एक्सप्लोरर

खाकी का यह रूप जीत लेगा दिल! प्रोटेस्टर को दिल्ली पुलिस ने दिया अपना लंच

वीडियो 'Ayu' नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रोटेस्ट के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात दो महिला पुलिसकर्मियों के पास आयू बातचीत करने पहुंचते हैं.

दिल्ली में हाल ही में हुए प्रदर्शनों के दौरान जहां एक तरफ पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की और कार्रवाई के तीखे वीडियो छाए रहे, वहीं दूसरी तरफ खाकी वर्दी का एक ऐसा रूप सामने आया है जिसने इंटरनेट की जनता का दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया पर एक क्रिएटर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ड्यूटी पर तैनात एक महिला पुलिसकर्मी अपनी भूख की परवाह किए बिना अपने हिस्से का लंच बॉक्स एक अनजान शख्स को थमा देती है. तनाव के माहौल में इंसानियत की यह खूबसूरत तस्वीर अब लोगों को खूब पसंद आ रही है.

"बेटा खाना खा लो" बातचीत में लंच का जिक्र आते ही दे दिया डिब्बा

यह वीडियो 'Ayu' नाम के डिजिटल क्रिएटर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल (@ayuon28) पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रोटेस्ट के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात दो महिला पुलिसकर्मियों के पास आयू बातचीत करने पहुंचते हैं. बातों-बातों में जब लंच और खाने का जिक्र आता है, तो एक महिला पुलिसकर्मी बिना एक पल की देरी किए बेहद ममता भरे अंदाज में अपना टिफिन बॉक्स निकालकर आयू को देने लगती हैं. महिला पुलिसकर्मी का यह निस्वार्थ भाव और मातृत्व देखकर खुद क्रिएटर भी भावुक हो जाते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

वर्दी के पीछे भी धड़कता है एक दयालु दिल

आमतौर पर प्रदर्शनों के दौरान पुलिस और आम जनता के बीच तीखी बहस ही देखने को मिलती है, लेकिन इस वीडियो ने यह साबित कर दिया कि सख्त वर्दी के पीछे भी एक बेहद सहृदय और दयालु इंसान होता है. कड़कती धूप और भारी तनाव के बीच ड्यूटी निभा रहीं इन महिला पुलिसकर्मियों के इस व्यवहार ने लोगों की सोच बदल दी है. आयू और महिला पुलिसकर्मी के बीच का यह प्यारा संवाद अब रील्स पर छाया हुआ है.

यह भी पढ़ें: पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल

सोशल मीडिया पर तारीफों की झड़ी, लोग बोले- "दिल्ली पुलिस का यह रूप दिल छू गया"

इस वीडियो के सामने आते ही इंस्टाग्राम पर लाइक और कमेंट्स का सैलाब आ गया है. यूजर्स महिला पुलिसकर्मी की इस दरियादिली पर सलाम ठोक रहे हैं. एक यूजर ने लिखा... "ड्यूटी की सख्ती के बीच मां जैसी ममता, दिल्ली पुलिस की इन मैडम ने तो आज दिल ही जीत लिया." दूसरे यूजर ने कमेंट किया... "कठिन से कठिन परिस्थिति में भी जो अपने हिस्से की रोटी दूसरों को दे दे, वही असली हीरो होता है." वहीं एक और यूजर ने लिखा..."नेगेटिविटी के इस दौर में ऐसे पॉजिटिव वीडियोज ही इंसानियत पर हमारा भरोसा बनाए रखते हैं."

यह भी पढ़ें: स्कूटी के टकराते ही ट्रक के आगे लटक गई दीदी, जान बचाने का स्टाइल वायरल

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

1 करोड़ लोगों ने देखा यह वीडियो! टीचर ने अनोखे स्टाइल में गुड टच बेड टच
1 करोड़ लोगों ने देखा यह वीडियो! टीचर ने अनोखे स्टाइल में गुड टच बेड टच
ताजमहल का गार्डन बना अखाड़ा, फोटो खिंचवाने पर चले लात-घूंसे
ताजमहल का गार्डन बना अखाड़ा, फोटो खिंचवाने पर चले लात-घूंसे
कर्म करने गया था कांड हो गया...रिक्शे वाले चाचा को मदद लेना पड़ा भारी
कर्म करने गया था कांड हो गया...रिक्शे वाले चाचा को मदद लेना पड़ा भारी
स्विस राजदूत माया तिस्साफी ने गुजराती स्टाइल में खेला गरबा, वीडियो वायरल
स्विस राजदूत माया तिस्साफी ने गुजराती स्टाइल में खेला गरबा, वीडियो वायरल
Advertisement

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget