एक्सप्लोरर

खाना नहीं खाएं क्या? खाना खाते यात्री को सीट से उठाया तो लोगों ने जमकर काटा बवाल, देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो ऐसा ही वायरल हो रहा है जिसमें सीट के झगड़े को लेकर यात्री आपस में भिड़ते हुए दिख रहे हैं. आपस में लड़ते हुए यात्री बुरी तरह से चीख रहे हैं और एक दूसरे को धमकियां दे रहे हैं.

Trending Video: भारतीय रेल देश की रीढ़ की हड्डी है, रोज करोड़ो लोग भारतीय रेल में सफर करते हैं. इनमें सबसे ज्यादा भीड़ ट्रेन के जनरल डिब्बों में होती है. ऐसे में भीड़ भाड़ में कई बार लड़ाई झगड़े भी खूब होते हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर रेल यात्रियों की तू तू मैं मैं के वीडियो वायरल हो जाते हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो ऐसा ही वायरल हो रहा है जिसमें सीट के झगड़े को लेकर यात्री आपस में भिड़ते हुए दिख रहे हैं. आपस में लड़ते हुए यात्री बुरी तरह से चीख रहे हैं और एक दूसरे को धमकियां दे रहे हैं.

खाना तो खा लेने दो

झगड़ा शुरू होता है सीट के कब्जे को लेकर, जहां एक महिला और उसके साथ के दो शख्स पहले से रोकी गई किसी व्यक्ति की सीट पर बैठ जाते हैं. इसके बाद शुरू होता है बवाल. दरअसल, शख्स महिला के साथ सीट पर बैठकर खाना खा रहा होता है इतने में एक दूसरा शख्स लाल टीशर्ट पहने वहां पहुंचता है और खाना खा रहे शख्स के साथ बदतमीजी करने लगता है. इसका जवाब देने जैसे ही खाना खा रहा शख्स खड़ा होता है और उससे बोलता है कि क्या हुआ, मुझे मारने आया है क्या? वैसे ही लाल टीशर्ट वाला उसे धमकाने लग जाता है. इसके बाद शख्स की पत्नी को मजबूरन उस व्यक्ति पर दहाड़ते हुए हावी होना पड़ता है.

देखें वीडियो

अकेला समझ कर मारने आया था शख्स

खाना खा रहे शख्स को अकेला समझकर लाल टी-शर्ट वाला व्यक्ति मारने आया था लेकिन 3 लोगों को देखकर उसकी भी सिट्टी पिट्टी गुल हो गई और वो थोड़ा नर्मी से बोलने लगा. इसके बाद वो पूछने लगा कि कहां तक जाएगा तू, तो शख्स ने कहा मैं अजमेर जाऊंगा. लेकिन लाल टीशर्ट वाले शख्स ने जैसी ही बदतमीजी की, उस पर महिला चिल्ला कर पड़ी की खाना खा लेने दे हम हट जाएंगे. इसके बाद लाल टीशर्ट वाला शख्स खाना खा रहे आदमी से बोला की बीवी तुझे कब तक बचा लेगी, तेरा पता भी नहीं लगेगा. सारी घटना का वीडियो ट्रेन में यात्रा कर रहे एक यात्री ने बना लिया. 

यूजर्स ने यूं लिए मजे

वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक करीब 1 लाख 80 हजार बार देखा जा चुका है. यूजर्स वीडियो को लेकर जमकर मजे ले रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...किसी को खाना खाते हुए उठाना बहुत बड़ा पाप है. एक और यूजर ने लिखा...अकेला समझ कर आया था, पूरी टोली मिली तो भीगी बिल्ली बन गया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...गरीब आदमी का कॉलर तो हर कोई पकड़ लेता है, हिम्मत है तो बराबरी वाले से लड़कर दिखाएं.

यह भी पढ़ें: बारिश हुई तो शेरों ने डाल दिया किसान के आंगन में डेरा, छुप-छुपकर यह काम करने लगे लोग

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
जहां सुकून तलाशा वहीं बनी कब्र, दरिंदे ने किया हमला और फिर दहाड़ी मौत
जहां सुकून तलाशा वहीं बनी कब्र, दरिंदे ने किया हमला और फिर दहाड़ी मौत
90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया
90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया
शिमला के ढली में फटा पहाड़, मलबे में दबी कई गाड़ियां, सहमे यूजर्स
शिमला के ढली में फटा पहाड़, मलबे में दबी कई गाड़ियां, सहमे यूजर्स

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
Embed widget