एक्सप्लोरर

मां ने दी बेटी के कत्ल की सुपारी! लड़की की प्यार में पागल किलर ने मां को ही उतारा मौत के घाट

एक महिला ने अपनी बेटी के प्रेम प्रसंग से परेशान होकर एक हिटमैन को हायर किया कि वो उसकी बेटी का कत्ल कर दे. लेकिन हुआ कुछ उल्टा. बेटी को मारने गए हिटमैन को उसी से प्यार हो गया.

Trending News: उत्तर प्रदेश से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला का कत्ल उसकी ही बेटी ने करा दिया. हालांकि, इसके पीछे की कहानी जानकर आप हैरान रह जाएंगे. दरअसल, 42 साल की एक महिला ने अपनी बेटी के प्रेम प्रसंग से परेशान होकर एक हिटमैन को हायर किया कि वह उसकी बेटी का कत्ल कर दे, लेकिन हुआ कुछ उल्टा. बेटी को मारने गए हिटमैन को उससे प्यार हो गया और दोनों ने मिलकर सुपारी देने वाली मां को ही मौत के घाट उतार दिया.

मां ने बेटी को मरवाने के लिए दी थी सुपारी

मामला 6 अक्टूबर का है, पुलिस को घटना का पता तब लगा जब महिला की लाश जसरथपुर पुलिस स्टेशन के पास बाजरा के खेत में मिली. पुलिस के अनुसार अलका देवी ने 38 साल के सुभाष नाम के एक व्यक्ति को 50 हजार रुपये देकर अपनी बेटी को मरवाने के लिए  कहा, लेकिन महिला इस बात से अनजान थी कि जिसे वो सुपारी देने जा रही है वो खुद उसकी बेटी का प्रेमी है. 5 अक्टूबर को अल्का एक मुकदमे के सिलसिले में एटा की अदालत गई थी लेकिन वह सुबह जब घर नहीं लौटी तो उसके पति ने उसे कॉल करने की कोशिश की लेकिन उसका फोन बंद जा रहा था. जब रविवार शाम तक भी अलका का पता नहीं लगा तो उसके पति ने इसकी सूचना पुलिस को दी.

यह भी पढ़ें: ट्रैक्टर के नीचे लेटकर स्टंट दिखा रहे शख्स की टूटी कमर, दर्द से तड़पते हुए स्टंटबाज का वीडियो वायरल

सुपारी लेने वाले ने प्रेमिका की मां को ही उतारा मौत के घाट

गौरतलब है कि अल्का को उसी की बेटी ने अपने प्रेमी से मरवा दिया और उसके बाद शव को बाजरे के खेत में फेंक दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जहां उसके अवशेषों की पहचान की गई. पति ने जसरथपुर पुलिस स्टेशन में महिला के पति ने दो लोगों के खिलाफ शिकायत दी.

यह भी पढ़ें: इसने तो सभी को फेल कर दिया, स्त्री-2 के सॉन्ग पर बच्चे ने मटकाई कमर तो यूजर्स ने बांधे तारीफ के पुल

शादी के वादे के बाद दिया घटना को अंजाम

आपको बता दें कि अल्का सिकंदरपुर खास गांव में अपने मायके गई हुई थी, यहीं उसकी बेटी की मुलाकात सुभाष के साथ हुई. सुभाष पहले भी 10 साल जेल में बिता चुका है. अल्का को जब इनके रिश्ते के बारे में पता चला तो उसने सुभाष को ही अपनी बेटी को मरवाने की सुपारी दे दी. जिसके बाद सुभाष ने अलका की बेटी के कहने पर सुपारी देने वाली मां को ही मौत के घाट उतार दिया. अलका की बेटी ने सुभाष से वादा किया था कि अगर वो उसकी मां को मार देता है तो वह उससे शादी कर लेगी.

यह भी पढ़ें: मगरमच्छ को छिपकली समझकर पाल रहा था शख्स, इसके बाद जो हुआ जानकर कांप जाएगी रूह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हवा में लटकी 3 साल की मासूम, मसीहा बने पड़ोसियों ने बचाई जान, देखें
हवा में लटकी 3 साल की मासूम, मसीहा बने पड़ोसियों ने बचाई जान, देखें
गर्लफ्रेंड ने दिया लव बाइट तो लड़के ने चांटा मार भगाया, वीडियो वायरल
गर्लफ्रेंड ने दिया लव बाइट तो लड़के ने चांटा मार भगाया, वीडियो वायरल
दुबई में पूजा पाठ कराकर कितना कमा लेते हैं पंडित जी? खुद बताया
दुबई में पूजा पाठ कराकर कितना कमा लेते हैं पंडित जी? खुद बताया
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget