एक्सप्लोरर

देशभक्ति के गाने पर माड़साब ने बच्चों संग जमकर लगाए ठुमके! वीडियो देख उंगलियां चबाते रह गए यूजर्स

वीडियो में जिस तरह से मास्टर साहब स्टेप्स करते हैं, उसे देखकर साफ लगता है कि या तो वह महीनों से प्रैक्टिस कर रहे थे या फिर डांस उनके दिल की गहराइयों से निकल रहा था.

देशभक्ति के गाने पर डांस तो हर किसी ने कभी न कभी किया होगा, लेकिन जब एक सरकारी स्कूल का शिक्षक बच्चों के साथ क्लासरूम में झूमकर डांस करे और उसमें अपनी पूरी जान झोंक दे तो यह नजारा खुद ही वायरल कंटेंट बन जाता है. सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शिक्षक छोटे-छोटे बच्चों के साथ आजादी का जश्न मनाते हुए ‘देश रंगीला’ गाने पर जोश से डांस करता नजर आ रहा है. वीडियो में जिस तरह से मास्टर साहब स्टेप्स करते हैं, उसे देखकर साफ लगता है कि या तो वह महीनों से प्रैक्टिस कर रहे थे या फिर डांस उनके दिल की गहराइयों से निकल रहा था. बच्चे भी अपने टीचर के हर स्टेप को कॉपी करते हुए ऐसे डांस कर रहे हैं मानो यह क्लासरूम नहीं बल्कि कोई स्टेज शो हो.

स्कूल टीचर ने बच्चों के साथ झूमकर किया डांस

वीडियो की शुरुआत में ही टीचर पूरे कॉन्फिडेंस और एनर्जी के साथ गाने के बोल पर डांस करना शुरू करते हैं. क्लास में मौजूद बच्चे उन्हें देखकर तालियां बजाते हैं और फिर खुद भी उठकर स्टेप्स करने लगते हैं. शिक्षक के चेहरे पर देशभक्ति का जोश और बच्चों के चेहरे पर मासूम उत्साह देखने लायक है. आमतौर पर क्लासरूम का माहौल किताबों और पढ़ाई तक ही सीमित रहता है लेकिन इस वीडियो ने यह साबित कर दिया कि शिक्षक अगर चाहे तो पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को खुशी, आत्मविश्वास और देशभक्ति का पाठ भी सिखा सकता है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sk Esrile (@esrilesk)

यह भी पढ़ें: लेस्बियन और गे के लिए इस्तेमाल होने वाली इमोजी हो रही वायरल...देखिए कहीं आपने तो नहीं भेज दी

यूजर्स कर रहे तारीफ, खूब पसंद आ रहा डांस

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है. लोग कमेंट में शिक्षक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. किसी ने लिखा कि ऐसे टीचर ही असली हीरो होते हैं जो बच्चों को पढ़ाई के साथ जीवन की खुशियां जीना भी सिखाते हैं. तो किसी ने कहा कि अगर हर स्कूल में ऐसे टीचर हों तो बच्चों का स्कूल जाने का मन कभी न उखड़े. कई यूजर्स ने तो वीडियो शेयर करते हुए इसे “डांसिंग टीचर ऑफ इंडिया” का टैग तक दे दिया है. वीडियो को esrilesk नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

यह भी पढ़ें: 'गाड़ी रोक दो भैया' पुलिस से बचने के लिए भागते ड्राइवर ने खतरे में डाल दी परिवार की जान, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thief Caught in Train: कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
Mobile Phone Theft in Hospital: अस्पताल में घुसा चोर और उठा ले गया मरीजों के मोबाइल फोन, चोरी का वीडियो वायरल
अस्पताल में घुसा चोर और उठा ले गया मरीजों के मोबाइल फोन, चोरी का वीडियो वायरल
King Cobra Rescue Viral Video: 10 फिट लंबा कोबरा निकला तो महिला ने खिलौना समझकर पकड़ लिया, होश उड़ा देगा यह वीडियो
10 फिट लंबा कोबरा निकला तो महिला ने खिलौना समझकर पकड़ लिया, होश उड़ा देगा यह वीडियो

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget