एक्सप्लोरर

Video: पाकिस्तान में भी पैदा हो गया बुमराह, गजब गेंदबाजी का ये वीडियो हो रहा है वायरल

पाकिस्तानी यही कामना करते हैं कि उनके पास भी बुमराह जैसा गेंदबाज हो. अब पाकिस्तान की यह तमन्ना शायद पूरी होती दिख रही है. क्योंकि पाकिस्तान में एक युवा गेंदबाज हूबहू बुमराह जैसी गेंदबाजी कर रहा है.

Pakistani Bumrah: जसप्रीत बुमराह भारत के तेज गेंदबाज हैं, उनकी बॉलिंग की कायल पुरी दुनिया है. क्रिकेट के बड़े बड़े दिग्गज उनकी धारदार बॉलिंग का लोहा मानते हैं. हर देश चाहता है कि उनके यहां भी बुमराह जैसा गेंदबाज पैदा हो. अक्सर पाकिस्तान से भारतीय टीम और जसप्रीत बुमराह को तारीफें मिलती रहती है. पाकिस्तानी यही कामना करते हैं कि उनके पास भी बुमराह जैसा गेंदबाज हो. अब पाकिस्तान की यह तमन्ना शायद पूरी होती दिख रही है. क्योंकि पाकिस्तान में बुमराह जैसा एक गेंदबाज निकल आया है जो पाकिस्तान के क्रिकेट के लिए अच्छी खबर है.

जसप्रीत बुमराह के अंदाज में गेंदबाजी करता दिखा बच्चा

पाकिस्तान को जसप्रीत बुमराह जैसा गेंदबाज मिल गया है, अब पाकिस्तान भी क्रिकेट के मैदान पर अपना दम भरते नजर आएगा. लेकिन इसके लिए पाकिस्तानी टीम को कुछ साल इंतजार करना होगा. वायरल वीडियो में एक बच्चा हूबहू जसप्रीत बुमराह की तरह गेंदबाजी करता दिख रहा है, जिसके कायल खुद पाकिस्तानी दिग्गज वसीम अकरम हो गए हैं. वसीम अकरम ने कहा कि इस वीडियो ने उनका दिन बना दिया है. 

 

एक्शन हूबहू बुमराह जैसा

वसीम अकरम ने अपने एक्स अकाउंट से जो वीडियो शेयर किया वो एक बच्चे का है जिसकी उम्र करीब 10 साल लग रही है. यह बच्चा जसप्रीत बुमराह के एक्शन में गेंदबाजी कर रहा है और उसकी बॉलिंग में भी बुमराह वाली धार देखने को मिल रही है. वसीम अकरम ने कहा कि यह बच्चा आगे चलकर पाकिस्तान के क्रिकेट का सितारा बन सकता है

देखें वीडियो

पाकिस्तान के स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट ने की तारीफ

वीडियो को पाकिस्तान के खेल पत्रकार फैजान लखानी ने शेयर किया है जिसे वसीम अकरम ने बाद में रिपोस्ट किया. फैजान ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा....एक युवा गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की नकल उतारने की कोशिश कर रहा है. इस पर वसीम ने भी बच्चे की तारीफ करते हुए कहा... वाह जी वाह, वह नियंत्रण देखिए और एक्शन तो हूबहू महान बुमराह वाला है. उन्होंने वीडियो को हैश टैग दिया, क्रिकेट हैव नौ बाउंड्रीज.

मुश्किल दौर में है पाकिस्तान का क्रिकेट

पाकिस्तान का क्रिकेट फिलहाल मुश्किल दौर से गुजर रहा है, पाकिस्तान की नेशनल टीम फिलहाल उतार चढ़ाव का दौर देख रही है. पाकिस्तान हाल ही के टी-20 वर्ल्ड कप के शुरूआती दौर में ही बाहर हो गई. इसके अलावा यूएसए जैसी कमजोर टीम से हार ने पाकिस्तान का मनोबल भी तोड़ दिया. ऐसे में पाकिस्तान में बुमराह जैसे गेंदबाज का नजर आना वहां के क्रिकेट के लिए राहत वाली खबर है.

यूजर्स ने ऐसे किया रिएक्ट

वीडियो को शेयर किए जाने के बाद से अब तक करीब 7 लाख 58 हजार बार देखा जा चुका है, तो वहीं हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में यूजर्स का क्या कहना है आइए आप खुद देख लीजिए. एक यूजर ने लिखा...यह देखकर अच्छा लगा कि पाकिस्तान के युवा बुमराह से इंस्पायर हो रहे हैं किसी आतंकवाद से नहीं. एक और यूजर ने लिखा...वाह, बच्चे ने क्या खूब बॉलिंग की है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...छोटा बुमराह बॉलिंग कर रहा है और छोटा बाबर आजम बैटिंग कर रहा है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: फोटोशूट में यूं डूबा कपल कि नजर नहीं आई ट्रेन, फिर 90 फीट ऊंचे ब्रिज पर लिया ऐसा खौफनाक फैसला

शेख इंजमाम उल हक एबीपी लाइव में बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह फीचर सेक्शन में खबरों की कांट छांट और उन्हें तराशने का बेहतरीन हुनर रखते हैं. 4 साल से पत्रकारिता की दुनिया में कार्यरत शेख इंजमाम विकिपीडिया एंव इंडिया न्यूज जैसे संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.

शेख इंजमाम ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की, जहां उन्होंने हिंदी जर्नलिज्म में एमए एमफिल किया. इसके अलावा उन्होंने कोटा से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की, जो उनका जन्म स्थल भी है.

शेख इंजमाम को टीवी इंटरव्यू देखना, फिल्में देखना काफी पसंद है. शेख इंजमाम पत्रकारिता के अलावा साहित्य और इतिहास की भी गहरी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम ट्रेंडिंग और वायरल खबरों पर अच्छी पकड़ रखते हैं. उन्हें फीचर और डिजिटल स्टोरीटेलिंग का भी अनुभव है. शेख इंजमाम हिंदी भाषा और कॉपी एडिटिंग में विशेषज्ञता रखते हैं और लगातार इसे बेहतर कर रहे हैं. राजनीतिक, राष्ट्रीय और राज्य की खबरें भी उनसे बच नहीं पाती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
बच्चों ने मस्ती में खोल दिया DTC बस का फायर सिलेंडर, धुएं से परेशान हुए यात्री
बच्चों ने मस्ती में खोल दिया DTC बस का फायर सिलेंडर, धुएं से परेशान हुए यात्री
कीचड़ में फंसी कार को धक्का दे बाहर निकालने लगा सांड, वीडियो वायरल
कीचड़ में फंसी कार को धक्का दे बाहर निकालने लगा सांड, वीडियो वायरल
पहले से घाटे में हूं...डिलीवरी बॉय का कस्टमर को इमोशनल नोट, रो देंगे आप
पहले से घाटे में हूं...डिलीवरी बॉय का कस्टमर को इमोशनल नोट, रो देंगे आप

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget