एक्सप्लोरर

'पाकिस्तान पेट से है, जल्द बलूचिस्तान हो सकता है...' पहलगाम हमले पर दिव्यकीर्ति सर का वीडियो जमकर वायरल

Viral Video: इस वीडियो में दिव्यकीर्ति सर को कहते हुए सुना जा सकता है कि इस तरह के हालात में धैर्य काफी जरूरी है. उन्होंने बताया कि सभी चीजों को मिलाकर एक नहीं करना चाहिए.

Vikas Divyakirti Viral Video: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले के बाद से ही लोग सोशल मीडिया पर लगातार अपनी राय दे रहे हैं, कुछ लोगों का कहना है कि भारत को पाकिस्तान पर फिर से स्ट्राइक करनी चाहिए तो कुछ लोग आतंकवाद के खात्मे की बात कर रहे हैं. वहीं इनमें कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो फैक्ट पर बात कर ये बता रहे हैं कि कैसे पाकिस्तान खुद को खत्म कर रहा है. कोचिंग देने वाले दिव्यकीर्ति सर का ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो पाकिस्तान को पेट से बता रहे हैं. 

कश्मीर मुद्दे पर दिया लेक्चर
दरअसल विकास दिव्यकीर्ति सर ने यूपीएससी के छात्रों के लिए एक लेक्चर पोस्ट किया है, जिसमें उन्हें मौजूदा कश्मीर के हालात और पाकिस्तान पर चर्चा करते हुए सुना जा सकता है. इस वीडियो में दिव्यकीर्ति सर ने बताया कि पाकिस्तान को लेकर कई लोग काफी नाराज हैं और उनका खून खौल रहा है, इसीलिए उन्होंने ये लेक्चर बनाने की तैयारी की. 

'चीजों को एक तरह से देखना गलत'
इस वीडियो में दिव्यकीर्ति सर को कहते हुए सुना जा सकता है कि इस तरह के हालात में धैर्य काफी जरूरी है. उन्होंने बताया कि सभी चीजों को मिलाकर एक नहीं करना चाहिए, हर चीज को अलग तरह से देखना चाहिए. इस मामले में कई तरह के एंगल चल रहे हैं, जिसमें कुछ लोग कह रहे हैं कि ये पाकिस्तान ने किया है, कुछ लोग कह रहे हैं मुसलमानों ने ये किया है. ऐसे में सबसे आसान उन लोगों को भड़काना होता है, जो काफी ज्यादा इमोशनल होते हैं. 

कभी भी हो सकता है बलूचिस्तान
इस लंबे वीडियो के बीच में दिव्यकीर्ति सर कहते हैं कि पाकिस्तान पेट से है, उससे बलूचिस्तान कभी भी हो सकता है, बधाई हो बलूचिस्तान हुआ है... इस पर सभी बच्चे ताली बजाने लगते हैं. दिव्यकीर्ति कहते हैं कि पाकिस्तान के एक नहीं बल्कि दो-तीन बच्चे होने वाले हैं. इधर सिंध ओवरड्यू है, कभी भी खबर आ सकती है, लेकिन बलूचिस्तान प्रीमेच्योर बेबी है और वो कभी भी हो सकता है. उनके वीडियो की यही क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. 

लोग लेने लगे मजे
विकास दिव्यकीर्ति सर के इस वीडियो पर लोग अब खूब मजे भी ले रहे हैं, लोगों को पाकिस्तान की चुटकी लेने का मौका मिल गया है और वो पूछ रहे हैं कि कब पाकिस्तान का बच्चा होने वाला है. कुछ यूजर्स दिव्यकीर्ति सर की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं और बता रहे हैं कि कैसे उन्होंने इस पूरे मसले को आसानी से समझा दिया है. फिलहाल लोग उनके इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें - खाटूश्याम गई महिला से वॉशरूम इस्तेमाल करने के वसूल लिए 805 रुपये, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
सांप ने डसा तो भाई ने जड़ दिए 150 थप्पड़! ऐसे बची युवक की जान- वीडियो वायरल
सांप ने डसा तो भाई ने जड़ दिए 150 थप्पड़! ऐसे बची युवक की जान
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
बड़े खतरनाक लोग हैं! कोबरा का मनाया बर्थडे, फिर काटा केक
बड़े खतरनाक लोग हैं! कोबरा का मनाया बर्थडे, फिर काटा केक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget