एक्सप्लोरर

Chandrayaan-3 को सफल बनाने वाले ISRO चीफ का फ्लाइट में हुआ जोरदार स्वागत, देखें Video

डिगो की एयर होस्टेस ने लोगों को फ्लाइट में एस. सोमनाथ के होने की सूचना दी थी. जब यात्रियों ने एस. सोमनाथ का नाम सुना तो वे मुस्कुराकर तालियों के साथ अपनी खुशी जाहिर करने लगे.

भारत के चंद्रयान-3 ने चांद के साउथ पोल पर 23 अगस्त को सक्सेसफुल सॉफ्ट लैंडिंग करके पूरी दुनिया को हैरत में डाल दिया. जिस किसी ने भी भारत की इस अचीवमेंट के बारे में सुना, वह देश की तारीफ किए बिना रह नहीं पाया. चंद्रयान-3 की सक्सेसफुल लैंडिंग के बाद से ही इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन (ISRO) के साइंटिस्ट और रिसर्चर्स सुर्खियों में छा गए हैं. यही वजह है कि वे जहां कहीं भी जा रहे हैं, उनका तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सम्मान हो रहा है. 

इसी क्रम में इसरो के चीफ एस. सोमनाथ जब गुरुवार को इंडिगो की फ्लाइट में ट्रैवल कर रहे थे, तभी एयरलाइंस क्रू और फ्लाइट में मौजूद बाकी लोग काफी एक्साइटेड हो गए और उनके सम्मान में तालियां बजाने लगे. इसरो चीफ का सभी ने गर्मजोशी से स्वागत किया. इंडिगो की एयर होस्टेस ने लोगों को फ्लाइट में एस. सोमनाथ के होने की सूचना दी थी. जब यात्रियों ने एस. सोमनाथ का नाम सुना तो वे मुस्कुराकर तालियों के साथ अपनी खुशी जाहिर करने लगे. एयर होस्टेस ने एस. सोमनाथ के सम्मान में कुछ बातें भी कहीं. 

एयर होस्टेस ने किया ISRO चीफ का स्वागत

एयर होस्टेस ने कहा, 'मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि इसरो के चीफ एस. सोमनाथ आज हमारे साथ फ्लाइट में यात्रा कर रहे हैं. फ्लाइट में आपकी मौजूदगी पाकर हम बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं. भारत को गौरवान्वित महसूस कराने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद.' ISRO के चीफ का स्वागत करने के बाद एयरलाइंस क्रू ने उन्हें कुछ तोहफे भी दिए. सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें यात्रियों और एयरलाइंस क्रू को इसरो चीफ का स्वागत करते हुए देखा जा सकता है. 

जमकर वायरल हो रही वीडियो 

इस मार्मिक वीडियो को एयर होस्टेस पूजा शाह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया. इस वीडियो को 2 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. कमेंट सेक्शन में भी लोगों ने इसरो चीफ की जमकर तारीफ की है और देश को गर्व महसूस कराने के लिए उनका धन्यवाद किया है.  

ये भी पढ़ें: पहले लिफ्ट में बच्चे को दिया जन्म, फिर कूड़ेदान में पटका! Video देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

195 Kisses Record Viral Video: 30 सेकंड में 195 Kiss... ब्राजील के कपल ने बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड- Video हुआ वायरल 
30 सेकंड में 195 Kiss... ब्राजील के कपल ने बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड- Video हुआ वायरल 
Cute Baby Mud Viral Video: मम्मी ने कहा था मिट्टी में मत खेलना... बच्‍ची तो पूरे कीचड़ में ही लोट गई, वीड‍ियो वायरल
मम्मी ने कहा था मिट्टी में मत खेलना... बच्‍ची तो पूरे कीचड़ में ही लोट गई, वीड‍ियो वायरल
Maharashtra Flood Viral Video: बाढ़ में बहे सिलेंडर लूटने के लिए पानी में उतरी पब्लिक, वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा
बाढ़ में बहे सिलेंडर लूटने के लिए पानी में उतरी पब्लिक, वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा
Viral Video: मुंबई में हुई इतनी बारिश कि तैरते-तैरते रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई मछलियां, वीडियो वायरल 
मुंबई में हुई इतनी बारिश कि तैरते-तैरते रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई मछलियां, वीडियो वायरल 

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget