एक्सप्लोरर

Video: चलती ट्रेन पर पानी उछाल रहे थे लड़के, यात्रियों ने चेन खींच रुकवाई ट्रेन, इसके बाद जो हुआ हैरान कर देगा

Viral Video: एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे कुछ लोग नदी के पुल से गुजर रही ट्रेन पर पानी की बौछार कर रहे हैं. इसके बाद जो होता है वो जानने लायक है.

Trending Video: सोशल मीडिया का जमाना है, इस जमाने में आप तक हर वो खबर और वीडियो आसानी से पहुंच जाती है जिसे आप जानना चाहते हो. कई बार लोग सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में दूसरों का जीना हराम कर देते हैं. लेकिन ऐसे में उन्हें इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ता है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे कुछ लोग नदी के पुल से गुजर रही ट्रेन पर पानी की बौछार कर रहे हैं. इसके बाद यात्री ट्रेन को रुकवाते हैं और जो होता है वो जानने लायक है. आइए आपको बताते हैं क्या कुछ है वीडियो में.

यात्रियों ने उतरकर जमकर की धुनाई

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो पाकिस्तान का बताया जा रहा है. इस वीडियो में एक झील के ऊपर से रेलवे ट्रैक गुजर रहा है. अब होता ये है कि इस ट्रैक से जब भी ट्रेन गुजरती है तो कुछ लोग झील में बाइक को सिर्फ इसलिए लेकर खड़े हो जाते हैं ताकि आने वाली ट्रेन के ऊपर बाइक के पहिए को घुमाकर पानी उछाला जा सके. होता भी ऐसा ही है, हमेशा की तरह ट्रेन आती है और ये लड़के बाइक का पिछला पहिया घुमा कर ट्रेन पर पानी की बौछार करते हैं.

लेकिन इस बार इन शरारती लड़कों पर ये प्रैंक उल्टा पड़ जाता है. जैसे ही ये लड़के पानी उछालने लगते हैं, यात्री ट्रेन को रुकवा कर नीचे उतर कर इन लड़कों की जमकर धुनाई कर देते हैं. पुलिस भी बुलाई जाती है और बराबर इन लड़कों पर से प्रैंक का भूत उतारा जाता है. इसके बाद पुलिस इन लड़कों की बाइक ट्रेन में रखकर अपने साथ ले जाती है. इस मजेदार घटना का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

देखें वीडियो

वीडियो को @Aadiiroy2 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 2 लाख 96 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है, तो वहीं हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...अरे यार,धुनाई में कमी रह गई. इनकी तो और धुनाई करनी थी. एक और यूजर ने लिखा...बाइक के साथ इन लोगों को भी जब्त करते तब कुछ मजा आता. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...इन बेवकूफों को लगा था कि ट्रेन रुक नहीं सकती, अच्छा सबक सिखाया.

यह भी पढ़ें: Video: छोटा बाहुबली! लड़के ने दांत से उठा लिया सीमेंट का कट्टा, वीडियो देख हैरान रह जाएंगे आप

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Tesla की उड़नपरी... फ्लाइंग कार देख उड़े यूजर्स के होश, बोले- मस्क भाई अलग दुनिया में
Tesla की उड़नपरी... फ्लाइंग कार देख उड़े यूजर्स के होश, बोले- मस्क भाई अलग दुनिया में

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget