एक्सप्लोरर

शार्क के जबड़ों में फंसा था शख्स, फिर पानी में आया ये 'फरिश्ता' और बच गई जान!

मार्टिन की कहानी भले ही सुनने में किसी फिल्म की पटकथा की तरह लगे, लेकिन ये बिल्कुल सच है. लाल सागर में मार्टिन के शरीर पर शार्क ने पांच बार काटा था.

क्या हो जब मौत आपके सामने हो और आप चाहकर भी कुछ नहीं कर पाएं? आप बस दुआ मांग सकते हैं कि शायद किसी तरह से जान बच जाएं और तभी ऊपर वाला आपकी दुआ सुन ले और आपकी जिंदगी बख्श दे. ऐसा ही कुछ हुआ है मार्टिन रिचर्डसन के साथ, जो मिस्र में लाल सागर में तैर रहे थे, तभी उन पर शार्क ने हमला कर दिया. मार्टिन मान चुके थे कि अब उनकी मौत निश्चित है, तभी एक डॉल्फिन 'फरिश्ता' बनकर आती है और उनकी जान बच जाती है. 

मार्टिन की कहानी भले ही सुनने में किसी फिल्म की पटकथा की तरह लगे, लेकिन ये बिल्कुल सच है. लाल सागर में मार्टिन के शरीर पर शार्क ने पांच बार काटा था. वह लहूलुहान हो चुके थे और उन्होंने जिंदा बचने की उम्मीद भी छोड़ दी थी. लेकिन डॉल्फिन की वजह से उन्हें नया जीवन मिला और अब वह इसके शुक्रगुजार हैं. उन्होंने अपने साथ हुए इस वाकये का जिक्र नेशनल जियोग्राफिफ के एक शो 'सेव्ड फ्रॉम एक शार्क' में किया है. 

शार्क के जबड़े में फंसा शख्स

शो में मार्टिन ने बताया कि मेरे ऊपर शार्क ने जब हमला किया, तो मैं मान चुका था कि अब वो रुकने वाली नहीं है. मेरे शरीर से 2 लीटर से ज्यादा खून बह चुका था. आपके शरीर में 4.5 से 5 लीटर खून होता है. मैं मानकर चल रहा था कि शार्क के जबड़े में तो मैं फंस ही चुका हूं, अब जल्द ही वह मुझे कच्चा चबा जाएगी. वह हमला करने के बाद मेरे चारों को चक्कर लगा रही थी. मैंने दूसरी ओर देखा तो मुझे धुंधले पहाड़ नजर आए और मैंने जीने की उम्मीद छोड़ दी. 

डॉल्फिन्स ने बचाई जान

मार्टिन बताते हैं कि तभी मुझे पीछे से डॉल्फिन आती हुई दिखाई दीं और उन्होंने शार्क के हमले को रोक दिया. अगर मैं ये कहूं कि डॉल्फिन्स ने मुझे दूसरी जिंदगी दी है तो ऐसा कहना गलत नहीं होगा. मार्टिन ने बताया कि कुछ देर बाद ही वहां पर एक नाव आई और उसने मेरे खून से लथपथ शरीर को उठाया और नाव में डाला. इसके बाद मुझे फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां मुझे 300 से ज्यादा टांके लगे. मेरे शरीर पर शार्क के हमले के निशान अभी भी मौजूद हैं.

ये भी पढ़ें: TV पर सांप की खूबियां बता रहा था एंकर, तभी सचमुच सांप ने बोल दिया हमला, वीडियो देख रह जाएंगे हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बच्चे के रोने पर हनुमान चालिसा चलाती है यह चीनी महिला, बताए इसके फायदे
बच्चे के रोने पर हनुमान चालिसा चलाती है यह चीनी महिला, बताए इसके फायदे
नेपाल में पलभर में धंस गया पहाड़, खौफनाक मंजर देख सहमे लोग: वीडियो वायरल
नेपाल में पलभर में धंस गया पहाड़, खौफनाक मंजर देख सहमे लोग: वीडियो वायरल
IT कंपनी छोड़ बेंगलुरु में रिक्शा चला रही महिला, भावुक कर देगी वजह
IT कंपनी छोड़ बेंगलुरु में रिक्शा चला रही महिला, भावुक कर देगी वजह
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Congress ने बनाया बड़ा प्लान!
ज्ञानेश कुमार को लेकर बीजेपी की क्या रणनीति
AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत
रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा

Embed widget