एक्सप्लोरर

America: प्रेमिका की जमानत के लिए जिसने लूट लिया था होटल, डबल मर्डर केस में अब मिलेगी मौत की सजा

US News: 46 साल का डोनाल्ड ग्रांट ( Donald Grant) इस साल अमेरिका में मौत की सजा पाने वाला पहला कैदी होगा. डोनाल्ड ग्रांट ने मानसिक बीमारियों का हवाला देकर सजा कम करने के लिए कई बार अपील दायर की थी.

US Man Sentenced To Death: अमेरिका में डबल मर्डर केस में शामिल एक कैदी को मौत की सजा सुनाई गई है. ओक्लाहोमा राज्य में कैदी डोनाल्ड ग्रांट को दो लोगों की हत्या का मामले में अब जहरीले पदार्थ का इंजेक्शन दिया जाएगा. कैदी डोनाल्ड ग्रांट (Donald Grant) ने अपनी प्रेमिका की जमानत के लिए पैसे जुटाने के लिए होटल का लूट लिया था और इस दौरान उसने दो लोगों की हत्या कर दी थी. 46 साल का डोनाल्ड ग्रांट इस साल अमेरिका में मौत की सजा पाने वाला पहला कैदी होगा. ओक्लाहोमा (Oklahoma) में इस कैदी को घातक इंजेक्शन के जरिए मौत की सजा दी जानी है.
 
प्रेमिका की जमानत के लिए ग्रांट ने लूट लिया था होटल

जानकारी के मुताबिक ये मामला साल 2001 का है. डोनाल्ड ग्रांट (Donald Grant) उस वक्त 25 साल का था. डोनाल्ड ग्रांट ने कैद की गई अपनी प्रेमिका की जमानत राशि जुटाने के लिए एक होटल को लूट लिया था. इस लूट के दौरान उसने होटल के 2 कर्मचारियों पर फायरिंग की थी. कोर्ट के दस्तावेजों के मुताबिक गोली लगने के बाद एक कर्मचारी की मौके पर ही जान चली गई थी जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया था. डबल मर्डर मामले में साल 2005 में डोनाल्ड ग्रांट को मौत की सजा सुनाई गई थी.

ये भी पढ़ें: US Shooting: वॉशिंगटन के होटल में चली ताबड़तोड़ गोलियां, फायरिंग में 1 की मौत और 4 जख्मी

सजा कम करने के लिए कई बार की थी अपील

गिरफ्तारी के बाद डोनाल्ड ग्रांट ने मानसिक बीमारियों का हवाला देकर सजा कम करने के लिए कई बार अपील दायर की थी. दोषी डोनाल्ड ग्रांट के वकीलों ने कोर्ट में दावा किया था कि वो अपने शराबी पिता की वजह से बचपन में हिंसक व्यवहार का शिकार हुआ था और उसी वजह से वो मानसिक अघात से पीड़ित हो गया था. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने भी डोनाल्ड ग्रांट की अंतिम याचिका को खारिज कर दिया था. हाल के कुछ सालों में अमेरिका में मौत की सजा में गिरावट देखी गई है. 23 अमेरिकी राज्यों में मौत की सजा को खत्म कर दिया गया है. वहीं तीन राज्य कैलिफोर्निया, ओरेगन और पेंसिल्वेनिया में मौत के लिए इंजेक्शन के इस्तेमाल पर रोक है. ओक्लाहोमा में मौत की सजा पर साल 2015 में अस्थायी रोक लगी थी लेकिन इसे साल 2021 में हटा लिया गया था.

ये भी पढ़ें: Ukraine Crisis: यूक्रेन के मसले पर अमेरिका ने बुलाई UN सुरक्षा परिषद की बैठक, अमेरिका और रूस में तनाव और बढ़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Video: विदेशी कपल ने पूछा- कूड़ेदान कहां है? सिक्योरिटी गार्ड ने बालकनी से नीचे फेंक दिया कचरा
विदेशी कपल ने पूछा- कूड़ेदान कहां है? सिक्योरिटी गार्ड ने बालकनी से नीचे फेंक दिया कचरा
Video: पालतू कुत्ते की मौत के बाद टूट गया मालिक, नदी में बहाई लाश, फिर फूट-फूटकर रोया
पालतू कुत्ते की मौत के बाद टूट गया मालिक, नदी में बहाई लाश, फिर फूट-फूटकर रोया
आपसी झगड़े में सिरफिरे ने महिला को दिया छत से धक्का, सामने आया वीडियो
आपसी झगड़े में सिरफिरे ने महिला को दिया छत से धक्का, सामने आया वीडियो

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget