एक्सप्लोरर

Viral Photo: क्या ऐसे विश्वगुरु बनेगा हमारा देश? अफसर कुर्सी पर और बुजुर्ग जमीन पर

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसने उत्तर प्रदेश सरकार को नेटिजन्स के निशाने पर ला दिया है. वायरल तस्वीर में एक बुजुर्ग जमीन पर बैठा दिख रहा है और अधिकारी कुर्सी पर बैठे हैं.

Old Man Viral Photo: सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग की तस्वीर ने हंगामा मचा दिया है. इस बुजुर्ग की तस्वीर को देख हर किसी को गुस्सा आ रहा है. लोग लापरवाह सिस्टम और सरकार से तल्ख सवाल पूछ रहे हैं. चलिए आपको पूरा मामला विस्तार से समझाते हैं.

सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग की फोटो तेजी से वायरल हो रही है. इसमें बुजुर्ग फर्श पर बैठे दिखते हैं और उनके बगल में टेबल-कुर्सी पर कुछ पुलिस अधिकारी दिखते हैं. लोग इस फोटो को शेयर करते हुए अधिकारियों पर निशाना साध रहे हैं. सिस्टम से सवाल पूछ रहे हैं और लोकतंत्र की दुहाई दे रहे हैं.

मिली जानकारी के अनुसार ये मामला उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले का है. यहां तिलोई तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया था. इस दौरान ऑडिटोरियम में बुजुर्ग अपनी फरियाद लेकर पहुंचा था. इसी दौरान किसी ने अधिकारियों के बीच फर्श पर बैठे बुजुर्ग का फोटो क्लिक कर लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विपक्ष ने साधा सरकार पर निशाना

इस तस्वीर को समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज काका ने भी शेयर किया. उन्होंने ट्वीट किया- इस तानाशाही दरबार में जितने भी ऑफिसर बैठे हैं सभी को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाना चहिए! वहीं फोटो को शेयर करते हुए @Gupta_yodha नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- यह लोकतंत्र की बदरंग तस्वीर तिलोई तहसील सभागार की है. इस दृश्य ने अधिकारियों की नैतिकता को शर्म सार किया है.

फैक्ट चेक टीम ने जारी किया बयान

इस वायरल फोटो ने सोशल मीडिया पर खूब हंगामा मचाया. इसके बाद यूपी सरकार की फैक्ट चेक टीम को भी इस मामले में कूदना पड़ा. फोटो को लेकर यूपी सरकार की  Fact Check टीम की तरफ से भी एक ट्वीट किया गया. 

@InfoUPFactCheck ने ट्वीट कर लिखा- सोशल मीडिया पर कुछ अकाउंट्स द्वारा अमेठी में बुजुर्ग के साथ अशिष्ट व्यवहार की फोटो वायरल की जा रही है. इस संदर्भ में अमेठी, जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया है कि समाधान दिवस के दौरान बुजुर्ग खुद जमीन पर बैठ गए थे, जिन्हें तत्काल कुर्सी पर बैठाया गया.

ये भी पढ़ें- Viral Video: मीट का एक टुकड़ा और 4 शेर, आख़िर किसने मारी बाज़ी?

ये भी पढ़ें- Watch: शख्स ने 6 कुत्तों के साथ राइड की स्कूटी, वीडियो ने मचाया धमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांप ने डसा तो भाई ने जड़ दिए 150 थप्पड़! ऐसे बची युवक की जान- वीडियो वायरल
सांप ने डसा तो भाई ने जड़ दिए 150 थप्पड़! ऐसे बची युवक की जान
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
बड़े खतरनाक लोग हैं! कोबरा का मनाया बर्थडे, फिर काटा केक
बड़े खतरनाक लोग हैं! कोबरा का मनाया बर्थडे, फिर काटा केक
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget