एक्सप्लोरर

पाकिस्तानी लड़की ने किया ये ट्वीट, फिर दिल्ली पुलिस ने जो जवाब दिया वो वायरल हो गया...

Trending News: एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने पाकिस्तान में अशांति और आतंकवाद फैलाने का आरोप भारतीय पीएम और खुफिया एजेंसी R&AW पर लगाया है. जिस पर दिल्ली पुलिस ने उसे बेहतरीन अंदाज में जवाब दिया है.

Pakistan Trending News: भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान अक्सर अपनी नापाक हरकतों से दुनियाभर में हंसी का पात्र बनता रहता है. वहीं आए दिन यहां रहने वाली जनता के अजीबोगरीब कारनामे भी पाकिस्तान को बदनाम करने में पीछे नहीं रहते हैं. वर्तमान में भुखमरी के साथ ही महंगाई की मार झेल रहे पाकिस्तान में पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान को गिरफ्तार किया गया है. जिसके बाद पाकिस्तान तहरीक़ ए इंसाफ के कार्यकर्ताओं और समर्थक सड़क पर बवाल मचाते नजर आ रहे हैं और देश में तनाव जैसा माहौल बना हुआ है. इसी बीच एक पाकिस्तानी ट्विटर यूजर ने इमरान खान की गिरफ्तारी को लेकर भारत में दिल्ली पुलिस से इस पर कार्रवाई की बात की है.

दरअसल ट्विटर बायो के मुताबिक खुद को पाकिस्तानी एक्ट्रेस बता रही सहर शिनवारी ने एक ट्वीट किया है. जो पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी की ही तरह सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है. ट्वीट करते हुए उन्होंने पाकिस्तान में अशांति और आतंकवाद फैलाने का आरोप भारतीय प्रधानमंत्री और खुफिया एजेंसी R&AW पर लगाते हुए दिल्ली पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करने के लिए दिल्ली पुलिस का आनलाइन लिंक मांगा है. जिस पर दिल्ली पुलिस के जवाब ने कथित तौर पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस को चुप कर दिया है.

ट्विटर पर सहर शिनवारी ने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि उन्हें भारत के प्रधानमंत्री और खुफिया एजेंसी R&AW के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने के लिए दिल्ली पुलिस के ऑनलाइन लिंक की जरूरत है. वह भारतीय प्रधानमंत्री और खुफिया एजेंसी R&AW पर पाकिस्तान में अशांति और आतंकवाद फैलाने का आरोप लगा रही हैं. जिसके साथ ही उन्होंने इंडियन सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा जताते हुए कहा है कि वह उन्हें न्याय दिलाएगा.

फिलहाल इंडियन सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिलने से पहले उन्हें दिल्ली पुलिस का जवाब मिल गया है. ट्विटर पर दिल्ली पुलिस ने अपने ऑफिशियल हैंडल से एक ट्वीट कर लिखा की पाकिस्तान हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है. फिलहाल हम जानना चाहेंगे की जब पाकिस्तान में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है तो आप ट्वीट कैसे कर रही हैं. ऐसे में दिल्ली पुलिस का यह स्वैग भरा जवाब सोशल मीडिया पर छा गया है. वहीं ज्यादातर यूजर्स इसे लेकर पाकिस्तान की खिल्लियां उड़ाते नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः फिसलन भरी सड़कों पर बालू छिड़कते नजर आया मुंबई पुलिसकर्मी, यूजर्स का जीता रहा दिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेट्रो में ऐसे होती है चोरी, वीडियो देखकर दंग रह जाएंगे आप
मेट्रो में ऐसे होती है चोरी, वीडियो देखकर दंग रह जाएंगे आप
'आइए न हमरा बिहार में' सवारी ने हाथ देकर रेलवे फाटक पर रोक दी ट्रेन- वीडियो वायरल
'आइए न हमरा बिहार में' सवारी ने हाथ देकर रेलवे फाटक पर रोक दी ट्रेन- वीडियो वायरल
Viral Video: बारिश में डूबते चूहे को मिला 'चप्पल' का सहारा, वायरल हो रहा वीडियो
बारिश में डूबते चूहे को मिला 'चप्पल' का सहारा, वायरल हो रहा वीडियो
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
Embed widget