मोदी के राज में प्रतिबंधों...'
CJP Protest: 'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किन नेताओं को सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किसे सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
झूठे आरोपों का कबूलनामा कर बुरी फंसी शिल्पा शिंदे, अब होगी कार्रवाई? AICWA ने महाराष्ट्र के सीएम से कर दी है अपील
झूठे आरोपों के खिलाफ शिल्पा शिंदे पर अब होगी कार्रवाई? एआईसीडब्ल्यूए ने की ये तैयारी
IND vs AFG Live Streaming: आज कितने बजे से शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
आज कितने बजे से शुरू होगा IND vs AFG टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
बिहार MLC चुनाव: चिराग पासवान की पार्टी ने घोषित किया प्रत्याशी, अशरफ अंसारी को बनाया उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव: चिराग पासवान की पार्टी ने घोषित किया प्रत्याशी, अशरफ अंसारी को बनाया उम्मीदवार
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान
Cockroach Janta Party Protest: क्या कोई भी कर सकता है जंतर मंतर पर आंदोलन? जानें, कैसे मिलती है इसके लिए इजाजत
क्या कोई भी कर सकता है जंतर मंतर पर आंदोलन? जानें, कैसे मिलती है इसके लिए इजाजत
Embed widget