एक्सप्लोरर

हाय क्या अदा है, हसीन मैम ने क्लास को ऐसे कराया खामोश- दिल दे बैठे यूजर्स

वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि क्लास में बच्चों का शोरगुल जारी है. तभी मैडम मुस्कुराते हुए थोड़े ऊंचे स्वर में बोलती हैं "क्लास.". इसके बाद जो जादू देखने को मिलता है वो लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद प्यारा और मजेदार वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक बेहद खूबसूरत और क्यूट टीचर अपनी क्लास के छोटे बच्चों को बड़े ही अनोखे अंदाज में शांत कराती नजर आ रही हैं. अमूमन क्लास में शोर मचाते बच्चों को डांटकर या मेज थपथपाकर चुप कराया जाता है, लेकिन इस मैडम ने बिना किसी गुस्से के बच्चों को ऐसा खामोश किया कि इंटरनेट की पब्लिक उनकी मुरीद हो गई है.

'क्लास...' की आवाज से शुरू हुआ खामोशी का मजेदार खेल

वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि क्लास में बच्चों का शोरगुल जारी है. तभी मैडम मुस्कुराते हुए थोड़े ऊंचे स्वर में बोलती हैं "क्लास.". जवाब में सारे मासूम बच्चे भी अपनी पूरी ताकत से दोहराते हैं "क्लास.". इसके बाद टीचर अपनी आवाज का वॉल्यूम थोड़ा धीमा करके फिर से "क्लास..." कहती हैं. बच्चे भी तुरंत समझ जाते हैं और उसी टोन में धीरे से "क्लास..." बोलते हैं. मैडम हर बार अपनी आवाज को और धीमा करती जाती हैं और बच्चे भी उनकी नकल करते हुए अपनी आवाज नीची करते चले जाते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ✯⁠ Antra✯ (@teacher_diaries10)

चुटकी बजाते ही पूरी क्लास में छा गया सन्नाटा

आवाज को धीरे करते-करते आखिर में जब टीचर एकदम फुसफुसाते हुए बेहद धीमी आवाज में "क्लास" कहती हैं, तो बच्चे भी बिल्कुल उसी तरह बेहद धीमी आवाज में दोहराते हैं. इसके ठीक बाद मैडम के चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान आती है और पूरी क्लास में एकदम पिन-ड्रॉप साइलेंस यानी सन्नाटा छा जाता है. बिना किसी डांट-डपट के बच्चों को अनुशासित करने और चुप कराने की यह 'गेम ट्रिक' सोशल मीडिया पर लोगों को बेहद पसंद आ रही है.

यह भी पढ़ें: 50 और 10 का नोट जोड़कर चीज खरीदने पहुंच गई मासूम, दुकानदार का रिएक्शन वायरल

सोशल मीडिया यूजर्स हुए फिदा, बोले- 'काश ऐसी टीचर हमें भी मिली होती'

वीडियो के सामने आते ही कमेंट सेक्शन में तारीफों की बाढ़ आ गई है. लोग टीचर के इस फ्रेंडली और क्रिएटिव टीचिंग स्टाइल की दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "यह तरीका सच में कमाल का है, बच्चों को बिना डराए चुप कराने का इससे बेहतर आइडिया नहीं हो सकता." वहीं दूसरे यूजर ने चुटकी लेते हुए कमेंट किया, "हमारे जमाने में तो डंडा देखकर खामोशी आती थी, काश हमें भी ऐसी क्यूट मैडम ने पढ़ाया होता." यह वीडियो लोगों का दिन बना रहा है और तेजी से शेयर किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: अब करो चोरी... ट्रेन में फोन चोर को महिला ने ऐसे दबोचा कि वायरल हो गया वीडियो

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

स्कूटी खरीदने चिल्लर लेकर Showroom पहुंच गया शख्स, गिनने में छूटे पसीने
स्कूटी खरीदने चिल्लर लेकर Showroom पहुंच गया शख्स, गिनने में छूटे पसीने
8 महीने के बच्चे ने माता के भजनों पर यूं किया डांस, जमकर लगाए जयकारे
8 महीने के बच्चे ने माता के भजनों पर यूं किया डांस, जमकर लगाए जयकारे
चोर की आई शामत, पहले खिड़की से लटकाया फिर चलती ट्रेन से फेंका
चोर की आई शामत, पहले खिड़की से लटकाया फिर चलती ट्रेन से फेंका
रेलवे स्टेशन पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने दीदी की यूं लगाई क्लास
रेलवे स्टेशन पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने दीदी की यूं लगाई क्लास
Advertisement

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget