एक्सप्लोरर

आसमान से गिरा, सनरूफ तोड़कर निकला- कार की छत पर बंदर के गिरने का वीडियो वायरल

Viral Video: चश्मदीदों के अनुसार, यह बंदर छत पर मस्ती कर रहा था और अचानक उसने नीचे खड़ी एक लग्जरी कार की ओर छलांग लगा दी. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Trending Video: वाराणसी में एक अनोखा और चौंकाने वाला वाकया सामने आया, जब एक बंदर ने होटल की छत से कूदकर एक खड़ी कार का सनरूफ तोड़ दिया. यह घटना शहर के विशेश्वरगंज इलाके में घटी, जहां बंदरों का आतंक आमतौर पर देखा जा सकता है. चश्मदीदों के अनुसार, यह बंदर छत पर मस्ती कर रहा था और अचानक उसने नीचे खड़ी एक लग्जरी कार की ओर छलांग लगा दी. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

बंदर ने कार पर लगाई जोरदार छलांग

जब बंदर ने कार पर छलांग लगाई तो वो सीधे कार के सनरूफ पर गिरा, और बंदर की जोरदार छलांग से वह टूट गया जिसके बाद बंदर कार के अंदर जा गिरा. स्थानीय लोगों का कहना है कि बंदरों की वजह से इस एरिया में कई बार ऐसी समस्याएं हो चुकी हैं. कभी वे छत पर रखे सामान को नुकसान पहुंचाते हैं तो कभी बिजली के तारों से छेड़छाड़ करते हैं. बंदर के गिरने की सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई.

टूट गया कार का सनरूफ

जैसे ही बंदर कार पर कूदा वह सनरूफ तोड़ते हुए कार के अंदर घुस गया, इस दौरान कार के पास से गुजर रहे लोग स्तब्ध रह गए और उन्हें लगा कि बंदर घायल होकर कार में ही रह गया है. लेकिन अगले ही पल बंदर कार से सही सलामत बाहर निकलकर वहां से भाग गया जिसने सभी को हैरान कर दिया. कार मालिक मुकेश जायसवाल एक होटल के मालिक हैं और कार उनके होटल के बाहर ही खड़ी थी. बंदर भी उन्हीं के होटल की छत से कार पर कूद पड़ा. बंदर के कूदने के बाद कार को अच्छा खासा नुकसान पहुंचा है.

यह भी पढ़ें: यूनिवर्सिटी की छात्रा ने स्टेज पर उतारा टॉप, डांस देख यूजर्स बोले, अश्लीलता की हद है, देखें वीडियो

यूजर्स ने प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 1 लाख 12 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...सीसीटीवी फुटेज अब इंश्योरेंस क्लेम करने के काम आएगा. एक और यूजर ने लिखा...तुमने कार को वहां खड़ा क्यों किया. कार को गली में ही चलाते फिराते रहा करो. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...सीधे सीधे प्रशासन जिम्मेदार है, वाराणसी में बंदरों की काफी समस्या है.

यह भी पढ़ें: इश्योरेंस का पैसा उठाने के लिए भालू बन करते थे गाड़ियों पर अटैक! पुलिस ने दबौच कर यूं सिखाया सबक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश

वीडियोज

Sansani:वीडियो में कैद एक 'मुर्दे' का दर्द | Crime News
DGCA ने Indigo पर 22.20 करोड़ का लगाया जुर्माना, CEO-COO को भी दी गई चेतावनी
Owaisi ने Maharashtra में कैसे कर दिया बड़ा 'खेला'?
Maharashtra में फिर 'ढाई-ढाई' साल वाला मेयर फार्मूला होगा लागू?
Sandeep Chaudhary: 89 सीटों के चक्रव्यूह में कैसे निकलेंगे Eknath Shinde? | Mumbai New Mayor | BMC

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
रायपुर में मेडिकल खरीद घोटाला में ED का बड़ा एक्शन, एक बिजनेसमैन को किया गिरफ्तार
रायपुर में मेडिकल खरीद घोटाला में ED का बड़ा एक्शन, एक बिजनेसमैन को किया गिरफ्तार
Telangana: सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को बनाया हनीट्रैप का शिकार, धमकी देकर वसूले लाखों रुपए
सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को जाल में फंसाकर किया गंदा काम!
ईरान से लौटे भारतीय शख्स ने की सरकार की तारीफ, बोला- मोदी है तो मुमकिन है, वीडियो वायरल
ईरान से लौटे भारतीय शख्स ने की सरकार की तारीफ, बोला- मोदी है तो मुमकिन है
बच्चे के नाम पर इस योजना में हर महीने डालें 1000 रुपये, 60 साल बाद मिलेंगे 11.57 करोड़
बच्चे के नाम पर इस योजना में हर महीने डालें 1000 रुपये, 60 साल बाद मिलेंगे 11.57 करोड़
Embed widget