एक्सप्लोरर

मेहमानों के उठते ही जूठे खाने पर टूटे मासूम, पाकिस्तान से आया खौफनाक वीडियो

वायरल हो रहे दर्दनाक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मैरिज हॉल में शादी का जश्न खत्म हुआ ही था और मेहमान खाना खाकर अपनी टेबल से उठे ही थे.

एक तरफ जहां दुनिया तरक्की के नए आयाम छू रही है, वहीं दूसरी तरफ हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान से कड़वी और खौफनाक लाचारी की ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर किसी का भी कलेजा कांप जाए. सोशल मीडिया पर इन दिनों पाकिस्तान की बदहाली और चरम सीमा पर पहुंची गरीबी का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने पूरी दुनिया के नेटिजन्स को झकझोर कर रख दिया है. शादी के मंडप से आए इस वीडियो में मेहमानों के खाना खाकर उठते ही छोटे-छोटे भूखे बच्चे बची हुई प्लेटों और जूठन पर झपटते नजर आ रहे हैं.

जूठी प्लेटों से पेट भरने की लाचारी: थैले में बचा हुआ खाना समेटते दिखे मासूम

वायरल हो रहे दर्दनाक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मैरिज हॉल में शादी का जश्न खत्म हुआ ही था और मेहमान खाना खाकर अपनी टेबल से उठे ही थे. तभी आसपास के इलाके से कुछ बेहद गरीब और मासूम बच्चे वहां पहुंच जाते हैं. दावत की चमचमाती टेबलों पर मेहमानों द्वारा छोड़ा गया जूठा खाना, आधी बची रोटियां और प्लेटों में बचा सालन देखकर बच्चों के सब्र का बांध टूट जाता है. वे बिना अपनी स्वाभिमान या साफ-सफाई की परवाह किए, उन जूठी प्लेटों से ही खाना उठाकर खाने लगते हैं. इतना ही नहीं, मासूम बच्चे थैलों में भी जूठी रोटियां और बचा हुआ खाना समेटते दिख रहे हैं ताकि घर जाकर परिवार का पेट पाल सकें.

पेट की आग के सामने शर्म भी लाचार: पाकिस्तान में गरीबी का भयानक रूप

मासूमियत की उम्र में जहां बच्चों के हाथों में किताबें होनी चाहिए थीं, वहां उनके हाथों में जूठन से भरे थैले दिखाई दे रहे हैं. दाने-दाने को तरसते इन मासूमों की आंखों में बसी बेबसी यह बयां करने के लिए काफी है कि वहां खाने का संकट और आर्थिक बदहाली किस कदर भयावह रूप ले चुकी है. भूख मिटाने का यह लाचार संघर्ष देखकर हर किसी की आंखें नम हो रही हैं.

यह भी पढ़ें: Karwachauth Viral Video: भईया-भाभी ने ट्रेन में ही मनाया करवाचौथ, खुश हुए पैसेंजर; वीडियो वायरल

'मासूमों को खाना दो, बड़बोलेपन से पेट नहीं भरता!', बोले यूजर्स

यह रुला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर दुनिया भर से भावुक और तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. एक यूजर ने बेहद दुखी होकर लिखा, "भूख से बड़ा कोई मजहब और मजबूरी नहीं होती. मासूम बच्चों को इस तरह दूसरों की जूठन खाते देखना दिल तोड़ देता है." दूसरे यूजर ने पाकिस्तान सरकार को घेरते हुए लिखा, "पाकिस्तान की हुकूमत को बड़े-बड़े दावे छोड़कर अपने देश की जनता और इन भूखे बच्चों के बारे में सोचना चाहिए." वहीं तीसरे यूजर ने कमेंट किया, "यह वीडियो केवल पाकिस्तान नहीं, बल्कि पूरी इंसानियत के मुंह पर एक करारा तमाचा है. बर्बादी से पहले अपनी अवाम को बचाओ."

यह भी पढ़ें: Monkey Viral Video: पानी पीने आए बंदर ने महिला के कहने पर बंद कर दी टोटी, देखें वीडियो

शेख इंजमाम उल हक एबीपी लाइव में बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह फीचर सेक्शन में खबरों की कांट छांट और उन्हें तराशने का बेहतरीन हुनर रखते हैं. 4 साल से पत्रकारिता की दुनिया में कार्यरत शेख इंजमाम विकिपीडिया एंव इंडिया न्यूज जैसे संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.

शेख इंजमाम ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की, जहां उन्होंने हिंदी जर्नलिज्म में एमए एमफिल किया. इसके अलावा उन्होंने कोटा से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की, जो उनका जन्म स्थल भी है.

शेख इंजमाम को टीवी इंटरव्यू देखना, फिल्में देखना काफी पसंद है. शेख इंजमाम पत्रकारिता के अलावा साहित्य और इतिहास की भी गहरी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम ट्रेंडिंग और वायरल खबरों पर अच्छी पकड़ रखते हैं. उन्हें फीचर और डिजिटल स्टोरीटेलिंग का भी अनुभव है. शेख इंजमाम हिंदी भाषा और कॉपी एडिटिंग में विशेषज्ञता रखते हैं और लगातार इसे बेहतर कर रहे हैं. राजनीतिक, राष्ट्रीय और राज्य की खबरें भी उनसे बच नहीं पाती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

शेरवानी पहन बिन बुलाए शादी में घुसा फॉरेनर, डीजे पर मचाया तहलका
शेरवानी पहन बिन बुलाए शादी में घुसा फॉरेनर, डीजे पर मचाया तहलका
कलीग्स की गोद में बैठकर 'बिल्लो रानी' पर नाचा लड़का, ऑफिस में मचा गदर
कलीग्स की गोद में बैठकर 'बिल्लो रानी' पर नाचा लड़का, ऑफिस में मचा गदर
खौफनाक शिकार! बाघ ने दबोची हट्टे-कट्ठे घोड़े की गर्दन, वीडियो हुआ वायरल
खौफनाक शिकार! बाघ ने दबोची हट्टे-कट्ठे घोड़े की गर्दन, वीडियो हुआ वायरल
आसमान से 400किमी ऊपर का खौफनाक मंजर, एस्ट्रोनॉट ने शेयर किया वीडियो
आसमान से 400किमी ऊपर का खौफनाक मंजर, एस्ट्रोनॉट ने शेयर किया वीडियो
Advertisement

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, कहा- 'मानी तो खुलेंगे रास्ते'
ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, कहा- 'मानी तो खुलेंगे रास्ते'
दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, रामलीला मैदान में रैली को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन
दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, रामलीला मैदान में रैली को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन
GRAP लागू, दूध-दही, गैस और शराब महंगी, बैंक-Fastag के नए नियम, आज 1 नवंबर से बहुत कुछ बदला
GRAP लागू, दूध-दही, गैस और शराब महंगी, बैंक-Fastag के नए नियम, आज 1 नवंबर से बहुत कुछ बदला
ऑस्ट्रेलिया की हार से बदले सारे समीकरण, जानें WTC फाइनल में कैसे जाएगी टीम इंडिया?
ऑस्ट्रेलिया की हार से बदले सारे समीकरण, जानें WTC फाइनल में कैसे जाएगी टीम इंडिया?
पॉलिटिकल व्यूज की वजह से प्रकाश राज के हाथ से निकली फिल्में, पत्नी बोलीं- वो निडर शख्स हैं
पॉलिटिकल व्यूज की वजह से प्रकाश राज के हाथ से निकली फिल्में, पत्नी बोलीं- वो निडर शख्स हैं
दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन का होगा विस्तार, 89 KM लंबा होगा कॉरिडोर
दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन का होगा विस्तार, 89 KM लंबा होगा कॉरिडोर
CJP की दिवाली पार्टी में पहुंचे विपक्ष के नेता, अभिजीत दीपके, सौरव दास से क्या बोलीं सुप्रिया सुले?

Embed widget