एक्सप्लोरर

इंजीनियर वाला दिमाग लगाकर चिड़ियां ने बनाया आशियाना, 15 सेकंड के Video में देखिए 10 दिन की मेहनत

Viral Video: वायरल हो रहे इस 15 सेकंड के वीडियो में दो चिड़ियां की दिन रात की मेहनत को कैद किया गया है, जो बहुत बढ़िया तरीके से अपना एक घोंसला तैयार करती हैं.

Trending Video: अपना घर बनाना और उसे सजाना हर किसी का सपना होता है. ये सपना सिर्फ इंसान ही नहीं , बल्कि पशु-पक्षी भी देखते हैं और उसे हकीकत में भी बदलते हैं. जहां तक पक्षी का सवाल होता है तो ये सबको मालूम है कि कैसे एक छोटा पक्षी तिनका-तिनका जोड़कर अपना घोंसला बनाता है. इनके बनाए घोंसले एक से बढ़कर एक होते हैं, जिसकी प्राकृतिक सुंदरता के आगे इंजीनियरिंग और ​आविष्कार फीके पड़ जाते हैं.

सोशल मीडिया पर एक काफी दिलचस्प वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक पक्षी को घोंसला बनाते हुए रिकॉर्ड किया गया है. पक्षी के घोंसले बनाने वाली जगह के पास में ही कैमरा फिट कर दिया जाता है और जिस पर चिड़िया की कई दिनों की मेहनत को कैद कर लिया गया है. इस वीडियो को फास्ट फॉरवर्ड मोड पर इस वायरल क्लिप में दिखाया गया है. वीडियो में आप इस पक्षी के घोंसले बनाने के टैलेंट को देखते रह जाएंगे.

वीडियो देखिए:

 

चिड़िया ने तैयार किया सुंदर घोंसला

वीडियो देखकर आप सोच में पड़ गए होंगे कि इतनी अनोखी और नेचुरल ब्यूटी, प्रकृति में कहां से आती है. वीडियो में आपने देखा कि कैसे एक पक्षी अपना घोंसला बड़ी खूबसूरती के साथ तैयार कर रहा है. आश्चर्य की बात ये है कि ये पक्षी इतना सुंदर घोंसला, बिना किसी संसाधन के बना लेते हैं, इससे ही पता चलता है कि प्रकृति कितनी सुंदर और रंगीन है.

चिड़िया का नाम है ओवनबर्ड

वायरल हो रहे वीडियो में आपने देखा कि दो चिड़िया ​घोंसला बनाती नजर आ रही है. वीडियो की स्पीड तेज (time-lapse) है इसलिए देखते ही देखते चिड़िया कमाल का घोंसला तैयार करती नजर आती है. वीडियो में आपने देखा कि ये घोसला पूरा होने के बाद किसी ओवन जैसा दिखने लगता है और दिलचस्प बात ये भी है कि वीडियो में जो चिड़िया नजर आ रही है उसका नाम ओवनबर्ड (Ovan Bird) है. इस चिड़िया का वैज्ञानिक नाम "Furnarius rufus" है, जो साउथ अमेरिका के ग्रासलैंड में बहुत ज्यादा पाई जाती है.

ये भी पढ़ें:

Video: इंसानों की तरह बर्तन मांज रहा है बंदर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

7 समंदर पार से बहन को देने पहुंची बर्थडे सरप्राइज, वीडियो देख रो पड़े लोग
7 समंदर पार से बहन को देने पहुंची बर्थडे सरप्राइज, वीडियो देख रो पड़े लोग
भाई ट्रैक्टर है या सबमरीन... लबालब भरे पानी में ट्रैक्टर चलाते शख्स का वीडियो वायरल 
भाई ट्रैक्टर है या सबमरीन... लबालब भरे पानी में ट्रैक्टर चलाते शख्स का वीडियो वायरल 
वंदे भारत देख उड़े विदेशी महिला के होश, बोली- किसने कहा भारत गरीब है!
वंदे भारत देख उड़े विदेशी महिला के होश, बोली- किसने कहा भारत गरीब है!
गलती गूगल मैप की थी... संकरी गलियों में स्कूटी लेकर घुसा शख्स, देखें वीडियो
गलती गूगल मैप की थी... संकरी गलियों में स्कूटी लेकर घुसा शख्स, देखें वीडियो

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget