एक्सप्लोरर

बच्चों को कार में बिठाने का पाकिस्तानी फैमिली ने निकाला धांसू जुगाड़, Video देख लोगों के उड़े होश

Viral Video: एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जो पाकिस्तान का बताया जा रहा है जिसमें एक कार में बच्चों को बिठाने के लिए परिवार ने एकदम हटकर जुगाड़ निकाला है.

Jugaad Trending Video: अक्सर ऐसा होता है कि बड़ी सी बड़ी चार पहिया गाड़ी भी बड़ी फैमिली के आगे छोटी लगने लगती है. बड़े लोगों को तो बैठने के लिए सीट चाहिए ही होती है, लेकिन बच्चों के लिए जगह नहीं बचती है तो उन्हें गोदी में बैठा लिया जाता है. हालांकि, बच्चे थोड़े बड़े होते हैं तो उन्हें हमेशा गोदी में या कहीं और एडजस्ट करने में दिक्कत भी होती है. ऐसे में क्या किया जाए कि नई बड़ी गाड़ी भी न लेनी पड़े और उसी कार में सब लोग आराम से बैठ जाएं. इस जुगाड़ को देखकर आपको इस प्रश्न का जवाब मिल जायेगा.

वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में बच्चों को कार में बिठाने के लिए पकिस्तानी परिवार ने अपनी कार को ऐसे मोडिफाइड कर दिया है, जिसे देखकर कोई भी हैरान रह जाएगा. जहां कुछ लोग इस जुगाड़ की तारीफ कर रहे हैं वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो ऐसा जुगाड़ देखकर भड़क भी रहे हैं. वीडियो में आप देखेंगे कि सड़क पर कई गाड़ियां दौड़ रही हैं और आगे जो एक कार जा रही है उसकी डिग्गी को ऐसे मोडिफाइड कर दिया गया है कि उसमें तीन बच्चे बैठे नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं बच्चों का मुंह कार के डायरेक्शन में न होकर पीछे की तरफ ही है और उनके झांकने के लिए जाली भी बनी हुई है. एक तरह से ये किसी पिंजड़े से कम नहीं लगता है.

वीडियो देखिए:

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝐀𝐔𝐓𝐎 𝐅𝐀𝐒𝐇𝐈𝐎𝐍 𝐏𝐊 🇵🇰 (@auto_fashion_pk)

वायरल है ये जुगाड़ वीडियो

पाकिस्तान का ये चौंकाने वाले वीडियो (Pakistan Viral Video) ऑनलाइन सामने आते ही तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो कराची में कैप्चर किया गया है. सड़क पर चलने वाले अन्य यात्री उस समय स्तब्ध रह गए जब उन्होंने सड़क पर इस कार को देखा. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में आपने देखा कि कैसे तीन बच्चे एक पिंजरे जैसे कंटेनर के अंदर ठूंस दिए गए हैं, जिसे कार के पिछले बम्पर से जोड़ा गया है. इस जुगाड़ वीडियो (Jugaad Video) को देखकर हर कोई हैरान है.

ये भी पढ़ें: सवारी के दौरान महिला ने ऑटो वाले भईया का बनाया बढ़िया स्केच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुकान में घुसा लंगूर, फिर दुकानदार को लगाया गला खूब रोया, वीडियो वायरल
दुकान में घुसा लंगूर, फिर दुकानदार को लगाया गला खूब रोया, वीडियो वायरल
उज्बेकी महिला ने गाया होले होले हो जाएगा प्यार, आवाज का दीवाना हुए इंटरनेट
उज्बेकी महिला ने गाया होले होले हो जाएगा प्यार, आवाज का दीवाना हुए इंटरनेट
पुल से नीचे कूदी Tesla Roadster 2, फिर दिखा तकनीक का दम
पुल से नीचे कूदी Tesla Roadster 2, फिर दिखा तकनीक का दम
बच्चे को बचाने के लिए सब्जी वाले ने दांव पर लगा दी जान, लोग देखते रहे तमाशा
बच्चे को बचाने के लिए सब्जी वाले ने दांव पर लगा दी जान, लोग देखते रहे तमाशा

वीडियोज

Laxmi Niwas:🥲Veer ने Nia को गोद में लेकर बहाए आंसू! Radhika भी समझ नहीं पा रही उसकी यह हालत #sbs
Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)
Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
लखनऊ: यूपी PET एग्जाम को लेकर CM योगी सख्त, दिए कड़े सुरक्षा निर्देश
लखनऊ: यूपी PET एग्जाम को लेकर CM योगी सख्त, दिए कड़े सुरक्षा निर्देश
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
तिलक वर्मा ने टी20 में सबसे ज्यादा कैच लेने का बनाया रिकॉर्ड, कई दिग्गज पिछड़े
तिलक वर्मा ने टी20 में सबसे ज्यादा कैच लेने का बनाया रिकॉर्ड, कई दिग्गज पिछड़े
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
Maruti Victoris पर लगा लग्जरी का तड़का, नया एडिशन हुआ लॉन्च
Maruti Victoris पर लगा लग्जरी का तड़का, नया एडिशन हुआ लॉन्च
यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 
यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 
Embed widget