एक्सप्लोरर

निंबुड़ा निंबुड़ा पर कर्मचारी ने किया ऐसा डांस, ऑफिस में मची हंसी की बौछार- यूजर्स बोले, भाई थम जा

Viral Video: वीडियो में यह कर्मचारी इतनी बिंदास, इतनी ग्रेसफुल, और इतनी जानदार स्टाइल में थिरक रहा था कि वहां बैठे बाकी ऑफिस वाले तो जैसे बुरी तरह फ्लॉप नजर आए.

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसने इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा दिया है. मामला है एक कॉर्पोरेट ऑफिस का, जहां एक कर्मचारी ‘निंबुड़ा निंबुड़ा’ गाने पर ऐसा डांस कर रहा है कि देखने वाले दंग रह गए. और तो और, उसकी हर एक चाल, ठुमका और ताल लड़की जैसी फीलिंग दे रहा था. यूं कहें कि मानो उसके अंदर किसी लड़की की आत्मा घुस आई हो. वीडियो में यह कर्मचारी इतनी बिंदास, इतनी ग्रेसफुल, और इतनी जानदार स्टाइल में थिरक रहा था कि वहां बैठे बाकी ऑफिस वाले तो जैसे बुरी तरह फ्लॉप नजर आए. वीडियो देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.

निंबुड़ा निंबुड़ा पर ऑफिस कर्मचारी ने किया जोरदार डांस

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑफिस का एक कर्मचारी इस तरह से जोर जोर से ठुमके लगा रहा है जैसे उसमें किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस की आत्मा आ गई हो. हर कोई उसके डांस मूव्स को देखकर मुस्कुरा रहा था, तो कुछ लोगों के चेहरे से लग रहा था कि वो खुद भी शामिल होकर डांस कर चाह रहे हैं. लेकिन कुछ भी हो इस कर्मचारी का जलवा ऐसा था कि उसे देख कर लग रहा था जैसे कोई बिगड़ैल ‘डांसिंग क्वीन’ खुल गई हो ऑफिस के बीचोंबीच.

‘निंबुड़ा निंबुड़ा’ गाना वैसे ही एक रोमांटिक, झूमता हुआ गाना है. इसमें डांस के लिए जो स्टेप्स होते हैं, उनमें खासतौर पर जो चालाकी और ग्लैमर होता है, उसे देख कर ऐसा लगता है कि ये डांस किसी लड़की का ही हुनर है. लेकिन जब इस भाई ने वही स्टाइल में झूमना शुरू किया तो लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई.

यह भी पढ़ें: इनोसेंट दादी... आंख टेस्ट कराने गई दादी की मासूमियत से परेशान हुए डॉक्टर; वीडियो देख आपको भी आएगी हंसी

यूजर्स लेने लगे मजे, कह दी ऐसी बात

वीडियो को @WokePandemic नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...भाई ऐसा बंदा हर ऑफिस और कॉर्पोरेट में मिलता है. एक और यूजर ने लिखा...ले ऑफ से बचने के लिए ऐसे काम करने पड़ते हैं भाई. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...ये कौनसी कंपनी है भाई, हमें भी जॉब चाहिए यहां पर.

यह भी पढ़ें: अरे यहां तो थम जा! जलती चिता के साथ रील बनाने लगी पापा की परी, यूजर्स ने लगा दी क्लास- वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
सांप ने डसा तो भाई ने जड़ दिए 150 थप्पड़! ऐसे बची युवक की जान- वीडियो वायरल
सांप ने डसा तो भाई ने जड़ दिए 150 थप्पड़! ऐसे बची युवक की जान
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
बड़े खतरनाक लोग हैं! कोबरा का मनाया बर्थडे, फिर काटा केक
बड़े खतरनाक लोग हैं! कोबरा का मनाया बर्थडे, फिर काटा केक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget