एक्सप्लोरर

मोबाइल फोन के शोरूम में शीशा तोड़कर घुसा शख्स, खराब कर डाले सारे सेलफोन, इंटरनेट पर वायरल हुआ VIDEO

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ने काले रंग का हुड वाला स्वेटशर्ट और काली पैंट पहनी हुई है. उसने अपना चेहरा छिपाया हुआ है, ताकि कोई उसकी पहचान न कर सके.

अमेरिका से एक बहुत ही चौंकाने वाली घटना सामने आई है. मैरीलैंड राज्य में स्थित एक शोरूम में एक शख्स शीशे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गया. शख्स ने घुसते ही डिस्प्ले में रखे सभी फोन को एक-एक कर तोड़ना शुरू कर दिया. उसने न सिर्फ पूरे डिस्प्ले को बिगाड़कर रख दिया, बल्कि हथौड़े से मार-मारकर फोन भी तोड़ डाले. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया है.

दरअसल वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ने काले रंग का हुड वाला स्वेटशर्ट और काली पैंट पहनी हुई है. उसने अपना चेहरा छिपाया हुआ है, ताकि कोई उसकी पहचान न कर सके. शख्स ने अपने साथ एक ब्लैक कलर का स्लिंग बैग भी लिया हुआ है और काले जूते पहने हुए हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुकान में कोई मौजूद नहीं है, क्योंकि रात का वक्त है. शोरूम के सभी कर्मचारी दुकान को बंद करके अपने-अपने घर चले गए हैं. शख्स ने इसी मौके का फायदा उठाया और रात के वक्त शोरूम पर हमला करने की योजना बनाई.

मोबाइल चुराकर भागा चोर

शख्स ने सबसे पहले शोरूम के मेन गेट का शीशा हथौड़े चीज से तोड़ा. फिर वह अंदर घुसा. शीशा तोड़ने के कारण उसे मामूली चोटें भी आईं, लेकिन फिर भी उसने अपना काम करना जारी रखा. दुकान में घुसने के बाद उसने डिस्प्ले में रखे मोबाइलों को तोड़ना शुरू कर दिया. न सिर्फ मोबाइल, बल्कि जहां पर मोबाइल रखे गए थे, वो जगह भी तोड़नी शुरू कर दी. यहां अजीब बात यह है कि शख्स ने पहले मोबाइल की डिस्प्ले तोड़ी, फिर उसको अपने बैग में रख लिया और अंत में उसी टूटे दरवाजे से फरार हो गया.

8 लाख रुपये इनाम राशि की घोषणा

यह घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस के मुताबिक, अभी तक इस आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है और ना ही यह पता लगाया जा सका है कि यह महिला थी या पुरुष. पुलिस ने इस आरोपी को पकड़वाने में मदद करने या इसकी पहचान बताने के लिए 8.32 लाख रुपये की इनाम राशि की घोषणा की है. 

ये भी पढ़ें: एक हफ्ते में दो बार प्रेग्नेंट हुई महिला, दिया 3 बच्चों को जन्म, हैरान कर देगी ये घटना   

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उल्टी बाइक पर बैठे, मुफ्त में घर ले जाओ चमचमाती मोटरसाइकिल, वायरल अनोखा चैलेंज
उल्टी बाइक पर बैठे, मुफ्त में घर ले जाओ चमचमाती मोटरसाइकिल
जिसको मृत समझ किया अंतिम संस्कार, 3 साल बाद निकली जिंदा, यूजर्स हैरान
जिसको मृत समझ किया अंतिम संस्कार, 3 साल बाद निकली जिंदा
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
बच्चों ने मस्ती में खोल दिया DTC बस का फायर सिलेंडर, धुएं से परेशान हुए यात्री
बच्चों ने मस्ती में खोल दिया DTC बस का फायर सिलेंडर, धुएं से परेशान हुए यात्री

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget