एक्सप्लोरर

गजब टोपीबाज आदमी है! बूढ़ी महिला को कहा मैं अंतरिक्ष में फंस गया हूं और लगा दिया ऑनलाइन चूना- यूजर्स हैरान

उसने खुद को अंतरिक्ष यात्री बताया और कहा कि वह अभी अंतरिक्ष मिशन पर है. बुजुर्ग महिला को उस पर भरोसा हो गया और दोनों के बीच बातचीत बढ़ने लगी. इसके बाद जो हुआ वो आपको हिला देगा.

सोशल मीडिया पर बातचीत करना कभी-कभी बहुत खतरनाक साबित हो सकता है. जापान के उत्तरी हिस्से होक्काइडो से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां 80 साल की एक बुजुर्ग महिला को एक शख्स ने ठगी का शिकार बना डाला. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुलाई में इस महिला की सोशल मीडिया पर एक धोखेबाज से मुलाकात हुई. उसने खुद को अंतरिक्ष यात्री बताया और कहा कि वो अभी अंतरिक्ष मिशन पर है. बुजुर्ग महिला को उस पर भरोसा हो गया और दोनों के बीच बातचीत बढ़ने लगी. इसके बाद जो हुआ वो आपको हिला देगा.

फर्जी अंतरिक्ष यात्री को महिला ने भेज दिए 6700 डॉलर

कुछ दिन बाद उस ठग ने महिला से कहा कि उसके अंतरिक्ष यान पर हमला हो सकता है और उसे ऑक्सीजन खरीदने के लिए पैसे चाहिए. महिला को यकीन हो गया कि अगर उसने मदद नहीं की तो "अंतरिक्ष यात्री" की जान खतरे में पड़ जाएगी. इसके बाद महिला ने जुलाई और अगस्त के बीच पांच अलग-अलग दुकानों से प्रीपेड सिस्टम के जरिए 6,700 डॉलर (करीब 6 लाख रुपये) भेज दिए. इस दौरान उसने अपने परिवार को कुछ नहीं बताया. लेकिन बाद में जब उसे शक हुआ कि मामला अजीब है, तो उसने अपने घरवालों से बात की. तभी जाकर सारा सच सामने आया.

पुलिस बोली, पैसे मिलना लगभग नामुमकिन

परिवार से चर्चा करने के बाद महिला ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. जांच में पता चला कि यह मामला रोमांस और ऑनलाइन फ्रॉड का है. पुलिस ने साफ कहा कि महिला के पैसे वापस मिलना लगभग नामुमकिन है. स्थानीय मीडिया ने यह खबर छापी ताकि और लोग भी सावधान रहें. पुलिस का कहना है, "अगर सोशल मीडिया पर कोई आपसे पैसे मांगे, तो तुरंत शक करें और पुलिस से संपर्क करें."

यह भी पढ़ें: पतियों की कतार! एक बीवी, 15 पति पंजाब से इंग्लैंड तक का शॉकिंग वायरल ट्रैक

यूजर्स बोले, गजब टोपीबाज आदमी है

यह कोई पहला मामला नहीं है. जापान में इससे पहले भी ऐसे अजीब ठगी के केस सामने आ चुके हैं. साल 2022 में भी एक महिला ने खुद को अंतरिक्ष यात्री बताने वाले शख्स को 30,000 डॉलर (करीब 25 लाख रुपये) दे दिए थे. मामला जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वैसे ही यूजर्स के भी होश उड़ गए. एक यूजर ने लिखा...कोई इतना बेवकूफ कैसे हो सकता है. एक और यूजर ने लिखा...गजब टोपीबाज आदमी है भाई.

यह भी पढ़ें: लड़की ने पानी में लगाई आग! गुलाबी साड़ी पहन हसीना ने दूध सी कमर से लगाए झन्नाटेदार ठुमके- वीडियो देख होश खो बैठेंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget