एक्सप्लोरर

पहलगाम हमले के ये पांच वीडियो हो रहे वायरल, देखकर गुस्से के साथ निकल रहे आंसू

Pahalgam Viral Video: पहलगाम आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं यह वीडियो. इन वीडियो को देखने के बाद आप आपकी आंखें गुस्से और आंसू से भर जाएंगी.

Pahalgam Viral Video: 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादी हमला हुआ यह पिछले कुछ सालों से भारत में हुआ सबसे खतरनाक आतंकी हमला है. इस हमले में मिली जानकारी के मुताबिक 26 लोग जान गंवा चुके हैं. तो वहीं कई लोग घायल हुए हैं. बता दें यह हमला पहलगाम में एंजॉय करने गए सैलानियों पर किया गया था. जिसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से सैलानी आए थे.

तो वहीं कुछ विदेश से भी आए थे. सोशल मीडिया पर इस आतंकी हमले से जुड़े बहुत से वीडियो दिखाई दे रहे हैं. इन वीडियो में कुछ वीडियो आतंकी हमला होने से पहले के हैं. तो वहीं कुछ वीडियो आतंकी हमला होने के दरमियान के हैं. तो इसके अलावा कुछ वीडियो हमले के बाद के हैं. इन वीडियो को देखने के बाद आप आपकी आंखें गुस्से और आंसू से भर जाएंगी.

पीठ पर पर्यटक को ले जाता दिखा लोकल कश्मीरी

कश्मीर घाटी में आकर आतंकवादियों ने न सिर्फ पर्यटकों पर हमला किया बल्कि उन्होंने कश्मीर में स्थापित हुई शांति पर भी हमला किया. इस हमले के बाद कश्मीर का टूरिज्म कितना प्रभावित होगा इसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता. वायरल हो रहे इस वीडियो में आपको मानवता दिखाई देगी. एक लोकल कश्मीरी पर्यटक को अपनी पीठ पर उठाकर रेस्क्यू करता हुआ नजर आ रहा है. लोग इस कश्मीरी व्यक्ति की काफी तारीफ कर रहे हैं. वीडियो को अब तक 7 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. 

 

शहीद विनय नरवाल की पत्नी का भावुक कर देने वाला वीडियो

हरियाणा के 25 साल के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की शादी को अभी 10 दिन भी नहीं हुए थे. विनय अपनी पत्नी के साथ हनीमून पर गए हुए थे और यहां आतंकवादियों ने उन्हें गोली मार दी. शहीद  लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी उन्हें आखिरी विदाई देते वक्त बहुत भावुक नजर आईं. वीडियो देखकर आप भी अपने आंसू नहीं रोक पाएंगे. 

हमले के ठीक बाद का वीडियो

पहलगाम टेरर अटैक के इस वीडियो में शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी और उनके साथ एक महिला खड़ी नजर आ रही हैं.शहीद लेफ्टिनेंट की पत्नी एक लोकर कश्मीरी से बात करते हुए कैसे एक आतंकवादी आया और उसने गोली मार दी. इसके बाद लोकल कश्मीरी से महिला कह रही है "मेरे पति को बचा लो" इसके बाद लोकल कश्मीरी व्यक्ति हमले में घायल एक व्यक्ति को के लिए बोतल देता है. इस वीडियो को देखकर आपका दिल दहल जाएगा. 

मौत से पहले का आखिरी वीडियो

इस वीडियो में दिखाई दे रहा कपल दक्षिण भारत से कश्मीर घूमने आया. जो अपनी कश्मीर यात्रा के बारे में जानकारी दे रहा है. वीडियो में दोनों ही पति पत्नी काफी खुश नजर आ रहे हैं. और शिकारा की सैर का लुत्फ उठा रहे हैं. लेकिन थोड़ी ही देर बाद महिला के पति को आतंकवादी गोली मार देते हैं. वीडियो देखकर आपकी भी आंखें नम हो जाएंगी.

लोकल कश्मीरियों ने की मदद

इस वीडियो में पहलगाम हमले के बाद वापस आ रहे टूरिस्ट बस में बैठे हुए नजर आ रहे हैं. तो उन टूरिस्ट को लोकल कश्मीरी खाने का सामान और पानी की बोतलें देते हुए नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही वह कह रहे हैं. आप लोगों को कोई भी जरूरत हो तो हमें बताइए. आप यहां खाना खाने के लिए रूक सकते हैं. लोग लोकल कश्मीरियों के इस काम की काफी सराहना कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें:  कश्मीर में कैसे मारे जाते हैं आतंकी, पैरा कमांडो रहे कर्नल शिवेंद्र कंवर ने बता दिया सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नदी साफ करने वाले बिट्टू तबाही का छलका दर्द, किनारे रखा डस्टबिन ही चोरी
नदी साफ करने वाले बिट्टू तबाही का छलका दर्द, किनारे रखा डस्टबिन ही चोरी
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
बाहुबली बनने के चक्कर में जाने वाली थी जान! स्टंट के दौरान गले में फंसी रस्सी
बाहुबली बनने के चक्कर में जाने वाली थी जान! स्टंट के दौरान गले में फंसी रस्सी
बीच सड़क फैंस से घिर गईं रानू मंडल, फिर गुनगुनाया तेरी मेरी गाना
बीच सड़क फैंस से घिर गईं रानू मंडल, फिर गुनगुनाया तेरी मेरी गाना

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget