एक्सप्लोरर

पाकिस्तानी बुमराह का एक और वीडियो हो रहा वायरल, बच्चे का एक्शन देख हैरान रह जाएंगे आप

Viral video: भारत को तो शोएब अख्तर नहीं मिल पाया लेकिन पाकिस्तान को कहीं न कहीं बुमराह जैसा गेंदबाज मिलते दिखाई दे रहा है. जी हां, पाकिस्तान को जसप्रीत बुमराह जैसा गेंदबाज मिल गया है.

Trending Video: इन दिनों भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर पूरे जोर शोर से गेंदबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं. लेकिन शायद वो इस बात से बेखबर हों कि पाकिस्तान की सरजमीं पर एक ऐसा गेंदबाज पैदा हो गया है जो हूबहू उनके जैसे बॉलिंग एक्शन के साथ गेंदबाजी करता है. इस नन्हें खिलाड़ी के कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं जिनमें ये बुमराह जैसी गेंदबाजी करते हुए लोगों के स्टंप उखाड़ते हुए दिखाई दे रहा है. हाल ही में एक और वीडियो पाकिस्तानी बुमराह का इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो बुमराह के एक्शन में धारदार गेंदबाजी से नेट प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दे रहा है.

10 साल के बच्चे ने की बुमराह जैसी गेंदबाजी

आपको बता दें कि पाकिस्तानी भी कहीं न कहीं ये चाह रखते होंगे कि उन्हें बुमराह जैसा गेंदबाज मिले, अब भारत को तो शोएब अख्तर नहीं मिल पाया लेकिन पाकिस्तान को कहीं न कहीं बुमराह जैसा गेंदबाज मिलते दिखाई दे रहा है. जी हां, पाकिस्तान को जसप्रीत बुमराह जैसा गेंदबाज मिल गया है, अब पाकिस्तान भी क्रिकेट के मैदान पर अपना दम भरते नजर आएगा. लेकिन इसके लिए पाकिस्तानी टीम को कुछ साल इंतजार करना होगा. वायरल वीडियो में एक बच्चा हूबहू जसप्रीत बुमराह की तरह गेंदबाजी करता दिख रहा है, जिसके कायल खुद पाकिस्तानी दिग्गज वसीम भी अकरम हो गए थे और उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए बुमराह को भी टैग करके बताया था. वसीम अकरम ने कहा था कि इस बच्चे की वीडियो ने उनका दिन बना दिया है.

 

पाकिस्तान को मिल गया है बुमराह?

सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया गया है वो एक बच्चे का है जिसकी उम्र करीब 10 साल लग रही है. यह बच्चा जसप्रीत बुमराह के एक्शन में गेंदबाजी कर रहा है और उसकी बॉलिंग में भी बुमराह वाली धार देखने को मिल रही है. वसीम अकरम ने कहा कि यह बच्चा आगे चलकर पाकिस्तान के क्रिकेट का सितारा बन सकता है. वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा...." बुमराह हमें पता है कि आप अभी टेस्ट मैच में व्यस्त हैं, लेकिन वक्त मिले तो एक बार इस बच्चे पर भी नजर डालिएगा.

यह भी पढ़ें: यहां डस्टबिन भी कर रहे हैं बात, लोगों से पूछ रहे सवाल- वीडियो वायरल

यूजर्स ने किया रिएक्ट

वीडियो को @DeafMango नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक 1 लाख 30 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा....ये बुमराह नहीं, गुमराह नजर आ रहा है. एक और यूजर ने लिखा....इस बच्चे को भविष्य की ढेर सारी बधाई और आशीर्वाद अभी से. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा....ये तो बुमराह की तरह गेंद डाल रहा है.

यह भी पढ़ें: शादी में दूल्हा-दुल्हन ने ली एनिमल के रणबीर कपूर जैसी एंट्री, वीडियो जमकर हो रहा वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Varanasi Italian Man Viral Video : बनारस में इटैलियन तूफान! लोगों को पीटा, घरों में घुसकर फेंका सामान, वीडियो वायरल
बनारस में इटैलियन तूफान! लोगों को पीटा, घरों में घुसकर फेंका सामान, वीडियो वायरल
Shooting Gone Wrong Viral Video : पैंट उतर गई... शूटिंग के दौरान खतरों के खिलाड़ी बन गए चाचा, हंसी छुड़ा देगा वीडियो
पैंट उतर गई... शूटिंग के दौरान खतरों के खिलाड़ी बन गए चाचा, हंसी छुड़ा देगा वीडियो
Lift Viral Video : इंसान है या जानवर? मासूम को लिफ्ट से बाहर दे दिया धक्का, वीडियो देख खौल उठेगा खून
इंसान है या जानवर? मासूम को लिफ्ट से बाहर दे दिया धक्का, वीडियो देख खौल उठेगा खून
Twitter viral video: Men will be Men! पंचिंग बैग खड़ी थी लड़की तो किक में नहीं दिखा दम, लड़का आया तो...
Men will be Men! पंचिंग बैग खड़ी थी लड़की तो किक में नहीं दिखा दम, लड़का आया तो...

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget