एक्सप्लोरर

शरारती बच्चे ने तवे से तोड़ दी हजारों की टीवी, माता-पिता बनाते रहे वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक शरारती बच्चे को तवे से टीवी पर वार कर उसकी स्क्रीन को तोड़ते देखा जा रहा है. वहीं दूसरी ओर उसके माता-पिता उसे डांटने के बजाए उसका वीडियो बनाते दिख रहे हैं.

Shocking Viral Video: बच्चे अक्सर काफी शरारती होते हैं जो दिनभर अपनी शरारतों से घर के लोगों को परेशान करते नजर आते हैं. कई बार उनकी शरारतें इतनी बढ़ा जाती है कि उन्हें सुधारने के लिए माता-पिता को उन्हें डांट लगाने के साथ ही उनकी गलती की सजा देते देखा जाता है. बीते समय में अक्सर माता-पिता को घर में शरारत कर रहे बच्चों की काफी पिटाई करते देखना आम बात थी. वहीं वर्तमान समय में माता-पिता अपने बच्चों की कई बड़ी शरारतों पर भी उन्हें माफ करते नजर आ रहे हैं.

हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक बच्चे को अपनी शरारत के कारण माता-पिता का हजारों का नुकसान करते देखा जा रहा है. जिस दौरान उसके पैरेंट्स उसे डांटने या फिर उसकी गलती सुधारने के बजाए उसे और नुकसान के लिए प्रेरित करते और उसकी शरारतों को कैमरे पर उतारते नजर आ रहे हैं. जिसे देख यूजर्स काफी नाराज नजर आ रहे हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Baby Reels (@baby_reels)

बच्चे ने तोड़ दी टीवी की स्क्रीन

वायरल हो रहे वीडियो को सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर यूजर्स लगातार शेयर कर रहे हैं. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को baby_reels नाम के अकाउंट से पोस्ट की गई है. इस वीडियो में एक छोटा सा बच्चा हाथ में लोहे का तवा लिए कमरे में लगी टीवी की स्क्रीन पर जोर-जोर से मारते नजर आ रहा है. जिससे टीवी का कुछ हिस्सा टूट जाता है और स्क्रीन खराब हो जाती है. टीवी को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि हजारों रुपये की टीवी का नुकसान हुआ है.

यूजर्स हुए हैरान

फिलहाल ऐसी हरकत करने पर जहां आम परिवार में बच्चों की अच्छी-खासी पिटाई हो सकती थी. वहीं बच्चे के माता-पिता उसका वीडियो बनाते नजर आते हैं. ऐसे में यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा 'मैं होती तो थप्पड़ लगाती.' एक अन्य ने कमेंट कर लिखा 'अरे भाई इतना पैसा, बच्चा टीवी तोड़ रहा है और तुम लोग वीडियो बना रहे हो. वाह रे अमीर लोगों की कहानी.' दूसरे यूजर ने कमेंट कर इसे फेमस और वायरल होने का तरीका बताया है.

यह भी पढ़ेंः महिला ने माथे पर बनवाया पति के नाम का टैटू, वीडियो को मिले 12 मिलियन व्यूज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वड़ा पाव की दुकान खुलवा दो ना, बच्चे ने तुकाराम मुंढे से की गुजारिश
वड़ा पाव की दुकान खुलवा दो ना, बच्चे ने तुकाराम मुंढे से की गुजारिश
एयर प्यूरीफायर का कमाल...एक झटके में साफ कर दिया पूरा स्मोक
एयर प्यूरीफायर का कमाल...एक झटके में साफ कर दिया पूरा स्मोक
खाकी का यह रूप जीत लेगा दिल! प्रोटेस्टर को दिल्ली पुलिस ने दिया अपना लंच
खाकी का यह रूप जीत लेगा दिल! प्रोटेस्टर को दिल्ली पुलिस ने दिया अपना लंच
1 करोड़ लोगों ने देखा यह वीडियो! टीचर ने अनोखे स्टाइल में गुड टच बेड टच
1 करोड़ लोगों ने देखा यह वीडियो! टीचर ने अनोखे स्टाइल में गुड टच बेड टच

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget