एक्सप्लोरर

MBA चायवाला ने साउथ अफ्रीका के सपोर्ट में किया पोस्ट, यूजर्स बोले इससे बड़ा देशभक्त हो ही नहीं सकता,वजह हैरान कर देगी

भारत के यूट्यूबर और एमबीए चायवाला के फाउंडर प्रफुल्ल बिल्लोरे ने भारत की जगह इस फाइनल में साउथ अफ्रीका को सपोर्ट किया है, जिसे लेकर लोग उन्हें सच्चा देशभक्त करार दे रहे हैं.

Trending Post: लगभग एक महीने के बाद आखिर वो घड़ी आ ही गई जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था. अमेरिका और वेस्टइंडीज में चल रहे आईसीसी टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप का आज आखिरी दिन है. फाइनल में दो धुरंधर टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका अपनी जगह पक्की कर चुकी है. ऐसे में देखा जाए तो साउथ अफ्रीका ने बीते 17 सालों से कोई भी आईसीसी का बड़ा टूर्नामेंट नहीं जीता है, तो वहीं भारत भी आखिरी टी-20 वर्ल्ड कप 2007 में ही उठा पाया था.

ऐसे में कई सालों से चोक करती आ रही इन दो टीमों के लिए यह कप जीतना बेहद जरूरी है. सभी दर्शक अपनी अपनी टीम को सपोर्ट कर रहे हैं. लेकिन भारत के यूट्यूबर और एमबीए चायवाला के फाउंडर प्रफुल्ल बिल्लोरे ने भारत की जगह इस फाइनल में साउथ अफ्रीका को सपोर्ट किया है, जिसे लेकर लोग उन्हें सच्चा देशभक्त करार दे रहे हैं. जी हां, आपको भी ये बात अजीब लग रही होगी, लेकिन सच्चाई यही है. आइए आपको बताते हैं, क्या है इसके पीछे की वजह.

एक्स पर शेयर की कई सारी पोस्ट

दरअसल, शनिवार 29 जून को भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है, इसी बीच एमबीए चाय वाला ने इस मुकाबले के लिए एक्स पर साउथ अफ्रीका के सपोर्ट में पोस्ट डाल कर सभी को खुश कर दिया है. साउथ अफ्रीका को सपोर्ट करने पर भारतीय दर्शकों ने खुशी जताई है. ऐसा इसलिए क्योंकि लोगों का कहना है कि इतिहास गवाह है कि प्रफुल्ल बिल्लोरे ने जब जब किसी का सपोर्ट किया है उसका बंटाधार ही हुआ है.

ऐसे में साउथ अफ्रीका को प्रफुल्ल का सपोर्ट मिलने का मतलब है कि साउथ अफ्रीका को पनौती लग गई, और इंडिया यह वर्ल्ड कप उठाने के लिए तैयार खड़ी है. कथित तौर पर पनौती कहे जाने वाले प्रफुल्ल ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर इस बात को अनकहे अंदाज में स्वीकारा है.

देखें पोस्ट

पोस्ट को @pbillore141 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 5.3 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है, तो वहीं 1 लाख 6 हजार से ज्यादा बार पोस्ट को लाइक किया गया है. ऐसे में यूजर्स पोस्ट पर अपनी प्रतिकरियाएं भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...भाई को आखिरकार अपनी ताकत का अंदाजा हो ही गया, आपका बहुत शुक्रिया साउथ अफ्रीका को सपोर्ट करने के लिए.

एक और यूजर ने लिखा...भाई को सलाम है, 140 करोड़ भारतीयों का तुमने दिल खुश कर दिया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...अगर भारत वर्ल्ड कप जीतता है तो आपको लोग सिर आंखों पर बैठा लेंगे.

यह भी पढ़ें: Video: चलती ट्रेन पर पानी उछाल रहे थे लड़के, यात्रियों ने चेन खींच रुकवाई ट्रेन, इसके बाद जो हुआ हैरान कर देगा

शेख इंजमाम उल हक एबीपी लाइव में बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह फीचर सेक्शन में खबरों की कांट छांट और उन्हें तराशने का बेहतरीन हुनर रखते हैं. 4 साल से पत्रकारिता की दुनिया में कार्यरत शेख इंजमाम विकिपीडिया एंव इंडिया न्यूज जैसे संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.

शेख इंजमाम ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की, जहां उन्होंने हिंदी जर्नलिज्म में एमए एमफिल किया. इसके अलावा उन्होंने कोटा से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की, जो उनका जन्म स्थल भी है.

शेख इंजमाम को टीवी इंटरव्यू देखना, फिल्में देखना काफी पसंद है. शेख इंजमाम पत्रकारिता के अलावा साहित्य और इतिहास की भी गहरी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम ट्रेंडिंग और वायरल खबरों पर अच्छी पकड़ रखते हैं. उन्हें फीचर और डिजिटल स्टोरीटेलिंग का भी अनुभव है. शेख इंजमाम हिंदी भाषा और कॉपी एडिटिंग में विशेषज्ञता रखते हैं और लगातार इसे बेहतर कर रहे हैं. राजनीतिक, राष्ट्रीय और राज्य की खबरें भी उनसे बच नहीं पाती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उल्टी बाइक पर बैठे, मुफ्त में घर ले जाओ चमचमाती मोटरसाइकिल, वायरल अनोखा चैलेंज
उल्टी बाइक पर बैठे, मुफ्त में घर ले जाओ चमचमाती मोटरसाइकिल
जिसको मृत समझ किया अंतिम संस्कार, 3 साल बाद निकली जिंदा, यूजर्स हैरान
जिसको मृत समझ किया अंतिम संस्कार, 3 साल बाद निकली जिंदा
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
बच्चों ने मस्ती में खोल दिया DTC बस का फायर सिलेंडर, धुएं से परेशान हुए यात्री
बच्चों ने मस्ती में खोल दिया DTC बस का फायर सिलेंडर, धुएं से परेशान हुए यात्री

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget